CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Previous123456789...184185Next
19 November Ka Panchang: वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य, जानें 19 नवंबर का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

19 November Ka Panchang: वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य, जानें 19 नवंबर का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

 हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है. इस दिन पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा. वहीं, सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं 19 नवंबर का पूरा पंचांग-

आज की तिथि

पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 20 नवंबर की सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. इस दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट से पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र शुरू होकर अगले दिन सुबह 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. वहीं, सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक व्याघात योग रहेगा. इसके बाद हर्षण योग शुरू होगा, जो 20 नवंबर की सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

19 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर उदय होंगे. वहीं, चंद्रास्त 20 नवंबर की रात 2 बजकर 8 मिनट पर होगा.

पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त

  • आज सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा.
  • इसके बाद सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.  
  • वहीं, रात 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक अमृत काल रहेगा.

राहुकाल और अशुभ समय

  • 19 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक राहुकाल रहेगा. 
  • सुबह 6 बजकर 47 से 8 बजकर 8 मिनट तक यमगंड 
  • सुबह 9 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक कुलिक काल रहेगा. 
  • इसके बाद सुबह 10 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा. 
  • वर्ज्यम् दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. ऐसे में आप शुभ मुहूर्त देखकर आज श्री हरि की पूजा-अर्चना कर सकते हैं. 

Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ऐसे में कुछ राशियों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्चों और रिश्तों के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल. साथ ही आज के लिए शुभ रंग और शुभ अंक भी जानेंगे. 

1. मेष राशि

आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर में धार्मिक आयोजन होने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और खानपान का विशेष ध्यान रखें. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और संगीत का सहारा लें.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 36

2. वृषभ राशि

लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी और नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में कोई शुभ समाचार खुशी लेकर आएगा. वैवाहिक जीवन में भी सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 17

3. मिथुन राशि

धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने का दिन है. दोस्तों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होो सकते हैं. नौकरी और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. किसी पुराने उधार का पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें.

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 24

4. कर्क राशि

ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता के संकेत मिल सकतेे हैं. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. ननिहाल पक्ष से धन लाभ के योग हैं.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 36

5. सिंह राशि

आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत में सावधानी रखें. व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य को लेकर बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. वैवाहिक जीवन में प्यार और सहयोग बनाा रहेगा.

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 13

6. कन्या राशि

व्यवसाय से जुड़े मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाएं. सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी. परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी. पुराने मित्र से मुलाकात संभव है.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 48

7. तुला राशि

कारोबार में आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है. प्रेम जीवन में उत्साह और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 25

8. वृश्चिक राशि

अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर ध्यान दें. किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेेगा. विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30

9. धनु राशि

पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा. वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. मनोरंजन और खेलकूद की गतिविधियों मेंं रुचि बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास आपके लिए लाभदायक रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

10. मकर राशि

सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन शुभ है. मान-सम्मान बढ़ सकता है. व्यापार से जुड़े काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 46

11. कुंभ राशि

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. संतान पक्ष से खुशी मिलेगी. पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र में आपकी संवाद क्षमता और कार्यकूशलता की सराहना होगी.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5

12. मीन राशि

जीवनसाथी के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें. नए काम की शुरुआत से पहले भाइयों की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है. सेेहत और खर्चों दोनों पर नजर रखना जरूरी है. योग और ध्यान से लाभ मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन सूखद रहेगा.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 45

18 नवंबर 2026 का पंचांग: नवमी तिथि पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 नवंबर 2026 का पंचांग: नवमी तिथि पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ मुहूर्त देखना अच्छा माना जाता है. पंचांग हमें ये सभी जानकारी देता है. पंचांग के अनुसार, 18 नवंबर 2026, बुधवार को शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. इस दिन शतभिषा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा पूरे दिन और रात कुंभ राशि में संचार करेगा, जबकि सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं इस दिन का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ समय-

आज की तिथि 

18 नवंबर की सुबह 6 बजकर 5 मिनट से शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुरू होगी. यह तिथि 19 नवंबर की सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. सुबह 4 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 19 नवंबर की सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में शतभिषा नक्षत्र को राहु से जुड़ा नक्षत्र माना गया है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

18 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. चंद्रमा का उदय दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर होगा. वहीं, चंद्रास्त 19 नवंबर की रात 1 बजकर 15 मिनट पर होगा. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्रमा पूरे दिन-रात कुंभ राशि में संचार करेंगे.

पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त

आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है. हालांकि, अमृत काल रात 10 बजकर 28 मिनट से 19 नवंबर की रात 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्र जाप के लिए अच्छा समय माना जाता है. ऐसे में आप इस समय पूजा-पाठ आदि कर सकते हैं. 

Aaj Ka Rashifal: मेष को नौकरी में मिलेगा नया मौका, तुला की बढ़ेगी कमाई, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष को नौकरी में मिलेगा नया मौका, तुला की बढ़ेगी कमाई, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 18 November 2026: आज का राशिफल कई राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है. मेष को करियर में मौका मिलेगा, तुला की कमाई बढ़ सकती है जबकि कुछ राशियों को फैसले सोच-समझकर लेने होंग

आज का दिन किसी राशि के लिए नौकरी और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है तो किसी को परिवार और पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी. ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, 18 नवंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ लोगों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा. प्रेम जीवन, वैवाहिक संबंध और करियर के लिहाज से भी आज का दिन कई राशियों के लिए खास रह सकता है. आइए गुरुजी द्वारा बताए गए आज के राशिफल में जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहने वाला है. साथ ही जानेंगे शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का खास उपाय.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी और कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है. भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं. हालांकि, पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. परिवार की जिम्मेदारियों से पीछे न हटें. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां आपका ध्यान भटका सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें.

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक: 22

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. नौकरी में आपके सुझाव अधिकारियों को पसंद आ सकते हैं. हालांकि, परिवार के किसी सदस्य से निराशाजनक खबर मिल सकती है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अपनी आय-व्यय का हिसााब बनाकर चलें. भविष्य में फायदा देने वाली चीजों में निवेश करने के लिए दिन अच्छा हो सकता है, लेकिन किसी के दबाव में फैसला न लें. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. जीवनसाथी आपके लिए कोई खास योजना बना सकता है.

शुभ रंग: लैवेंडर

शुभ अंक: 48

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. लंबे समय से अटके कामों को पूूरा करने के लिए प्रयास तेज करने होंगे. बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें. आर्थिक रूप से आप अपने प्रयासों से धन कमाने में सफल हो सकते हैं. कारोोबार में नई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो सभी जरूरी जानकारियां जांच लें. वैवाहिक जीवन में प्यार और आपसी समझ बनी रहेगी.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 1

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है. पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा पुराना विवाद दूर होने की संभावना है. वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. हालांकि, धन संबंधी मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है. इसलिए खर्चों की योजना बनाकर चलें. परिवार के लोगों के साथ अपनी भावनाएं साझा करें. कारोबार से जुड़ी यात्रा भविष्य में लाभ दे सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुखद अनुभव मिलेंगे.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 33

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है. अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं. किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. अगर प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई है तो उसके आागे बढ़ने की संभावना है. पिता की ओर से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है. दोस्तों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. जीवनसाथी के साथ शाम यादगार हो सकती है.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से नुकसान हो सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों के काम की सराहना होगी और सम्मान मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे. प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है. जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी अनबन हो तो बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें.

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 26

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है. नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं. वेतन बढ़ने की उम्मीद से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, वाहन चलााते समय सावधानी बरतें और अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी के व्यवहार का असर आपके संबंधों पर पड़ सकता है.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और प्रयासों से सफलता पाने का है. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और किसी रुके हुए काम के पूरा होने की संभावना है. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. योग और ध्यान से दिन की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. हालांकि, वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी असहमति को बढ़ने न दें. दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें.

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 23

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है. बचत की योजना में निवेश करना फायदेमंद रह सकता है. परििवार में विवाह से जुड़ी बाधा दूर होने की संभावना है. प्रेम जीवन में भावनाओं को समझें और किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 27

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा असमंजस भरा रह सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को कामकाज में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. भाई-बहनों के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर बहस हो सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. आर्थिक मामलों में बचत और धन प्रबंधन पर ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ पुराने खूबसूरत पलों को याद करने का मौका मिलेगा.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 46

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. परिवार के बड़े सदस्य कामकाज को लेकर अच्छी सलाह दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है. घर में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है. आय में बढ़ोोतरी हो सकती है, लेकिन खर्च भी बढ़ने की आशंका है. सहयोगियों के साथ मतभेद होने पर धैर्य से काम लें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और रचनात्मकता से आगे बढ़ने का है. किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचें. धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानी में गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गुस्से में किसी से बात न करें. आर्थिक रूप से अपने प्रयासों से धन कमाने में सफल हो सकते हैं. प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों में पुराने मतभेद दूर होने की संभावना है.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

17 November Ka Panchang: कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय

17 November Ka Panchang: कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय

 हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार तड़के 4.19 बजे से शुरू होकर बुधवार सुबह 6.05 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 19 नवंबर को सुबह 7.06 बजे तक रहेगी. मंगलवार को सुबह 6.45 बजे सूर्योदय और शाम 5.37 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 12.47 बजे चंद्रोदय और रात 12.22 बजे चंद्रास्त होगा. इसके साथ ही आज चंद्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.

आज का पंचांग

आज मंगलवार को सुबह 7.53 बजे तक वृद्धि योग रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा जो अगले दिन 18 नवंबर की सुबह 8.06 बजे तक रहेगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. इसके साथ ही मंगलवार शाम 5.09 बजे से शाम 6.55 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ये समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल दोपहर 2.54 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वो समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. मंगलवार को यमगंड काल सुबह 9.28 बजे से 10.50 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही इस दिन गुलिक काल दोपहर 12.11 बजे से 1.33 बजे तक रहेगा.

कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव

मंगलवार को चंद्र देव दोपहर 3.30 बजे तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 20 नवंबर की रात 00.49 बजे तक इसी राशि में रहेंगे. मंगलवार को दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal : किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी 12 राशियों का हाल!

Aaj Ka Rashifal : किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी 12 राशियों का हाल!

 Aaj Ka Rashifal 17 November 2026: आज के राशिफल में मेष राशि को संतान से खुशखबरी और कन्या राशि को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. वहीं वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों को वाणी, खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद और खुशियां लेकर आ सकता है तो कुछ लोगों को अपने गुस्से, वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. किसी को अटका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं तो किसी के घर मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. आइए ज्योतिषीय के आधार जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन के उपाय.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. बेवजह के कामों में उलझने से बचें और जरूरी कामों को प्राथमिकता दें. संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी. लंबे समय से चल रही चिंता भी कम हो सकती है. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. किसी बीमार रिश्तेदार से मुलाकात करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
उपाय: पारिवारिक सुख और सामंजस्य बनाए रखने के लिए भाइयों को लाल रंग के वस्त्र या उपहार दें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज आलस्य छोड़कर अपने कामों पर ध्यान देना होगा. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे लेकर शुरुआत में घबराहट हो सकती है. हालांकि सहयोगियों का साथ मिलने से काम आसान होगा. परिवार में आपकी किसी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए बोलते समय सावधानी रखें. अचानक यात्राा से थकान महसूस हो सकती है. आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. जीवनसाथी से कोई पुरानी बात छिपाने से बचें.
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 22
उपाय: अच्छे स्वास्थ्य की कामना से पलंग के चारों कोनों पर तांबे की कीलें लगवाने का उपाय बताया गया है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिहाज से अच्छा रह सकता है. जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से दूर हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार और अटका हुआ भुगतान मिलने की उम्मीद है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. हालांकि वाहन में अचानक खराबी आने से खर्च बढ़ सकता है. परिवार से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जो आपको हैरान कर दे. शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 27

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का मन आज धार्मिक और परोपकार के कामों में लग सकता है. किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा. संतान के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है. पुराना लेनदेन सुलझने से राहत मिलेगी. हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. परिवार में किसी सदस्य की सेेहत पर खर्च बढ़ सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 34
उपाय: सुख-शांति और सकारात्मकता की कामना से काले चने, चना दाल, काले वस्त्र और सरसों के तेल का दान करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी से कहासुनी होने की आशंका है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. पिता की ओर से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है और संतान से किया वादा पूरा करना पड़ सकता है. घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और गैरजरूरी खरीदारी से बचें. प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी को बातचीत से दूर करने की कोशिश करें. साझेदारी में नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें.
शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 2
उपाय: नौकरी और व्यवसाय में सफलता की कामना से क्रीम रंग के जूते पहनने का उपाय बताया गया है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. बिजनेस में बदलाव करने की योजना सफल हो सकती है. बॉस के साथ चल रही नाराजगी भी दूर होने के संकेत हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. घर की सजावट के लिए सामान खरीद सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की या नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि भावनााओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें. रात में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
शुभ रंग: मस्टर्ड
शुभ अंक: 12
उपाय: घर में ध्रुव घास, हरी पत्तियों की टहनियां और मीठी तुलसी रखने का उपाय बताया गया है. सूखने पर इन्हें बदल दें.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज सावधानी से काम लेना होगा. पुरानी गलतियों से सीखें और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें. धन से जुड़ी परेशानी में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है. संपत्ति या घर से जुड़े निवेश के लिए दिन अनुकूल रह सकता है. नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ मिल सकता है. प्रेम संबंधों में गुस्से या बदले की भावना से फैसला न लें. जीवनसाथी के रिश्तेदारों का हस्तक्षेप तनाव बढ़ा सकता है.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 41
उपाय: प्रेम जीवन में स्थिरता और सामंजस्य की कामना से स्नान के पानी में लाल चंदन मिलाएं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है. परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें. संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो सकता है. कर्ज लेने वालों पर उसे चुकाने का दबााव बढ़ सकता है. कामकाज में नई तकनीक अपनाने से फायदा मिलेगा. अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसका इस्तेमाल करने का अच्छा मौका है. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हो सकता है.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 33
उपाय: घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए सुबह परिवार के बड़े सदस्यों के पैर छूकर आशीर्वाद लें.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा. घर में मेहमान आ सकते हैं और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक मामलों में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन निवेश से पहले उनके फायदे और नुकसान समझ लें. प्रेम जीवन में कोई नया रिश्ता दस्तक दे सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मुश्किल समय में आपका हौौसला बढ़ाएगा.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 43
उपाय: परिवार में सुख-समृद्धि की कामना से मछलियों को जौ के आटे से बनी गोलियां खिलाएं.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. शेयर मार्केट से लाभ मिलने की संभावना है और कामकाज से नई पहचान मिल सकती है. हालांकि किसी दूसरे की सलाह पर आंख बंद करके निवेश न करें. कारोबार में साझेदारी से फायदा हो सकता है. गुस्से पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में आर्थिक फैसले लेने से बचें. यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूरी दस्तावेज साथ रखें. जीवनसाथी के साथ पुरानी किसी बात पर अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ सकता है.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 35
उपाय: भोजन का एक हिस्सा गाय को खिलाने का उपाय बताया गया है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है. राजनीति से जुड़े किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. समाज में आपकी छवि बेहतर होगी और सम्मान भी मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. प्रेम जीवन में शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें. बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 46
उपाय: रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए शनि मंदिर में तेल और प्रसाद अर्पित करें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती और परिवार के साथ समय बिताने वाला हो सकता है. घर के पुराने विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं. घूमने-फिरने की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं. विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा रह सकता है. हालांकि निवेेश करने से बचें और जरूरी दस्तावेजों को जांचने के बाद ही किसी को सौंपें. वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 11
उपाय: आर्थिक स्थिति मजबूत करने और सकारात्मकता की कामना से गणेश चालीसा का पाठ करें और भजन गाएं.

Aaj Ka Panchang: छठ पूजा का अंतिम दिन, वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: छठ पूजा का अंतिम दिन, वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, जानें राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. आज 16 नवंबर है और छठ पूजा का अंतिम दिन है. आज उषा अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार की रात 2.01 से शुरू होकर मंगलवार तड़के 4.19 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 18 नवंबर को तड़के 6.05 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6.45 बजे सूर्योदय और शाम 5.37 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 12.12 बजे चंद्रोदय और रात 11.29 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

आज सोमवार को सुबह 7.15 बजे तक गंड योग रहेगा, इसके बाद वृद्धि योग की शुरू होगी जो अगले दिन 17 नवंबर की सुबह तक रहेगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. इसके साथ ही सोमवार दोपहर 2.39 बजे से शाम 4.27 बजे तक अमृतकाल रहेगा.

राहुकाल का समय

आज के दिन राहुकाल सुबह 8.06 बजे से 9.28 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वो समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. इसके अलावा यमगंड काल सुबह 10.49 बजे से दोपहर 12.11 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस दिन गुलिक काल दोपहर 1.33 बजे से 2.54 बजे तक रहेगा.

वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव

सोमवार को शाम 7.40 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. वृश्चिक राशि में सूर्य के आने से लोगों के अंदर की एनर्जी, संकल्प और कार्यक्षमता बढ़ती है. इस गोचर के दौरान कुछ लोगों को करियर, व्यापार और निवेश में बढ़िया लाभ देखने को मिलता है, जबकि कुछ को अपनी वाणी पर संयम रखने और लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, अन्य जातक जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, अन्य जातक जानें आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 16 November 2026: 16 नवंबर 2026 को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों के करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है.

आज सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से खास रहने वाला है. आज 16 नवंबर दिन सोमवार चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे और सूर्यदेव तुला राशि में विराजमान रहेंगे. वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ है, संवाद और समझदारी रिश्तों में मधुरता लाएगी और सामाजिक जीवन में सकारात्मकता लाएगी. मिथुन राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा, पुराने मतभेद सुलझेंगे और नई दोस्ती या रिश्ते बन सकते हैं. कन्या राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन संयम और सहयोग व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में रहेंगे और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा. ऐसे में सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए करियर की योजनाओं पर दोबारा विचार करने, आर्थिक मामलों को संभालने और रिश्तों में बातचीत से उलझन दूर करने का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन.

मेष राशि

आज सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने और तनाव कम करने के लिए शांत समाधान खोजने की जरूरत है. खुद पर विश्वास रखें और सकारात्मक विचार रखें. यह कठिनाई आपके व्यक्तिगत विकास में थोड़ी बाधा डाल सकती है, लेकिन इससे निराश न हों. यह सीखने का भी एक अवसर है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में साझेदारी और पुराने समझौतों पर ध्यान देना होगा. किसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तो अपनी जिम्मेदारियां पहले ही स्पष्ट कर लें. पैसों के मामले में कर्ज, उधार और साझा खर्चों का हिसाब रखना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में मन की बात खुलकर कहने से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. मानसििक दबाव से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें और खुद को थोड़ा समय दें.

मिथुन राशि

लोग मिथुन राशि वालों की चंचलता और संवाद कौशल से प्रभावित होंगे. पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं और नई दोस्ती की शुरुआत हो सकती है. यह दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नई संभावनाएँ लेकर आएगा. परिवार में सद्भाव और प्रेम का माहौल आपके दिन को रोशन करेगा. यह दिन आपके लिए एक सुखद अनुभव होगा. बस इस सकारात्मकता को आत्मसात करें और हर पल का जश्न मनाएँ.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सोमवार को अपने रोजमर्रा के काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा. नौकरी में पुराने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें. पैसों के मामले में घर के खर्च और जरूरी बिलों का हिसाब रखना बेहतर रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. रिश्तों में छोटी-छोटी मदद और सहयोोग से अपनापन बढ़ेगा. सेहत के लिए समय पर भोजन करें और पानी पीने में लापरवाही न बरतें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन महत्वाकांक्षा और करियर की दिशा पर विचार करने का हो सकता है. आपकी राशि में मंगल और गुरु की युति को ज्योतिष में ऊर्जा और नेतृत्व से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में आत्मविश्वास के साथ काम करें, लेकिन जल्दबाजी में बड़ी जिम्मेदारी न लें. आर्थिक मामलों में बड़े निवेश और खरीदारी से पहले सोचें. प्रेम संबंधों में अहंकार को बीच में न आने दें. सेहत के लिए जरूरत से ज्यादा मेेहनत करने से बचें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के जीवनसाथी या प्रियजनों के साथ संवाद बाधित हो सकता है, जिससे आपसी समझ में कमी आ सकती है. आपकी संवेदनशीलता और भावनाएँ आपको सीमित महसूस करा सकती हैं, इसलिए खुद को आश्वस्त करना ज़रूरी है कि यह समय बीत जाएगा.याद रखें, इस समय की चुनौतियों पर विजय पाने से आपके रिश्ते मज़बूत हो सकते हैं. थोड़ा धैर्य और समझदारी से काम लें. अंततः, समय के साथ आपकी स्थिति सुधर जाएगी.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना जरूरी होगा. नौौकरी में ऐसा कोई वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो. आर्थिक मामलों में घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बड़ी खरीदारी से पहले बजट देख लें. परिवार में किसी पुराने मतभेद को बातचीत से सुलझाने का मौका मिल सकता है. सेहत के लिए तनाव को खुद पर हावी न होने दें और नींद पूरी करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को कुछ बहस या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है. दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहें और विचारों का आदान-प्रदान करते समय सहनशीलता दिखाएं. आपका ध्यान खुद पर और अपने रिश्ते की स्थिरता पर होना चाहिए. इस समय को सीखने के अवसर के रूप में लें और अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए काम करें.

धनु राशि

धनु राशि वालों को सोमवार को आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत होगी. नौकरी और कारोबार में पहले से चल रहे काम पूरे करने की कोशिश करें. बचत और घर के खर्चों का हिसाब बनाकर चलें. लव लाइफ में आप थोड़े शांत रहना पसंद कर सकते हैं, लेकिन पार्टननर से बातचीत बंद न करें. सेहत के मामले में खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें और आराम के लिए समय निकालें.

मकर राशि

आपके और दूसरों के बीच एक नया रिश्ता विकसित हो सकता है, जो आपको और भी ज्यादा खुशी देगा. इस ऊर्जा का उपयोग करके आप अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ सकते हैं. बस अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना न भूलें, क्योंकि वे आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन एकाग्रता के साथ काम करने का है. नौकरी में अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें. जल्दबाजी में नई जिम्मेदारी लेने से बचें. आर्थिक मामलों में गैरजरूरी खरीदारी और अचानक होने वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेेम संबंधों में आपको थोड़ा अकेले समय बिताने का मन हो सकता है. अपनी जरूरत पार्टनर को बताएं, ताकि गलतफहमी न हो. सेहत के लिए पर्याप्त आराम और मानसिक संतुुलन जरूरी रहेगा.

मीन राशि

आप अपने आस-पास की परिस्थितियों को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं. गलतफहमियों से बचने के लिए अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास करें. इस समय अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानना जरूरी है. केवल सकारात्मक सोच और करुणा ही इस दिन को बेहतर बना सकती है. याद रखें, यह एक अस्थायी दौर है और धैर्य के साथ आप इससे उबर सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal: रविवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? व्यापार में इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: रविवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? व्यापार में इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम, जानें राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 15 November 2026: रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में नए अवसर और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशि के जातकों को पारिवारिक तनाव, खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी को नए कारोबारी समझौतों से लाभ मिलने के योग हैं तो किसी को मित्रों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं रविवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ-अशुभ संकेत और व्यापार भविष्य-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए रविवार को नए समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक साबित हो सकते हैं। हालांकि मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में कुछ कमी रह सकती है। राजनीतिक संबंधों में सुधार होगा। माता-पिता की चिंता मन को परेशान कर सकती है। धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए नए मित्र बनने के योग हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। घर में अचानक अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिससे खर्च बढ़ेंगे। किसी पुरानी योजना का विस्तार करने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का एक से अधिक काम शुरू करने का मन बनेगा। युवाओं को करियर के बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां और व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को रचनात्मक कार्यों में अपनी मौलिक सोच और समझदारी का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ आर्थिक उन्नति के योग हैं। किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतना जरूरी होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक कलह के कारण मन अशांत रह सकता है। कारोबार में किसी के साथ साझेदारी या गठजोड़ लाभदायक साबित हो सकता है। न्यायालय से जुड़े मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। विवादित मामलों में परिजनों के सहयोग से समझौते की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना चाहिए। शादी-विवाह से जुड़ी चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। प्रभावशाली और विशिष्ट लोगों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए नई योजना की शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका लाभ भविष्य में मिल सकता है। वाहन से जुड़ी समस्या आसानी से हल होगी। कृषि कार्यों और नए संपर्कों के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। हालांकि निजी कामों को टालना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। मेहनत और निरंतर प्रयासों से मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। निजी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों को मित्रों के साथ हुई कहासुनी का मलाल रह सकता है। परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि सोचे हुए काम पूरे होंगे और लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। दिन के अंत में मन में प्रसन्नता और शांति बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनके माध्यम से कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। मन में बनी आशंका और चिंता दूर होगी। शिक्षा और भविष्य से जुड़े फैसलों के लिए दिन महत्वपूर्ण हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को जिस सौदे में नुकसान की आशंका थी, उसी से अच्छा लाभ मिल सकता है। बेवजह की भागदौड़ से बचना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी और विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आपसी बातचीत से विवाद और टकराव सुलझाने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक चर्चाओं में अपेक्षित सफलता मिलने में कुछ कमी रह सकती है। राजनीतिक संबंधों में सुधार होगा। माता-पिता की चिंता रह सकती है, इसलिए पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: 15 नवंबर को बन रहा बेहद शुभ संयोग, बनेंगे शुभ काम, पढ़ें दिनभर का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: 15 नवंबर को बन रहा बेहद शुभ संयोग, बनेंगे शुभ काम, पढ़ें दिनभर का पूरा पंचांग

 15 नवंबर 2026, रविवार को शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. चंद्रमा मकर राशि में और सूर्य तुला राशि में रहेंगे. जानें ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, अमृत काल, राहुकाल और दिनभर के पंचांग की पूरी जानकारी-

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय पर विचार किया जाता है और पंचांग में इन सभी चीजों की जानकारी दी जाती है. पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर को शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. इस दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेगा, जबकि सूर्य तुला राशि में स्थित रहेगा. रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव की पूजा और आराधना का भी विशेष महत्व रहेगा. आइए जानते हैं 15 नवंबर का पूरा पंचांग और दिनभर के शुभ-अशुभ समय के बारे में-

आज की तिथि

शनिवार रात 11 बजकर 24 मिनट से रविवार रात 2 बजकर 1 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 17 नवंबर को तड़के 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. हिंदू धर्म में षष्ठी तिथि का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान सूर्य और देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है. 

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

15 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा. चंद्रमा का उदय सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर और चंद्रास्त रात 10 बजकर 35 मिनट पर होगा. इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्रमा पूरे दिन-रात मकर राशि में संचार करेंगे.

पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त

  • धार्मिक और शुभ कामों के लिए 15 नवंबर को सुबह 5 बजकर 9 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. 
  • सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इसके बाद 
  • शाम 4 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक अमृत काल रहेगा.

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान, ध्यान और मंत्र जाप करना अच्छा माना जाता है. वहीं, अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्यों की शुरुआत की जा सकती है.

इस समय न करें शुभ काम

पंचांग में कुछ समय ऐसे भी बताए जाते हैं, जिनमें शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है.

  • आज राहुकाल शाम 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
  • यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.
  • कुलिक काल दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.
  • दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.
  • इसके अलावा वर्ज्यम् सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक और अगले दिन सुबह 3 बजकर 56 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.

इन समयों में नए और महत्वपूर्ण शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए.

15 नवंबर को बन रहा सर्वार्थसिद्धि योग

इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह 6 बजकर 44 मिनट से रात 11 बजकर 28 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा. यह योग उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और रविवार के संयोग से बन रहा है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वार्थसिद्धि योग में किए गए शुभ कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अच्छी मानी जाती है. इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप और अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं.

14 नवंबर का पंचांग: आज भूलकर भी न करें इस दिशा में यात्रा, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

14 नवंबर का पंचांग: आज भूलकर भी न करें इस दिशा में यात्रा, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

 हिंदू धर्म में पंचांग का खास महत्व माना जाता है. कोई भी शुभ काम की शुरुआत करने, पूजा-पाठ करने या यात्रा पर जाने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है.  पंचांग से ही दिन के शुभ-अशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र और योग की जानकारी मिलती है. ऐसे में अगर आप आज कोई शुभ कार्य करने वाले हैं, पूजा-पाठ करने वाले या किसी यात्रा पर निकलने वाले हैं, तो पहले पंचांग जरूर देखें. यहां पढ़ें शनिवार, 14 नवंबर का पंचांग- 

आज की तिथि

आज रात 11 बजकर 24 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहने वाली है. इसके बाद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 16 नवंबर को रात 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी.

आज का शुभ मुहूर्त 

  • आज सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. 
  • सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस समय किसी भी काम को करने से उसका अच्छा फल जरूर मिलता है. इसके अलावा आप अभिजीत मुहूर्त में पूजा-पाठ भी कर सकते हैं. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.
  • इसके बाद दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शाम 4 बजकर 46 मिनट तक अमृतकाल रहेगा. अमृतकाल भी दिन का अत्यंत मंगलकारी मुहूर्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसाक, इस तरह किए गए कार्यों का फल अमृत के समान मिलता है.

आज का अशुभ समय 

  • आज सुबह 9 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक राहुकाल रहेगा.  इस समय कोई भी नया काम शुरू करने से बचें. लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.
  • शनिवार को दोपहर 1 बजकर 33 मिन से 2 बजकर 54 मिनट तक यमगंड काल रहेगा. इस समय किसी यात्रा पर जाने से बचें. धार्मिक मान्यताओं में यमगंड काल को मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा समय माना जाता है. 
  • इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 5 मिनट तक गुलिक काल रहेगा. इसे 'विषैला समय' भी कहा जाता है.

आज इस दिशा में यात्रा करने से बचें

शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

आज सूर्य और चंद्रमा का समय

आज सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर सूर्योदय और शाम 5 बजकर 38 मिनट पर सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर चंद्रोदय और रात 9 बजकर 41 मिनट पर चंद्रास्त होगा

Aaj ka Rashifal 14 November 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

Aaj ka Rashifal 14 November 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 14 November 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए खुशखबरी, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को अपने व्यवहार, खर्चों और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का आज का राशिफल, शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय.

1. मेष राशि

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से मन में चल रही चिंताएं दूर होंगी और अधूरे कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है.

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 16
उपाय: कन्याओं और महिलाओं का सम्मान करें.

2. वृषभ राशि

आज आलस्य छोड़कर कामों पर ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. घर की रंगाई-पुताई या सजावट से जुड़े काम शुरू हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 40
उपाय: काला नमक, काली मिर्च, अदरक और नीम का सेवन या उपयोग बढ़ाएं.

3. मिथुन राशि

नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से समाप्त होगी. वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर अपने काम से मतलब रखना बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में सम्मान और समझदारी बनाए रखें.

शुभ रंग: मेरून
शुभ अंक: 15
उपाय: कार्यस्थल जाने से पहले माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं.

4. कर्क राशि

दान-पुण्य और समाजसेवा के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पुराने लेन-देन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा और वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ सकता है.

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 22
उपाय: बहते जल में कच्ची हल्दी प्रवाहित करें.

5. सिंह राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें. किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. आर्थिक मामलों में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी से बचने की कोशिश करें.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
उपाय: पशु-पक्षियों के प्रति दयाभाव रखें और शाकाहारी जीवनशैली अपनाने का प्रयास करें.

6. कन्या राशि

एक के बाद एक अच्छी खबर मिल सकती है. व्यवसाय में किया गया परिवर्तन लाभदायक रहेगा. अटका हुआ धन मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है और विवाह की चर्चा भी हो सकती है.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान चालीसा और संकटमोचन अष्टक का पाठ करें.

7. तुला राशि

आज सतर्कता और सावधानी से काम लेने की आवश्यकता है. बिना मांगे सलाह देने से बचें. यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें. भाई-बहनों की मदद से आर्थिक समस्या दूर हो सकती है. कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर दूध, दही या छाछ से अभिषेक करें.

8. वृश्चिक राशि

आज तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा. आर्थिक लाभ के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं. हालांकि वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव हो सकता है.

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
उपाय: रात को दूध से भरा पात्र सिरहाने रखकर सुबह किसी पेड़ की जड़ में अर्पित करें.

9. धनु राशि

सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक योजनाओं पर जीवनसाथी के साथ चर्चा फायदेमंद रहेगी. करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं.

रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
उपाय: केसर से बनी मिठाइयों का दान करें.

10. मकर राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा. शेयर बाजार और साझेदारी के कार्यों में फायदा मिल सकता है. हालांकि किसी के कहने पर निवेश करने से बचें. प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 34
उपाय: संतों और ऋषियों के प्रति सम्मान का भाव रखें.

11. कुंभ राशि

ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. राजनीति या सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ समय की कमी तनाव का कारण बन सकती है.

शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 9
उपाय: दूध और दही का सेवन बढ़ाएं.

12. मीन राशि

दिन मौज-मस्ती और खुशियों से भरा रहेगा. पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बनेंगे. प्रेम जीवन में रोमांस और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. यात्रा और शिक्षा से जुड़े कार्य लाभदायक रहेंगे.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
उपाय: नहाने के पानी में लाल चंदन मिलाकर स्नान करें.

13 नवंबर का पंचांग: चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 नवंबर का पंचांग: चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. वहीं, चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है. ऐसे में आज के दिन गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा. यहां पढ़ें आज का  पंचांग-

आज की तिथि 

13 नवंबर को रात 8 बजकर 42 मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 14 नवंबर की रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए खास मानी जाती है. ऐसे में आज भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें.

आज का शुभ मुहूर्त

  • 13 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. ये समय पूजा-पाठ और स्नान-दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है. 
  • इसके बाद सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य और पूजा- पाठ कर सकते हैं. 
  • इन सब से अलग सुबह 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल रहेगा. 

आज का अशुभ समय

  • पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक राहुकाल रहेगा.
  • दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक यमगण्ड 
  • सुबह 8 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक कुलिक काल रहेगा. 
  • दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. 
  • इसके बाद दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 17 मिनट तक वर्ज्य काल रहेगा.

इन समय में कोई भी शुभ कार्य या नई शुरुआत करने से बचें. 

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

वहीं, 13 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा. चंद्रमा सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर उदय होगा और रात 8 बजकर 47 मिनट पर अस्त होगा.

Aaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध होंगे मार्गी, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध होंगे मार्गी, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें अपना राशिफल

  Aaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध तुला राशि में वक्री चाल छोड़कर मार्गी होंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. जानिए मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों को सावधानी रखनी होगी.

आज बुध ग्रह तुला राशि में वक्री चाल छोड़कर मार्गी होने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध की चाल बदलने से बातचीत, कारोबार, पढ़ाई, लेन-देन और फैसलों से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है. बीते कुछ दिनों से जिन लोगों के काम अटके हुए थे या जिन्हें जवाब मिलने में देरी हो रही थी, उन्हें अब राहत मिलने की उम्मीद हो सकती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए बुध का मार्गी होना कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए साझेदारी से जुड़े मामले फिर से चर्चा में आ सकते हैं. कारोबार में रुकी हुई बातचीत आगे बढ़ सकती है. विवाह या रिश्ते से जुड़ी कोई पुरानी चर्चा भी दोबारा शुरू होने के संकेत हैं. हालांकि, किसी भी समझौते या व्यावसायिक सौदे को अंतिम रूप देने से पहले उसकी शर्तें ध्यान से पढ़ें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को कामकाज और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों में राहत मिल सकती है. ऑफिस में बिगड़ी हुई व्यवस्था धीरेे-धीरे पटरी पर आने के संकेत हैं. कोई पुराना कर्ज या विवाद सुलझने की दिशा में आगे बढ़ सकता है. सेहत को लेकर जिन अच्छी आदतों को आपने नजरअंदाज किया था, उन्हें फििर से अपनाने का समय है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना पढ़ाई और रचनात्मक कामों के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है. विद्याार्थियों का ध्यान पढ़ाई में वापस लौट सकता है. पहले भेजे गए किसी प्रोजेक्ट या काम का जवाब मिल सकता है. संतान की पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी सुुनने को मिल सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के घर-परिवार से जुड़े अटके काम आगे बढ़ सकते हैं. मकान के कागजात, वाहन की मरम्मत या घर की साज-सज्जाा से जुड़ी योजनाओं में गति आ सकती है. भाई-बहनों का सहयोग किसी घरेलू फैसले में मिल सकता है. मां के साथ चल रही गलतफहमिियां भी कम होने की संभावना है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बातचीत और संपर्क के जरिए नए रास्ते खुल सकते हैं. फोन कॉल, ईमेल या छोटी यात्राओं से फायदा मिलने के संकेत हैं. साइड वर्क या अतिरिक्त काम से आमदनी बढ़ सकती है. हालांकि, आपकी राशि में मंगल और केतु की युति को देखते हुए गुुस्से और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. किसी पुराने अटके भुुगतान के मिलने की संभावना बन सकती है. परिवार में बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें. छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है. इसलिए अपनी बात शांतिि से रखने की कोशिश करें.

तुला राशि

बुध आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं. ऐसे में आपके लिए यह बदलाव खास माना जा रहा है. जिन फैसलों को लेकर आप लंबे समय से उलझन में थे, उनमें स्पष्टता आ सकती है. विदेश यात्रा से जुड़ी योजना या किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ इंटरव्यू की पुुष्टि होने के संकेत हैं. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. दूसरी तरफ विदेश में रहने वाले लोगों या दूर के संपर्कों से बातचीत आगे बढ़ सकती है. नींद और आराम से जुड़ी परेेशानियों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दोस्त और पेशेवर संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अक्टूबर के आखिरी दिनों में हाथ से निकला कोई अवसर दूसरे रूप में वापस मिल सकता है. कारोबार में साझेदारों के साथ तालमेल बेहतर होने की संभावना है. नए लोगों से बातचीीत भी भविष्य में काम आ सकती है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के करियर के लिए बुध का मार्गी होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नौौकरी में रुकी हुई अप्रेजल प्रक्रिया, ट्रांसफर या क्लाइंट की मंजूरी आगे बढ़ सकती है. वक्री बुध के दौरान आपने जो मेहनत की है, उसकी पहचान अब मिलने के संकेत हैं. काम में निरंतरता बनाए रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए उच्च शिक्षा, भाग्य और लंबी यात्राओं से जुड़े मामलों में सकाारात्मक बदलाव हो सकते हैं. कॉलेज में दाखिले का परिणाम, वीजा से जुड़े कागजात या किसी गुरु और मार्गदर्शक की सलाह मिल सकती है. पिता के साथ संबंधों में भी नरमी आने की संभावना है.

मीन राशि

मीन राशि वालों को साझा धन, बीमा और ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए. कोई पुुराना राज या ऐसी जानकारी सामने आ सकती है, जिसके बारे में आपको पहले पता नहीं था. निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें. खासकर बिना पूरी जानकारी के जोखिम भरे निवेेश से बचना बेहतर रहेगा.

आज का पंचांग 12 नवंबर 2026: कार्तिक शुक्ल तृतीया पर सुकर्मा योग का संयोग, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 12 नवंबर 2026: कार्तिक शुक्ल तृतीया पर सुकर्मा योग का संयोग, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त

 हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करनी हो, पूजा-पाठ करना हो या व्रत और त्योहार की तैयारी करनी हो, पंचांग देखकर ही दिन की योजना बनाई जाती है. 12 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. यह तिथि शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 13 नवंबर को रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी.  ऐसे में आइए जानते हैं 12 नवंबर 2026, गुरुवार का पूरा पंचांग और इस दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त-

शुभ योग

12 नवंबर को सुबह 3 बजकर 40 मिनट से 13 नवंबर की सुबह 4 बजकर 26 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा. इसके बाद धृति योग शुरू हो जाएगा. धृति याग 14 नवंबर को सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुकर्मा योग को शुभ कार्यों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है.

शुभ मुहूर्त

आज सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस समय पूजा, ध्यान और मंत्र जाप करना अच्छा माना जाता है. इसके बाद सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ कर सकते हैं. 

अशुभ समय

गुरुवार को राहुकाल दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए. इसके अलावा यमगंड सुबह 6 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक और कुलिक काल सुबह 9 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. वहीं, वर्ज्यम् रात 11 बजकर 18 मिनट से अगले दिन रात 1 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. इन समयों में नए मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए.

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

12 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 39 मिनट पर होगा. चंद्रमा सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर उदयय होगा और शाम 7 बजकर 54 मिनट पर अस्त होगा.

Aaj Ka Rashifal: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश इन 4 राशियों के लिए रहेगा खास, करियर और धन के मामले में मिलेंगे नए मौके

Aaj Ka Rashifal: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश इन 4 राशियों के लिए रहेगा खास, करियर और धन के मामले में मिलेंगे नए मौके

 Aaj Ka Rashifal 12 november 2026: आज चंद्रमा धनु राशि में और मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इन बदलावों का असर सभी 12 राशियों के करियर, धन, प्रेम और सेहत पर पड़ने की ज्योतिषीय मान्यता है. जानें कल का राशिफल.

आज का दिन ज्योतिष के लिहाज से कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है. इस दिन चंद्रमा दोपहर में वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा. वहीं, रात में मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेगा. इसके अलावा गुरु और केतु की युति भी चर्चा में रहेगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के कामकाज, पैसों, रिश्तों और सेहत से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. कुछ राशियों के लिए नए काम की शुरुआत के संकेत हैं तो कुछ लोगों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रह सकता है.

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक आज कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी पुराने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. अधिकारियों के सामने अपनी बात रखें, लेकिन बिना सोचे कोई वादा न करें. साथ ही यात्रा, पढ़ाई या खुद को बेहतर बनाने पर खर्च हो सकता है. कोई बड़ा खर्च करने से पहले बजट जरूर देख लें. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है. अपनी बात खुलकर रखें और उनकी राय को भी महत्व दें. साथ ही व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। समय पर खाना खाएं और आराम के लिए भी समय निकालें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों ऑफिस में किसी पुराने काम या समझौते पर दोबारा चर्चा हो सकती है. सहकर्मियों के साथ मतभेद होने पर धैर्य बनाए रखें. कर्ज, उधार या साझा पैसों से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है. निवेश या लोन लेने से पहले शर्तें अच्छी तरह समझ लें. पार्टनर के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बाातचीत हो सकती है. मन की बात कहने से रिश्ते में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है. काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखें। तनाव बढ़नेे पर थोड़ा आराम जरूर करें.

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों आज किसी क्लाइंट या पार्टनर के साथ पुरानी बातचीत फिर शुरू हो सकती है. कोई फैसला लेने से पहले जरूरी दस्तावेज और शर्तें जांच लें. साझा खर्च या किसी दूसरे व्यक्ति से जुड़े पैसों के मामले में सावधानी रखें. बिना हिसाब लगाए किसी को पैैसे देने का वादा न करें. रिश्ते में एक-दूसरे की बात समझना जरूरी होगा. बहस करने के बजाय बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें. लगातार काम और बातचीत से मानसिक थकान हो सकती है. बीच-बीीच में ब्रेक लें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों रोजमर्रा के काम में अनुशासन बनाए रखना होगा. किसी पुराने काम में सुधार करने या सहकर्मी के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत पड़ सकती है. घर और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. गैरजरूरी खरीदारी से बचें और बजट का ध्यान रखें. पार्टनर को आपके सहयोोग और बातचीत की जरूरत हो सकती है. छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें. थकान से बचने के लिए खानपान और नींद का ध्यान रखें. काम के बीच आराम करना भी जरूरी है.

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों नई जिम्मेदारी या किसी प्रोजेक्ट की कमान संभालने का मौका मिल सकता है. रात में मंगल का आपकी राशि में प्रवेश होगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इससे उत्साह और पहल करने की इच्छा बढ़ सकती है. हालांकि, जल्दबाजी से बचें. निजी शौक, मनोरंजन या परिवार पर खर्च हो सकताा है. बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें. पार्टनर से ज्यादा समय और ध्यान मिलने की इच्छा हो सकती है. अपनी उम्मीदें साफ शब्दों में बताएं. ऊर्जा बनी रह सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मेहनत न करें। आराम और दिनचर्या का संतुलन बनााए रखें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों  पर्दे के पीछे चल रहे काम या कोई अधूरा प्रोजेक्ट ध्यान मांग सकता है. किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं. घर या परिवार से जुड़े खर्च साामने आ सकते हैं. तनाव में आकर खरीदारी करने से बचें. मन की कोई बात पार्टनर से साझा कर सकते हैं. चुप रहने के बजाय शांत तरीके से अपनी परेशानी बताएं. जरूरत से ज्यादा सोचने से मानसिक थकाान हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और खुद को आराम दें.

तुला राशि

तुला राशि वालों आज टीम के साथ काम करने और नए लोगों से संपर्क बनाने का मौका मिल सकता है. किसी पुरानी बातचीत को आगे बढ़ाकर अपनी बात स्पष्ट कर सकते हैं. बचत या भविष्य में किसी बड़ी खरीदारी की योजना पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है. सामाजिक आयोजनों में जरूरत से ज्याादा खर्च न करें. साथ ही परिवार या दोस्तों की राय आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है. पार्टनर की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें. काम और निजी जिंदगी के बीच संतुुलन बनाए रखें। लगातार व्यस्त रहने से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन के शुरुआती हिस्से में पुराने काम पूरे करने और योजनाओं की समीक्षा करने का मौका मिल सकता है. दोपहर बाद चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा. इसके बाद आपका ध्यान पैसों और जरूरी संसाधनों पर जा सकता है. खर्च और बचत का हिसाब लगाने के लिए दिन ठीक रह सकता है. कोई नया आर्थिक फैसलाा लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें. पार्टनर से किसी पुरानी बात पर चर्चा हो सकती है. अपनी बात रखते समय शब्दों का ध्यान रखें. साथ ही माानसिक दबाव से बचने के लिए आराम करें। पानी पीने और नियमित दिनचर्या पर ध्यान दें.

धनु राशि 

धनु राशि वालों दोपहर में चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेगा. इससे अपने लक्ष्य और करियर को लेकर सक्रियता बढ़ सकती है. कोई नया काम शुरू करने से पहले उसकी योजना बना लें. यात्रा या निजी जरूरतों पर खर्च हो सकता है. बजट देखकर ही कोई बड़ा फैसला लें. रिश्ते में आजादी और आापसी समझ दोनों जरूरी रहेंगे। पार्टनर से अपनी उम्मीदें साफ रखें. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत हो सकती है. दिन के दूसरे हिस्से में उत्साह महसूस हो सकता है. फिर भी अपनी क्षमता से ज्याादा काम न करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों किसी अधूरी जिम्मेदारी को पूरा करने पर ध्यान देना पड़ सकता है. अकेले काम करने या एकाग्रता की जरूरत वाले कामों के लिए समय निकालें. बि, सब्सक्रिप्शन और नियमित खर्चों की जांच करें. कोई बड़ी खरीदारी करने से पहले दूसरे विकल्प भी देखें. आपको कुछ समय अकेले बितााने की जरूरत महसूस हो सकती है. पार्टनर को अपनी स्थिति बताएं, ताकि गलतफहमी न हो. आराम और मानसिक शांति पर ध्यान दें. काम का बोझ जरूरत से ज्यादा न बढ़ाएं.

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों टीम और दोस्तों के साथ बातचीत से किसी काम में मदद मिल सकती है. अपनी जिम्मेदारियां स्पष्ट रखें और दूसरों को खुश करने के लिए अतिरिक्त काम न लें. भविष्य की बचत और आने वाले खर्चों की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा हो सकता है. किसी के वादे पर भरोसा करके आर्थिक फैसला न लें. दोस्तों और साामाजिक गतिविधियों के बीच पार्टनर के लिए भी समय निकालें. सिंगल लोगों की किसी सााझा रुचि वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. व्यस्तता से मानसिक थकान हो सकती है. पर्याप्त नींद और समय पर भोजन का ध्यान रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. किसी जरूरी बातचीत या पुराने फैसले पर फिर से विचार करना पड़ सकता है. आलोचना मििलने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. करियर या भविष्य की योजनाओं से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें. काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे सकते हैं. अपनी प्राथमिकताओं के बारे में उनसे खुलकर बात करें. थकान को नजरअंदाज न करें. काम के साथ आाराम और नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी होगा.

Aaj ka Panchang 11 November 2026: भाई दूज आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 11 November 2026: भाई दूज आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

 Aaj ka Panchang 11 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 

आज की तिथि

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर अगले दिन बुधवार को दोपहर 3:53 बजे तक है. इसके बाद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी, जो 12 नवंबर को शाम 6:09 बजे तक रहेगी. बुधवार को सुबह 6:42 बजे सूर्योदय और शाम 5:39 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 8:22 बजे चंद्रोदय और शाम 7:03 बजे चंद्रास्त होगा. साथ ही आज के दिन भाई दूज का त्योहार भी मनाया जा रहा है. 

नक्षत्र

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव के विशाखा नक्षत्र में रहने से व्यक्ति के स्वभाव, कार्यक्षेत्र और जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. इस नक्षत्र के देवता इंद्र और अग्नि हैं, जिसके कारण व्यक्ति के अंदर उच्च पद प्राप्त करने, अधिकार जमाने और जीत हासिल करने की तीव्र लालसा होती है. राजनीति, प्रशासन, कानून, प्रबंधन या किसी भी प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में यह स्थिति व्यक्ति को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है.

आज का योग

बुधवार तड़के 3:10 बजे से अतिगंड योग शुरू होकर 12 नवंबर की सुबह 3:40 तक रहेगा. इसके बाद सुकर्मा योग शुरू हो जाएगा. ज्योतिष के अनुसार, अतिगंड योग को 27 नित्य योगों में से छठा योग माना गया है. 'अति' का अर्थ है 'बहुत अधिक' और 'गंड' का अर्थ है 'गांठ,' 'बाधा' या 'कष्ट.' इस योग का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है. इस योग को ज्योतिष में एक संघर्षमयी और कठिन योग माना गया है. इसमें जन्म लेने वाले या इस योग के समय कार्य करने वाले व्यक्ति को जीवन में अधिक मेहनत और बाधाओं का सामना करना पड़ता है.

नोट करें शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवां मुहूर्त) होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

बुधवार को तड़के 4:31 बजे से सुबह 6:17 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

जान लें राहुकाल

इस दिन राहुकाल दोपहर 12:10 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

बुधवार को यमगंड काल सुबह 8:04 बजे से 9:26 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल सुबह 10:48 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

क्या है ग्रहों की स्थिति?

बुधवार को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुँचने में मुश्किल हो सकती है.

इस दिन चंद्र देव वृश्चिक राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में चंद्रमा का वृश्चिक राशि में होना नीच की स्थिति माना जाता है, क्योंकि वृश्चिक राशि में चंद्रमा कमजोर या बलहीन हो जाता है. वृश्चिक राशि जल तत्व और मंगल की राशि है. यहां चंद्रमा होने से व्यक्ति हर बात और भावना को बहुत गहराई से महसूस करता है. मन में अक्सर चिंताएं, तनाव और बार-बार विचार (ओवरथिंकिंग) बने रहते हैं. मन पर पूरा काबू न होने के कारण सही समय पर सटीक निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है.

दिशाशूल

बुधवार को दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal: मेष-वृषभ को धन लाभ के योग, मकर राशि वालों के प्रमोशन और शादी की बनेगी बात

Aaj Ka Rashifal: मेष-वृषभ को धन लाभ के योग, मकर राशि वालों के प्रमोशन और शादी की बनेगी बात

 Aaj Ka Rashifal 11 November 2026: आज के राशिफल में मेष और वृषभ राशि वालों को धन लाभ के योग हैं, जबकि मकर राशि वालों के विवाह और नौकरी से जुड़े काम बन सकते हैं. जानिए सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, भाग्य अंक और उपाय.

आज दिन कुछ राशियों के लिए नई खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है तो कुछ लोगों को अपने व्यवहार और फैसलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. किसी को पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा तो किसी के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग भी बन रहे हैं. वहीं, कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. ज्योतिषाचार्य आचार्य मदन मोहन के अनुसार, आइए जानते हैं बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है. साथ ही जानिए अपना शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का उपाय.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मित्रों के माध्यम से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जमीन या वाहन से जुड़ा लेनदेन आपके हित में हो सकता है. घर-परिवार में कोई नई खुशी मिलने के योग हैं. आर्थिक मामलों में भी लाभ के अच्छे संकेत हैं.

उपाय: बंदरों को केला खिलाएं.
भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं. आपकी बनाई गई रणनीति सफल हो सकती है. हालांकि, ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाकर रखें और अपने जरूरी कामों पर ध्यान दें. मित्रों के सहयोग से विदेश यात्रा की योजना बन सकती है. अचाानक धन लाभ होने की संभावना है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम या उत्सव के कारण खुशियों का माहौल रहेगा.

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.
भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आपके काम अच्छे रहेंगे, लेकिन बजट बनाते समय कुछ अतिरिक्त गुंजाइश जरूर रखें. किसी बड़े व्यक्ति की राय आपके फैसले से अलग हो सकती है. मित्रों की मदद से काम पूरे होंगे. देश-विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग हैं. हालांकि, विरोधी आपकी परेशानी बढ़ाने की कोोशिश कर सकते हैं.
उपाय: पुराने वस्त्रों का दान करें.
भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नीला

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को बुधवार को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. कोई विश्वसनीय व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें. मानसिक संतुलन बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. पुराने मामलों की दोबारा जांच या उनसे जुड़ी जानकाारी जुटाने से फायदा हो सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. समुद्री यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
उपाय: दूध का दान करें.
भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को कोई नई वस्तु मिल सकती है. वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होने के योग हैं. हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें. कार्यक्षेत्र में उन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. लंंबे समय से चल रहा विवाद सुलझने की संभावना है. घर-परिवार की परेशानियां कम होंगी और किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की स्थिति बन सकती है.
उपाय: लाल मसूर की दाल का दान करें.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: पीला

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. आपकी बातों और विचारों को विशेष महत्व मिल सकता है. धार्मिक और आध्यात्मििक कार्यों में आपका समय बीतेगा. किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, केवल भाग्य के भरोसे न बैठें और अपने प्रयास जारी रखें. किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से लाभ मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है.
उपाय: चप्पल का दान करें.
भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: हरा

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुधवार आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में अच्छा रह सकता है. आप परिवार या कारोोबार से जुड़े कामों में धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. विदेश यात्रा की योजना सफल हो सकती है और कोई उपयोगी वस्तु खरीदने का मौका मिलेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं. जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी मिल सकती है.

उपाय: चावल का दान करें.
भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को विवादों से दूर रहने की जरूरत है. किसी कानूनी मामले के कारण उलझन बढ़ सकती है. परिचित लोगों के सामने अपनी निजी बातें या राज सााझा करने से बचें. क्रोध पर नियंत्रण रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें. चुनौतियों के बावजूद आपको सफलता मिल सकती है. कार्य और कारोबार में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. इस दौरान अपनीी सेहत का भी खास ध्यान रखें.
उपाय: गौशाला में गेहूं का दान करें.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: लाल

धनु राशि

धनु राशि वालों की किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है. लंबे समय से रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने के योग हैं. प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है. घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा. हालांकि, आपसी मतभेदों से बचकर रहें. ज्योतिषाचार्य ने बढ़ते वजन को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. खानपान और दििनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा.
उपाय: बेसन का दान करें.
भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुधवार कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं. जिन लोगों के विवाह से जुड़े काम अटके हुए हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आने या बात पक्की होने की संभावना है. कानूनी विवाद में सफलता मिल सकती है और विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं. मकान से जुड़ा कोई काम भी सफलताापूर्वक पूरा होने के संकेत हैं.
उपाय: काले उड़द का दान करें.
भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: काला

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन इच्छाओं की पूर्ति का संकेत दे रहा है. आप जिस वस्तु को खरीदने की योजना बना रहे थे, उसे खरीदने का मौका मिल सकता है. सोचे हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. मकान से जुड़ीी चिंता दूर हो सकती है. भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे. हालांकि, काम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जरूरी फैसले सोच-समझकर लें. संगीत और कला के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है.

उपाय: चप्पल का दान करें.
भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नीला

मीन राशि

मीन राशि वालों को बुधवार को यात्रा के दौरान अपने खानपान का खास ध्यान रखना होगा. सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाकर रखना भी आपके लिए अच्छा रहेगा. पुराना विवाद खत्म होने की संभावना है, जिससे मन को राहत मिलेगी. स्वास्थ्य के प्रति लाापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या ठीक रखें. घर में कोई नया सामान आ सकता है. वाहन खरीदने का सपना पूरा होने के योग हैं. किसी नए मेहमान के आने से परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं.
उपाय: केसर का दान करें.
भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी

Aaj ka Panchang 10 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 10 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

 Aaj ka Panchang 10 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 

आज की तिथि

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार को दोपहर 12:31 बजे से शुरू होकर अगले दिन मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे तक है. इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी, जो 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी. मंगलवार को सुबह 6:41 बजे सूर्योदय और शाम 5:40 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 7:26 बजे चंद्रोदय और शाम 6:16 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का नक्षत्र

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव के विशाखा नक्षत्र में रहने से व्यक्ति के स्वभाव, कार्यक्षेत्र और जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. इस नक्षत्र के देवता इंद्र और अग्नि हैं, जिसके कारण व्यक्ति के अंदर उच्च पद प्राप्त करने, अधिकार जमाने और जीत हासिल करने की तीव्र लालसा होती है. राजनीति, प्रशासन, कानून, प्रबंधन या किसी भी प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में यह स्थिति व्यक्ति को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है.

योग

मंगलवार तड़के 3:09 बजे तक शोभन योग रहेगा. इसके बाद अतिगंड योग शुरू हो जाएगा. ज्योतिष के अनुसार शोभन योग 27 नित्य योगों में से पांचवां योग है. 'शोभन' का अर्थ सुंदर, सुहावना, आकर्षक और कल्याणकारी होता है. इस योग के अधिष्ठाता या स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, शुभता और विवेक के कारक माने जाते हैं. इस योग को अत्यंत सजीला, शुभ और रमणीय माना गया है. नए वस्त्र धारण करने, सजने-संवरने, कला, शुभ कार्यों और विशेषकर यात्रा पर जाने के लिए यह योग बहुत उत्तम माना जाता है.

जान लें शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवां मुहूर्त) होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

मंगलवार को रात 12:13 बजे से 1:58 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

नोट करें राहुकाल

इस दिन राहुकाल दोपहर 2:55 बजे से 4:17 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

मंगलवार को यमगंड काल सुबह 9:26 बजे से 10:48 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल दोपहर 12:10 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुँचने में मुश्किल हो सकती है.

इस दिन चंद्र देव वृश्चिक राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में चंद्रमा का वृश्चिक राशि में होना नीच की स्थिति माना जाता है, क्योंकि वृश्चिक राशि में चंद्रमा कमजोर या बलहीन हो जाता है. वृश्चिक राशि जल तत्व और मंगल की राशि है. यहां चंद्रमा होने से व्यक्ति हर बात और भावना को बहुत गहराई से महसूस करता है. मन में अक्सर चिंताएं, तनाव और बार-बार विचार (ओवरथिंकिंग) बने रहते हैं. मन पर पूरा काबू न होने के कारण सही समय पर सटीक निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है.

दिशाशूल

मंगलवार को दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि को अचानक धन लाभ के योग, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि को अचानक धन लाभ के योग, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 10 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के संकेत दे रहा है जबकि कुछ को सेहत, कारोबार और कानूनी मामलों में सावधानी रखनी होगी. जानें आचार्य मदन मोहन से सभी 12 राशियों का राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद और खुशखबरी लेकर आ सकता है तो कुछ लोगों को कारोबार, सेहत और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसी को मित्रों का सहयोग मिलेगा तो किसी के सामने कानूनी विवाद या विरोधियों से जुड़ी परेशानी आ सकती है. ज्योतिषीय गणना के आधार पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्विद आचार्य मदन मोहन के अनुसार, 10 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. शारीरिक और व्यापारिक परेशानियां बढ़ने की आशंका है. हालांकि, उन्नति से जुड़ी कोई खबर मिलने पर मन प्रसन्न होगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और आप नए काम की योजना बना सकते हैं. साामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ने के योग हैं. घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: लाल
दान: सफेद फूल

वृष राशि

वृष राशि वालों को आज किसी नए व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए. कारोबार में किसी से धन उधार लेने से बचें और अपने काम को व्यक्तििगत स्तर पर संभालने की कोशिश करें. मित्रों के सहयोग से आपकी कोई योजना पूरी हो सकती है. दोस्तों के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. विरोोधियों की साजिश और अफवाहों से सतर्क रहें.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
दान: चावल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. छोटी परेशानी भी आपको परेशान कर सकती है. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी कानूनी विवाद में नया मोड़ आ सकता है. किसी योजना को पूरा करने के लिए मित्र का सहयोग मिल सकता है. पार्टनरशिप में कारोोबार शुरू करने की योजना भी बन सकती है.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
दान: चना

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में मन लगाने का दिन है. सामाजिक और सरकारी क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. हालांकि, मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, इसलिए किसी भी काम को शुरू करने से पहलेे प्राथमिकताएं तय करें. राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. मित्रों की मदद से कोई नया रास्ताा खुल सकता है.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
दान: पापड़

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत हैं. आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. वाहन सूख मिल सकता है और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. इष्ट मित्रों से मुलाकात हो सकती है. हालांकि, सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने और आलस्य से बचें. परिवाार या करीबियों के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: पीला
दान: अनार

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को आज समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए. राजनीतिक और भौतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. किसी कानूूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कोशिशों से सफलता मिलने के योग हैं. घर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी. भूमि या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. परिवार में खुशिियों का माहौल रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
दान: बताशा

तुला राशि 

तुला राशि वालों के घर-परिवार में आज किसी बात को लेकर हलचल हो सकती है. आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बिगड़ने की आशंका है, इसलिए आार्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कोई मनपसंद चीज मिलने से खुशी होगी. कारोबार के लिए नई योजना बनाने और उस पर काम शुरू करनेे का मौका मिल सकता है.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद वस्त्र

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज कुछ विरोधियों या परिचित लोगों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लड़ाई-झगड़े से दूर रहना बेहतर रहेगा. घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है और आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को सुकून मिलेगा. विरोधियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं. सामाजिक सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. कोई नया समझौौता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ा रह सकता है. मेहनत करने से पीछे न हटें. कारोोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसे आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. राजनीतिक संपर्कों से भी फायदा हो सकता है. हालांकि, रिश्तों और व्यक्तिगत मामलों में सावधानी बरतें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज किसी मांगलिक या उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलने से योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी. हालांकि, दिन में कुछ विवाद भी सामने आ सकते हैं. कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. किसी अनजान व्यक्ति से जल्दीी दोस्ती करना नुकसानदेह हो सकता है. मित्रों से मुलाकात और पारिवारिक कार्यक्रम में खुशी मिलेगी.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: काला
दान: उड़द दाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. शनि देव के दर्शन और पूजा-पाठ में मन लग सकता है. किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य की जिम्मेदारी आपके हाथों में आ सकती है. पहले से बनाई गई योजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा. घर-परिवार से जुड़ी कोई इच्छा पूूरी हो सकती है. विदेश या दूसरे प्रदेश से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
दान: हरा चारा

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज अपने विवेक और समझदारी से काम लेना चाहिए. किसी समस्या को अवसर में बदलने की कोशिश कर सकते हैं. मौज-मस्ती से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है. देव दर्शन और सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा. आमदनी और खर्च लगभग बराबर रह सकते हैं. दूूसरों के विवाद में बेवजह दखल देने से बचें. आपकी कोई सोची-समझी योजना सफल हो सकती है और नई खुशी मिल सकती है.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
दान: चना

Previous123456789...184185Next