CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Aaj Ka Panchang 9 November 2026: आज सोमवती अमावस्या पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूरे दिन का पंचांग

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: आज सोमवती अमावस्या पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूरे दिन का पंचांग

 हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत हो, पूजा-पाठ करना हो या फिर व्रत और त्योहार की तैयारी, इन सभी के लिए पंचांग देखा जाता है. आज 9 नवंबर 2026, सोमवार का दिन है. आज कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि है. सोमवार को अमावस्या पड़ने के कारण इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत पुण्यदायी माना गया है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने की परंपरा है. इसके अलावा पितरों की शांति के लिए तर्पण और जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने और दान-पुण्य करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. पढ़ें आज के पंचांग-

आज की तिथि 

पंचांग के अनुसार, आज कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. प्रतिपदा तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी. अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण, दान और पूजा-पाठ करने की परंपरा है. वहीं, सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है. इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सुख-शांति की कामना की जाती है.

आज के शुभ मुहूर्त

आज सुबह 5 बजकर 5 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त को पूजा, ध्यान और मंत्र जाप के लिए अच्छा समय माना जाता है. इसके बाद सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. इसके बाद अमृत काल रात 11 बजकर 48 मिनट से अगले दिन रात 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

अशुभ समय

पंचांग में राहुकाल और अन्य अशुभ समय का भी ध्यान रखा जाता है. मान्यता है कि इस दौरान नए शुभ कामों की शुरुआत करने से बचना चाहिए. आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक राहुकाल रहेगा. सुबह 10 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक यम गण्ड रहेगा. दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक कुलिक काल और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक, फिर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा.

इन समयों में नए मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए.

सूर्योदय और चंद्रमा का समय

आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर, सूर्यास्त शाम 5 बजकर 40 मिनट पर होगा. वहीं, चंद्रोदय 9 नवंबर सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर और चंद्रास्त 9 नवंबर शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा.

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: आज 9 नवंबर और दिन सोमवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है. चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ेगा. आज के दिन किसी को धन का लाभ मिलेगा, तो किसी को प्यार, परिवार, रोजगार में शुभ संकेत मिलेगा. जानिए मेष से लेकर मीन तक, आज का राशिफल.

मेष राशि

ग्रह चाल आपके अनुकूल चल रहा है. मंदिर दर्शन से लाभ प्राप्त होगा. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी. नए काम बनेंगे. यश उपलब्धि सहयोग रहेगा. घर गृहस्ती में खुशी का समावेश होगा. पुरानी मित्रता सुचारू रूप से बनेगी. यात्रा लाभप्रद रहेगा. अचानक धन का भी योग है. पड़ा उन्नति हर्ष उल्लास का विषय बना रहेगा.

वृषभ राशि

शत्रु षड्यंत्र लोको पवार से बचे रहें. बुराई करने वाले लोगों पर ध्यान ना दें. किसी से भी ज्यादा क्रोध में बात ना करें. आत्म शक्ति विकास होगा. काम क्रोध तथा लाभ न करें. उससे आपको हानि हो सकती है. भूमि वहां लेन देन से लाभ होगा. राज्य समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगा.

मिथुन राशि

मेहनत पर निरंतर प्रयास परिश्रम करते रहें. योजना पूर्ति में किसी का सहयोग अपेक्षित रहेगा. कुछ विशेष लाभ प्राप्त होंगे. मेहनत के चलते भाग्य परिवर्तन होगा. आगम प्रताप का नया रास्ता खुलेगा. सुबह समाचार मिलेंगे. बनते बिगड़ते परिवेश में नए आयाम मिलेंगे. बड़े अधिकारियों से सावधानी पूर्वक पेश आएं.

कर्क राशि

दूर समीप की यात्रा पर विचार बनेगा. यह समय बहुत अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर आ रहा है. देव दर्शन से लाभ मिलेगा. कार्य आरंभ करें. सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रहा है. जमीन जायदाद में आपका फायदा होगा. राजनीतिक क्षेत्र में सितारा बुलंद होगा. मित्र संयोग से योजना पूरी होगी.

सिंह राशि

इष्ट मित्रों के सहयोग की आशा व्यर्थ रहेगी. मर्यादा रहित व्यवहार से बचे रहें. महिलाओं से दूरी बनाकर के रखें. गोचर की अनुकूलता से मन प्रसन्न होगा. धार्मिक कार्य की इच्छा जागरूक्ष हो रही है. धर्म कर्म में लग रहे. आपका मन अच्छा होगा.

कन्या राशि

नुकसान पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं. गाड़ी मोटर से बचकर के रहें, आपका दिमाग अशांत रहेगा. विचार बहुत ज्यादा कर सकते हैं. भावना में आ सकते हैं. गृह सुचारू रूप से सुधरेगा. प्रतियोगिता में नंबर कम मिलेंगे. अधूरा काम पूरा होगा. राज्य समाज पद प्रतिष्ठा में गिरावट दिखाई दे रहा है.

तुला राशि

अनजान व्यक्ति से दोस्ती आपके हित में नहीं रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें. आपका मन अशांत रहेगा. देव दर्शन से ऊर्जा मिलेगी. पड़ोसियों से सावधान रहें. असफलता के मध्य सफलता दिखाई दे रहा है. आमोद प्रमोद से लाभ मिलेगा. घर गृहस्ती में हर्ष उल्लास बनेगा.

वृश्चिक राशि

घूमने फिरने का अवसर मिलेगा. मां आध्यात्मिक की ओर लगा रहेगा. कारोबार में आश्चर्यजनक लाभ होगा. बनते बिगड़ते परिवेश में नए आयाम मिलेंगे. भौतिक सुखों पर भोग का सामान खरीदा जाएगा. बढ़ाते उत्तरदायित्व को संभाले और सफलता के मध्य सफलता मिलेगी.

धनु राशि

आशा निराशा का योग सामान्य है. मित्रों से मदद मिलेगी. अपेक्षित वस्तु खरीदी जा सकती है. आपका मन में सोचा हुआ कार्य नहीं बनेगा. नए मित्र से भी लाभ मिलेगा. सोच विचार हुआ कार्य न करें. धार्मिक यात्रा से लाभ प्राप्त होगा. धन की भी आगम प्रताप का नया रास्ता खुल रहा है. अचानक धन का भी योजना बना हुआ है.

मकर राशि

आध्यात्मिक उन्नति होगी. दांपत्य जीवन से सुख मिलेगा. बच्चों का मन अवश्य रखें. उसमें लाभ दिखाई दे रहा है. नौकरी का पूर्ण योग हैं, परिश्रम अत्यधिक रहने वाला है, अचानक लाभ के योग बन रहे हैं. सूझबूझ से काम लें. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी. समझ में मान सम्मान भी बढ़ेगा.

कुंभ राशि

कानूनी विवाद सुलझेगा. देश विदेश से शुभ समाचार आएगा. घर गृहस्ती में हास्य रस बढ़ेगा. स्वयं से सूझबूझ कर काम ले बच्चों के परिणाम उत्तम होंगे, इच्छित वस्तु का योग सामान्य है. ग्रह स्थिति मनोशाह में वृद्धि होगा. पड़ोसी ही आपकी परेशानी बढ़ा सकता है. ग्रह स्थिति में सुधार होगा.

मीन राशि

देश-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. आमोद प्रमोद बढ़ेगा. योजना आपूर्ति में कोई रुकावट पैदा कर सकता है. ग्रह चल का प्रभाव मध्यम रहेगा. पारिवारिक क्षेत्र के सपोर्ट के द्वारा आपका कार्य बनेगा. शारीरिक व व्यापारिक परेशानियां बढ़ सकती है. कठिन परीक्षा का समय चल रहा है. दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो जाएगा.

Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग

 Aaj ka Panchang 8 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 

आज की तिथि

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार को सुबह 10:48 बजे से शुरू होकर अगले दिन रविवार को सुबह 11:28 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी, जो 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी. रविवार को सुबह 6:40 बजे सूर्योदय और शाम 5:41 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 5:34 बजे चंद्रोदय और शाम 4:54 बजे चंद्रास्त होगा.

दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त

रविवार को दीपावली का पावन पर्व मनाया जाएगा. मां लक्ष्मी की पूजा की शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक रहेगा. प्रदोष काल शाम 5:41 बजे से रात 8:17 बजे तक रहेगा. निशिता काल (रात्रि पूजा) रात 11:44 बजे से मध्य रात्रि 12:36 बजे तक रहेगा. ऑफिस में पूजा के मूहूर्त की बात करें तो दोपहर 1:26 बजे से 2:54 बजे तक ऑफिस में पूजा करना शुभ रहेगा.

नक्षत्र

इस दिन सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव के विशाखा नक्षत्र में रहने से व्यक्ति के स्वभाव, कार्यक्षेत्र और जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. इस नक्षत्र के देवता इंद्र और अग्नि हैं, जिसके कारण व्यक्ति के अंदर उच्च पद प्राप्त करने, अधिकार जमाने और जीत हासिल करने की तीव्र लालसा होती है. राजनीति, प्रशासन, कानून, प्रबंधन या किसी भी प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में यह स्थिति व्यक्ति को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है.

योग

रविवार तड़के 3:27 बजे आयुष्मान योग रहेगा, जो सोमवार सुबह 3:02 बजे तक रहेगा. इसके बाद सौभाग्य योग आरंभ होगा. आयुष्मान योग 27 नित्य योगों में से तीसरा नित्य योग माना जाता है. इसके स्वामी चंद्रमा (या कुछ मान्यताओं में देवगुरु बृहस्पति/शिव) माने गए हैं. इस योग में जन्मे जातक ऊर्जावान, सकारात्मक, शारीरिक रूप से बलवान और अच्छे स्वास्थ्य वाले होते हैं.

शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवां मुहूर्त) होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

रविवार को रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक अमृतकाल रहेगा. अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

नोट कर लें राहुकाल

इस दिन राहुकाल शाम 4:18 बजे से 5:41 बजे तक रहेगा. राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

रविवार को यमगंड काल दोपहर 12:10 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल दोपहर 2:55 बजे से 4:18 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छाe माना जाता है.

ग्रहों की स्थिति

रविवार को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

इस दिन चंद्र देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के तुला राशि में रहने या गोचर करने से व्यक्ति के स्वभाव, रिश्तों और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विशेष प्रभाव पड़ता है. तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो सुंदरता, प्रेम, कला और सुख-सुविधाओं के कारक हैं. तुला राशि का चंद्रमा जातक को सुंदर, आकर्षक, मिलनसार और कलाप्रेमी बनाता है. इन्हें सुंदर वातावरण, साफ-सफाई और सजने-संवरने का शौक होता है.

दिशाशूल

रविवार को दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: आज 8 नवंबर और दिन रविवार है. आज दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है. चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ेगा. आज के दिन किसी को धन का लाभ मिलेगा, तो किसी को प्यार, परिवार, रोजगार में शुभ संकेत मिलेगा. जानिए मेष से लेकर मीन तक, आज का राशिफल.

मेष राशि

परस्पर नोक झोक के योग बन रहे हैं, वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. दांपत्य सुख मिलेगा. समय कुछ विशेषताएं लिए आ रहा है. मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा. नेताओं से संबंधों का फायदा मिलेगा. शुभ समाचार आएगा. कानूनी विवाद सुलझ जाएगा. उन्नति पद समाचार से मन खुश होगा. पढ़ाई में मन लगेगा.

वृषभ राशि

यात्रा लाभप्रद रहेगी. सुख सुविधा की वस्तु मिलेगी. श्री वृद्धि से पड़ोसी को ईर्ष्या होगी. कानूनी विवाद से बचे रहें. मंदिर में दर्शन लाभ होगा. उन्नति पद समाचार से मन खुश होगा. बच्चों का मन पढ़ाई में अत्यधिक रूप से लगेगा. नए काम की रूपरेखा बना रही है. शत्रु षड्यंत्र लोको पवार से बचे रहें. बुराई करने वाले लोगों पर ध्यान ना दें.

मिथुन राशि

सोची समझी योजना कारगर रहेगी. कानूनी विवाद से राहत मिलेगी. चल अचल संपत्ति में फायदा होगा. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी. नए काम बनेंगे. यश पल्लवती का सहयोग बनेगा. मेहनत से सितारा बुलंद होगा. इसलिए मेहनत पर निरंतर प्रयास परिश्रम करते रहें. योजना पूर्ति में किसी का सहयोग अपेक्षित रहेगा. कुछ विशेष लाभ प्राप्त होंगे.

कर्क राशि

राजनीतिक लाभ का सुयोग्य है. शौक मौज की वस्तु खरीदी जाएगी. शुभ अशुभ समाचार मिलेगा. आक्रमान्यता अदृश्य फलों में बाधक जाने कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है. योजना पूर्ति में किसी का सहयोग अपेक्षित रहेगा. बनी का प्रयोग सोच समझकर करें. मित्र सहयोग से अधूरा काम बनेगा. परिवार में जिम्मेदारी का बोझ बढ़ेगा. यह समय बहुत अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर आ रहा है.

सिंह राशि

दूर समीप के लोगों से सावधान रहें. जमीन जायदाद वाहन आदि की खरीद में लाभ प्राप्त होगा. सहयोगियों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा. मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्यार प्रीति के चक्कर चलेगा. असामान्य स्थिति से गुजरना पड़ सकता है. इष्ट मित्रों के सहयोग की आशा व्यर्थ रहेगी.

कन्या राशि

देव दर्शन से आपका मनोकामना पूर्ण होगा. आगम प्रताप का नया रास्ता खुलेगा. सुबह अशुभ समाचार मिलेगा. भौतिक सुखों पर भोग के साधन सुलभ होंगे. बनते बिगड़ते कार्य से घबराएं नहीं. परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. ऐसा सोच करके परिचित व्यक्तियों से सावधान रहें. नुकसान पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं.

तुला राशि

आपका शुभ समाचार से पड़ोसी चलेंगे. विरोधियों के कुचक्र से बचें. स्वास्थ्य नरम चलेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. चालू कार्यों में रुकावटें आएगी. दूर समीप की यात्रा संभव है. व्यर्थ ब्राह्मण विवाद से बचे रहें. अनजान व्यक्ति से दोस्ती आपके हित में नहीं रहेगी.

वृश्चिक राशि

कारोबार में आश्चर्यजनक लाभ होगा. बनते बिगड़ते परिवेश में नए आयाम मिलेंगे. भौतिक सुखों पर भोग का सामान खरीदा जाएगा. बढ़ाते उत्तरदायित्व को संभाले और सफलता के मध्य सफलता मिलेगी. विकास को नई दिशा मिलेगी.

धनु राशि

पड़ोसी गतिरोध पैदा करेगी. मर्यादा रहित व्यवहार छोड़ें. अधूरा पड़ा काम पूरा हो जाएगा. व्यापार में दिया गया धन से आपका कारोबार में प्रगति की प्राप्ति होगी. धन प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा. दोस्त के साथ यात्रा का समय मिलेगा. परिवार में खुशी तथा मंगल उत्सव मिलन हर्ष और लैस होगा. मित्रों से आर्थिक मदद की आशा न करें. अनपेक्षित आवागमन से जब होगा. इच्छित भूमि वाहन आदि का लेन-देन होगा.

मकर राशि

राजनीतिक क्षेत्र में आपका एक अलग जगह बनेगा. नौकरी का पूर्ण योग हैं. परिश्रम अत्यधिक रहने वाला है. अचानक लाभ के योग बन रहे हैं. सूझबूझ से काम लें. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी. समझ में मान सम्मान भी बढ़ेगा. तरक्की के अवसर मिलेंगे. व्यापारी नया काम शुरू कर सकते हैं. आर्थिक मदद मिलेगी.

कुंभ राशि

अधूरा काम पूरा हो जाएगा. मित्र संबंधियों से फायदा मिलेगा. कानूनी विवाद सुलझेगा. देश विदेश से शुभ समाचार आएगा. घर गृहस्ती में हास्य रस बढ़ेगा. स्वयं से सूझबूझ कर काम ले बच्चों के परिणाम उत्तम होंगे. इस समय कोई नया काम बनेगा. पदोन्नति का अवसर मिलेगा.

मीन राशि

देश-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. आमोद प्रमोद बढ़ेगा. योजना आपूर्ति में कोई रुकावट पैदा कर सकता है. ग्रह चल का प्रभाव मध्यम रहेगा. पारिवारिक क्षेत्र के सपोर्ट के द्वारा आपका कार्य बनेगा. शारीरिक व व्यापारिक परेशानियां बढ़ सकती है. कठिन परीक्षा का समय चल रहा है. दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो जाएगा.

7 नवंबर 2026 का पंचांग: आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

7 नवंबर 2026 का पंचांग: आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

 हैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव का वाहन है. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ-साथ योग और ध्यान करने के लिए यह सबसे अच्छा दिन है.

7 नवंबर का पंचांग :

  1. विक्रम संवत : 2083
  2. मास : कार्तिक
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  4. दिन : शनिवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  6. योग : प्रीति
  7. नक्षत्र : चित्रा
  8. करण : वणिज
  9. चंद्र राशि : कन्या
  10. सूर्य राशि : तुला
  11. सूर्योदय : 06:38:00 AM
  12. सूर्यास्त : 05:31:00 PM
  13. चंद्रोदय : 05:54 AM, नवम्बर 08
  14. चंद्रास्त : 04:25 PM
  15. राहुकाल : 09:21 से 10:43
  16. यमगंड : 13:26 से 14:48

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र कन्या राशि में 23:20 से लेकर तुला राशि में 6:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता विश्वकर्मा है और नक्षत्र स्वामी मंगल है. यह नर्म प्रकृति का नक्षत्र है. किसी भी तरह की दोस्ती की शुरुआत करने, कामुक संबंधों के साथ, ललित कला आदि सीखने और यात्रा करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:21 से 10:43 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

 Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शनिवार कैसा रहेगा. साथ ही किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ, जानिए शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन के अनुसार दान.

आज शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खोल सकता है तो कुछ लोगों को अपनी वाणी और सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी. किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में फायदा मिल सकता है. वहीं कुछ लोगों की लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है तो पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल. आचार्य मदन मोहन के अनुसार जानिए आज का शुभ रंग, भाग्य अंक और राशि के अनुसार किस चीज का दान करना शुभ रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है. आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने के योग बन रहे हैं. ऐसे में समय का सही इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और मेहनत के दम पर आप अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं. हालांकि, ग्रहों की चाल का प्रभाव मध्यम रहेगा. इस दौरान किसी मित्र या परिचित पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. कुछ लोग आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सकते हैं. स्थान परिवर्तन की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: ब्राउन
दान: हरी धनिया

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन परिवार और दांपत्य जीवन के लिहाज से अच्छा रह सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगेे और घर में खुशियों का माहौल बना रह सकता है. किसी नए रिश्तेदार या संबंधी से आपको फायदा मिलने के योग हैं. परिवार में चहल-पहल बढ़ेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आप कहीं घूूमने या छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो उसकी योोजना बन सकती है. हालांकि, आपको शत्रुओं की चाल और किसी भी तरह की बदनामी से सतर्क रहने की जरूरत है.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: ब्लू
दान: बताशा

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को शनिवार को किसी मांगलिक या उत्सव से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. ग्रहों की स्थििति आपके लिए फायदेमंद रह सकती है लेकिन इसका प्रभाव सामान्य रहेगा. इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेेहद जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं और किसी खास व्यक्ति के साथ समय बििताने का मौका मिल सकता है. कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाालने में सक्षम रहेंगे दूसरों से बातचीत करते समय अपनी मर्यादा का ध्यान रखें.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: डार्क कलर
दान: सफेद फूल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन उम्मीदों को पूरा करने वाला हो सकता है. आप जिस काम को काफी समय से पूूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है. अधूरे काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके अलावा, अपनी पसंद की कोोई वस्तु खरीदने का मौका भी मिल सकता है. छोटे-मोटे कामों की रूपरेखा बनेगी. हालांकि, बिना जरूरत की भागदौौड़ से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: पीला
दान: चीनी

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को शनिवार को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. खासतौर पर किसी भी तरह के कानूनी विवाद या नियम-कानूून से जुड़े मामले में लापरवाही न करें. कोई पुराना कानूनी मामला नया मोड़ ले सकता है. कार्यक्षेत्र में बनाई गई योोजनाओं को पूरा करने के लिए आपको किसी दूसरे व्यक्ति के सहयोग की जरूरत पड़ सकती है. दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम बन सकता है. परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वहीं, स्थान परिवर्तन से जुड़े फैसले आपके लिए सुखद साबित हो सकते हैं.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: डार्क येलो
दान: गुलाब का पौधा

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी और उनसे लाभ मिलने के योग हैं. अगर आपका कोई काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है तो उसे पूूरा करने का मौका मिल सकता है. महिलाओं को अपनी पसंद की कोई वस्तु प्राप्त हो सकती है. हालांकि, इस दौरान अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रह सकते हैं और ग्रहों की अनुकूलताा से मन प्रसन्न रहेगा.

भाग्य अंक: 01
शुभ रंग: हरा
दान: कुश की चटाई

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शनिवार को अपनी सेहत और मन की स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है. इस दिन आपका मन किसी बात को लेकर भटक सकता है।. देश-विदेश से कोई समाचार मिलने के योग हैं. हालांकि, आपकी कोई महत्वपूर्ण योजनाा अधूरी रह सकती है और पहले से चल रहे कामों में रुकावटें आ सकती हैं. ऐसे समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत दे सकता है. किसी अनजान व्यक्ति से जल्दबाजी में दोस्ती करने से बचें. आर्थिक और पारििवारिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: पैरट कलर
दान: हरी धनिया

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार को स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. कामकाज में आपकी प्रगति देखकर कुछ सहयोगियों को जलन हो सकती है. ऐसे में अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको अधििक मेहनत करनी पड़ सकती है. विदेश यात्रा से जुड़ी योजना भी बन सकती है. हालांकि, इस दौरान मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा. किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें, ताकि बेवजह की परेशानीी से बचा जा सके.

भाग्य अंक: 09
शुभ रंग: पीला
दान: जटा वाला नारियल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को शनिवार को अपनी बातचीत और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए. किसी बड़े अधिकारी से ऊंची आवाज में बात करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से काम लें. अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से बचें. बच्चों की शििक्षा में प्रगति के योग हैं और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. इसके अलावा, किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है. सेहत से जुड़ी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें.

भाग्य अंक: 03
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है. प्रतिियोगिता से जुड़े कामों में लाभ मिलने के योग हैं. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है. छोटी दूरी की यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. किसी उपयोगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं और आर्थिक मदद भी मिल सकती है. आपका बैंक बैलेंस बढ़ने के योग बन रहे हैं. हालांकि, अपनी उपलब्धियों और सुंदरता पर घमंड करने से बचें. विनम्रता बनाए रखनाा आपके लिए अच्छा रहेगा.

भाग्य अंक: 06
शुभ रंग: काला
दान: बताशा

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन नौकरी और कारोबार के लिहाज से कुछ खास अवसर लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं. काामकाज में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, पड़ोसियों के व्यवहार या किसी की चालाकी से आपको परेशानी हो सकती है. इसलिए अपने आसपास के लोगों के साथ सोच-समझकर व्यवहार करें. धार्मिक यात्रा या देव दर्शन का अवसर मिल सकता है. किसी मित्र से आपको फायदाा हो सकता है, लेकिन मन किसी बात को लेकर दुखी भी रह सकता है. सेहत का ध्यान रखें.

भाग्य अंक: 04
शुभ रंग: नीला
दान: सफेद रंग की वस्तु

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रहने के योग हैं. ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रह सकतीी है और भाग्य का साथ मिलने से कई काम पूरे हो सकते हैं. हालांकि, आपकी खरीदी हुई कोई वस्तु हाथ से निकल सकती है इसलिए अपनी चीजों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें. समय रहते सावधानी बरतने से नुकसान से बच सकते हैं. परिवार और गृहस्थ जीीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं. घर में किसी नए सदस्य के आने या परिवार में विस्तार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने की उम्मीद है.

भाग्य अंक: 05
शुभ रंग: ब्राउन
दान: काला उड़द

Aaj ka Panchang 6 November 2026: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानें राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 6 November 2026: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानें राहुकाल समेत पूरा पंचांग

 Aaj ka Panchang 6 November 2026:हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ काम, पूजा-पाठ, यात्रा, निवेश या नए काम की शुरुआत करने से पहले पंचांग देखना अच्छा माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. पंचांग के जरिए दिनभर के शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी मिलती है. ऐसे में अगर आप भी आज कोई नया काम शुरू करने, खरीदारी करने या पूजा-पाठ की योजना बना रहे हैं तो पहले आज का पंचांग जरूर जान लें. आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य जरूरी जानकारियां.

धनतेरस आज

पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, जो सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन धनतेरस पड़ रहा है. इस दिन हस्त नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग रहेगा. वहीं, करण की बात करें तो सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक तैतिल करण रहेगा. इसके बाद गर करण लग जाएगा. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित माना जाता है. ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व रहता है.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

नई दिल्ली के समय के अनुसार, 6 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 32 मिनट पर होगा. इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. पंचांग में इनकी स्थिति के आधार पर ही दिन के शुभ और अशुभ समय की गणना की जाती है.

शुभ मुहूर्त

शुभ काम करने के लिए अभिजीत मुहूर्त को काफी अच्छा माना जाता है. 6 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इस दौरान नए काम की शुरुआत, पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं.

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

वहीं, धनतेरस के अवसर पर पूजा और खरीदारी के लिए प्रदोष काल का विशेष महत्व रहेगा. पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. खास बात यह है कि शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात 8 बजकर 14 मिनट तक हस्त नक्षत्र में खरीदारी और पूजा के लिए शुभ संयोग बन रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना शुभ माना जाता है.

आज का राहुकाल

6 नवंबर को राहुकाल सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल के दौरान कोई नया या मांगलिक काम शुरू करने से बचना चाहिए, हालांकि इस समय पहले से चल रहे नियमित कार्य किए जा सकते हैं.

दिशाशूल

शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा. मान्यता है कि इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए, हालांकि अगर किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़े तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ पारंपरिक उपाय करके घर से निकल सकते हैं.

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से लेकर नौकरी में तरक्की के बन रहे योग

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से लेकर नौकरी में तरक्की के बन रहे योग

 Aaj ka Rashifal 06 November 2026:आज मेष, मिथुन, धनु और मकर राशि वालों के लिए तरक्की और धन लाभ के योग हैं. वहीं सिंह, कर्क और वृषभ राशि वालों को गुस्से और विरोधियों से सावधान रहना होगा. जानें सभी राशियों के शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

 हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. पढ़ें आज का पंचांग-

आज यानी 5 नवंबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. 

पंचांग के अनुसार, आज सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो इसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. स्वाति नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता पवन देव (वायु) हैं और स्वामी राहु हैं. इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से लोगों में पुरानी परिस्थितियों और बंधनों से निकलकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने की भावना प्रबल होती है.

आज के योग 

आज सुबह 6 बजकर 26 मिनट तक 'इंद्र योग' रहेगा, इसके बाद 'वैधृति योग' आरंभ होगा. ज्योतिष के अनुसार, वैधृति योग 27वां नित्य योग माना जाता है. इसे अमूमन एक अशुभ या चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है. इस योग के प्रभाव से जातक की मानसिक स्थिति थोड़ी उत्तेजित या असहज रह सकती है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है. इस योग में जन्मे या इस योग से प्रभावित लोग उत्साही और मेहनती होते हैं, लेकिन कई बार बिना मांगे दूसरों के मामलों में दखल दे देते हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

आज का शुभ मुहूर्त

आज सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

रात 8 बजकर 35 मिनट बजे से 10 बजकर 12 मिनट तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

यमगंड काल सुबह 6 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल सुबह 9 बजकर 24 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

बुधवार को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

इस दिन चंद्र देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा जब कन्या राशि (जिसके स्वामी बुध हैं) में स्थित होता है, तो मन पर भावनाओं के स्थान पर बौद्धिक और तार्किक असर अधिक देखने को मिलता है. चंद्रमा जो मन और भावनाओं का कारक है, जब बुध की राशि कन्या में आता है तो व्यक्ति हर बात को गहराई से सोचता, परखता और विश्लेषण करता है. वह भावनाओं से ज्यादा तर्क का सहारा लेता है.

बुधवार को दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj ka Rashifal 05 November 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 05 November 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

 Aaj ka Rashifal 05 November 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत दे रही है. कुछ जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल भाग्य अंक, शुभ रंग और दिन को बेहतर बनाने के लिए कौन-सा दान शुभ फलदायी रहेगा.

1. मेष राशि

पढ़ाई में अत्यधिक मन लगेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. भाग्य का सितारा बुलंद होगा. धन लाभ होगा. नए कार्य की रूपरेखा तैयार होगी. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. घर-गृहस्थी में चहल-पहल बढ़ेगी. भूमि-वाहन खरीदने का योग बन रहा है.
भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: लाल
दान: सफेद फूल

2. वृष राशि

शत्रु षड्यंत्र और लोकापवाद से बचकर रहें. दूर-समीप की यात्रा से बचें. देव पूजन करें. कार्यक्रम में सफलता प्राप्त होगी. बिगड़ते-बनते परिवेश में नए आयाम मिलेंगे. दूर-समीप की यात्रा का विचार बनेगा. देव पूजन का लाभ होगा. नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं.
भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
दान: चावल

3. मिथुन राशि

कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है. योजना पूर्ति में किसी मित्र का सहयोग अपेक्षित रहेगा. अकारण ही मन शांत रहेगा. मित्र से सहयोग मिलेगा. परिवार की जिम्मेदारियों का भी सामना करना पड़ सकता है. ग्रह शांति फायदेमंद रहेगी. बैंक बैलेंस बढ़ेगा.
भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
दान: चना

4. कर्क राशि

बच्चों का मन खेलकूद में लगा रहेगा. चंचल स्वभाव के जातक सावधान रहें, कानूनी विवाद में फंस सकते हैं. राजनीति में सफलता मिलेगी. घर-गृहस्थी में हास्य-रस बढ़ेगा. मित्र सहयोग से नया रास्ता खुलेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. रुका हुआ धन प्राप्त हो जाएगा.
भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
दान: पापड़

5. सिंह राशि

रोजमर्रा के कामों में वृद्धि होगी. यात्रा लाभप्रद रहेगी. सुख-सुविधा की वस्तुएं मिलेंगी. आलस्य और शारीरिक समस्याओं से बचाव रखें. इष्ट मित्रों से समागम होगा. अचानक धन लाभ होगा. परस्पर नोकझोंक के योग बन रहे हैं. वाणी एवं अपने क्रियाकलापों पर नियंत्रण बनाए रखें. दांपत्य सुख मिलेगा.
भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: पीला
दान: अनार

6. कन्या राशि

कुछ ग्रह आपके विपरीत चलेंगे. देश-विदेश से शुभ समाचार आएगा. श्रीवृद्धि, सौभाग्य और समृद्धि से अच्छा लाभ होगा. सफलता के मध्य और अधिक सफलता मिलेगी. गृह कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी. भूमि-वाहन की खरीद कर सकते हैं. परिवार में खुशियां प्राप्त होंगी. आत्मशक्ति का विकास होगा.
भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
दान: बताशा

7. तुला राशि

विकास में बल प्रदान होगा. विचार करते रहें, नए रास्ते अवश्य खुलेंगे. इच्छित वस्तु का लाभ मिलेगा. तीव्र लाभ की जिज्ञासा प्रबल होगी. कारोबार की नई रूपरेखा सामने आएगी. व्यापार के लिए नई योजना पर कार्य करेंगे. नौकरी में अच्छे प्रमोशन के योग बन रहे हैं.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद वस्त्र

8. वृश्चिक राशि

ग्रह चाल आपके अनुकूल चल रही है. परिवार में अनुबंध हो सकता है. आश्चर्यजनक लाभ होगा. घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा. आध्यात्मिक सुख का अनुभव करेंगे. विरोधियों से मधुर संबंध बनेंगे. सामाजिक सम्मान मिलेगा. भौतिक विकास को बल प्राप्त होगा. नया समझौता आपके फायदे में रहेगा. राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलेगा.
भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर

9. धनु राशि

बीमारी से ग्रसित रह सकते हैं. गोचर की अनुकूलता से मन अशांत रह सकता है. पार्टनरशिप में नया व्यापार करने की योजना बनाएंगे. आपका मनोरथ सिद्ध होगा और योजना सफल होगी. राजनीतिक संपर्क से लाभ होगा. दांपत्य सुख मिलेगा. बच्चों का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहेगा. सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति होगी.
भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी

10. मकर राशि

रचनात्मक कार्य, साहित्य और संगीत में मन लगेगा. मांगलिक उत्सव में जाने से हर्ष-उल्लास बढ़ेगा. कोई अनजान व्यक्ति नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है. मित्र मिलन एवं मांगलिक अवसरों पर शुभ अनुभव होगा. सफलता के मध्य पूर्ण सफलता प्राप्त होगी. शत्रु षड्यंत्र में व्यस्त रहेंगे, लेकिन कानूनी विवाद में आपकी विजय होगी.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: काला
दान: उड़द दाल

11. कुंभ राशि

अधूरा काम पूरा हो जाएगा. नए मित्रों से सावधान रहें. इच्छित वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं. सोची-समझी योजना को परिपूर्ण कर पाएंगे. घर-गृहस्थी से जुड़े विचार पूरे होंगे. प्रदेश से सुखद समाचार प्राप्त होगा. सरकारी कार्य पूर्ण हो जाएंगे. वाहन खरीद सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन सुलभ होंगे.
भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नीला
दान: हरा चारा

12. मीन राशि

देव दर्शन एवं सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा. माता की प्रसन्नता बढ़ेगी. उन्नति और पद से संबंधित समाचार मन को खुश करेंगे. लाभ और खर्च समान रहेगा. किसी के विवाद में दखलअंदाजी न करें. नई खुशियां जीवन में आएंगी. सोची-समझी योजना कारगर रहेगी. लंबी यात्रा का विचार बनेगा.
भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी
दान: काला उड़द

Aaj ka Panchang 4 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 4 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

 Aaj ka Panchang 4 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 

आज की तिथि

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार को सुबह 11:54 बजे से शुरू होकर बुधवार को सुबह 11:03 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 5 नवंबर को सुबह 10:35 बजे तक रहेगी. बुधवार को सुबह 6:37 बजे सूर्योदय और शाम 5:43 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 1:53 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 2:38 बजे चंद्रास्त होगा.

नक्षत्र

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो इसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. स्वाति नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता पवन देव (वायु) हैं और स्वामी राहु हैं. इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से लोगों में पुरानी परिस्थितियों और बंधनों से निकलकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने की भावना प्रबल होती है.

योग

बुधवार को सुबह 8:00 बजे तक 'ब्रह्म योग' रहेगा, इसके बाद 'इंद्र योग' आरंभ होगा. ज्योतिष के अनुसार, ब्रह्म योग 27 नित्य योगों में से 25वां योग है. इस योग को शांति कर्म, धार्मिक अनुष्ठानों, नए कार्यों की शुरुआत और स्वास्थ्य संबंधी इलाज या चिकित्सा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इस योग के दौरान किए गए कार्य अक्षय और सकारात्मक फल देते हैं.

जान लें शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवां मुहूर्त) होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

बुधवार को रात 9:24 बजे से 11:00 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

नोट करें राहुकाल

इस दिन राहुकाल दोपहर 12:10 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

बुधवार को यमगंड काल सुबह 8:00 बजे से 9:24 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

ग्रहों की स्थिति

बुधवार को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

इस दिन चंद्र देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जन्म कुंडली में अथवा गोचर के दौरान चंद्रमा के सिंह राशि में रहने से व्यक्ति के मन, स्वभाव और जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो तेज, अधिकार और नेतृत्व का कारक हैं. व्यक्ति का आत्मविश्वास और मनोबल काफी ऊंचा रहता है. वह किसी भी परिस्थिति का डटकर मुकाबला करता है. सूर्य के प्रभाव के कारण इनमें अहंकार, घमंड या श्रेष्ठता की भावना आ सकती है. कई बार ये दूसरों की सलाह सुनना पसंद नहीं करते.

दिशाशूल

बुधवार को दिशाशूल उत्तर दिशा (उत्तर-पूर्व/ईशान कोण) में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

 Aaj Ka Rashifal 4 November 2026: आज का राशिफल मेष, तुला और धनु राशि वालों के लिए तरक्की और खुशखबरी के संकेत दे रहा है. कुछ राशियों को धन लाभ और प्रमोशन के योग हैं जबकि मिथुन और मकर राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह है.

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई खुशियां और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है तो कुछ लोगों को आज अपने फैसलों और वाणी पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी. किसी को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं तो किसी का रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. वहीं कुछ राशि वालों को कानूनी मामलों और अनजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और आज का दान.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति और खुशखबरी लेकर आ सकता है. पढ़ाई में आपका मन लगेगा और नए काम की योजना बना सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी और किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न हो सकता है. कानूनी विवाद का समाधान निकलने की संभावना है. इसके अलावा यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: लाल
आज का दान: सफेद फूल

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए मित्रों का सहयोग आज काफी काम आ सकता है. किसी पुरानी योजना को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिलेगीी. मित्रों के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. हालांकि, विरोधियों की चाल और किसी की गलत बातों से सावधान रहने की जरूरत है. छोटी या लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. देव पूजन से मन को शांति मिलेगी और नए काम की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकुल माना जा रहा है.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
आज का दान: चावल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज अपनी वाणी पर खास नियंत्रण रखना होगा. आपकी कोई बात विवाद की वजह बन सकती है. कानूनी मामले में नया मोड़ आने की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं. किसी योजना को पूरा करने में मित्र का सहयोग मिल सकता है. कारोबार में पार्टनरशिप के साथ काम करने का विचार भी मन में आ सकता है. आचार्य के अनुसार, ग्रहों का प्रभाव सामान्य से मध्यम रहेगा. ऐसे में अपनी जिम्मेदारिियों को ठीक से निभाना आपके लिए जरूरी होगा.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
आज का दान: चना

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का मन आज कई तरह के कामों में उलझ सकता है. ऐसे में सबसे पहले अपने मन को शांत रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. किसी मित्र की मदद से आपके सामने नया रास्ताा खुल सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

आज का दान: पापड़

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. हालांकि, सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने और आलस करने से बचें. अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. दूूसरी तरफ, किसी करीबी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है. इसलिए बातचीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रह सकता है.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: पीला
आज का दान: अनार

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में लााभदायक माना जा रहा है. हालांकि, कानूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं. घर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. भूमि या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी दिन महत्वपूर्ण हो सकता है. कार्यक्षेत्र में परिजनों का सहयोग मिलेगा.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
आज का दान: बताशा

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पुरानी निराशा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का हो सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और कारोबार में नई योजना बनाने का मौका मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन के अच्छे योग बताए जा रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोग भी अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई रूपरेखा तैयार कर सकते हैं. हालांकि, जल्द लाभ कमाने की जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर फैैसले लें.

भाग्य अंक: 7

शुभ रंग: सिल्वर

आज का दान: सफेद वस्त्र

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज घूमने-फिरने और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने का अवसर मिल सकता है. विरोधियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. किसी नए समझौते से कारोबार में फाायदा मिल सकता है. राजनीतिक संपर्कों से भी लाभ मिलने की संभावना है. मित्रों के साथ धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हो सकती है. कुल मिलाकर दिन सकारात्मक गतिविधियों से भरा रह सकता है.

भाग्य अंक: 1

शुभ रंग: लाल

आज का दान: लाल मसूर

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए बुधवार का दिन आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से अच्छा रहने की संभावना है. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. अगर आप पार्टनरशिप में नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उस दिशा में बात आगे बढ़ सकती है. राजनीतिक संपर्कों से फायदा मिल सकता है. दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा. बच्चों की पढ़ाई या परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. सामााजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी रुचि बढ़ेगी.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
आज का दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. दिन में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें, क्योंकि उससे नुकसान होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, मित्रों से मुलाकात और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शाामिल होने का मौका मिल सकता है. कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग भी बताए गए हैं. विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: काला
आज का दान: उड़द दाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाओं को पूरा करने वालाा हो सकता है. घर-परिवार से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. दूसरे प्रदेश से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है. सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है. अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च या खरीदारी के योग भी बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
आज का दान: हरा चारा

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है और लंबीी यात्रा के योग बन रहे हैं. देव दर्शन और सामाजिक कार्यों में आपका समय बीत सकता है. आज आमदनी और खर्च लगभग बराबर रह सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. किसी दूसरे के विवाद में बेवजह दखल देने से बचें. घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल बन सकता है. छोटी यात्रा भी आपके लिए लाभदायक रह सकती है.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
आज का दान: चना

Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 3 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 

आज की तिथि

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सोमवार को दोपहर 1:10 बजे से शुरू होकर मंगलवार को दोपहर 11:54 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 4 नवंबर को सुबह 11:03 बजे तक रहेगी. मंगलवार को सुबह 6:37 बजे सूर्योदय और शाम 5:43 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 12:54 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 2:03 बजे चंद्रास्त होगा.

नक्षत्र

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो उसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. स्वाति नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता पवन देव (वायु) हैं और स्वामी राहु हैं. इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से लोगों में पुरानी परिस्थितियों और बंधनों से निकलकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने की भावना प्रबल होती है.

योग

मंगलवार को सुबह 9:53 बजे तक 'शुक्ल योग' रहेगा, इसके बाद 'ब्रह्म योग' आरंभ होगा. ज्योतिष के अनुसार, शुक्ल योग 27 नित्य योगों में से 24वां योग माना जाता है. संस्कृत में 'शुक्ल' का अर्थ 'सफेद', 'चमकदार', 'उज्ज्वल' या 'शुद्ध' होता है. इस योग की अधिष्ठात्री देवी पार्वती (कुछ मान्यताओं में सिद्धि देवी भी मानी जाती हैं) हैं.

नोट करें अशुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवां मुहूर्त) होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

मंगलवार को रात 1:03 बजे से 2:38 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

जान लें राहुकाल

इस दिन राहुकाल दोपहर 2:57 बजे से 4:20 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

मंगलवार को यमगंड काल सुबह 9:23 बजे से दोपहर 10:47 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल दोपहर 12:10 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

इस दिन चंद्र देव सिंह राशि में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जन्म कुंडली में अथवा गोचर के दौरान चंद्रमा के सिंह राशि में रहने से व्यक्ति के मन, स्वभाव और जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो तेज, अधिकार और नेतृत्व का कारक हैं. व्यक्ति का आत्मविश्वास और मनोबल काफी ऊंचा रहता है. वह किसी भी परिस्थिति का डटकर मुकाबला करता है. सूर्य के प्रभाव के कारण इनमें अहंकार, घमंड या श्रेष्ठता की भावना आ सकती है. कई बार ये दूसरों की सलाह सुनना पसंद नहीं करते.

दिशाशूल

मंगलवार को दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal: धनु और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, बनेंगे धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal: धनु और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, बनेंगे धन लाभ के योग

 Aaj Ka Rashifal 3 November 2026:आचार्य मदन मोहन के अनुसार कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के योग हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. जानें सभी 12 राशियों का शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा 'शुभ योग', जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा 'शुभ योग', जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को दोपहर 2:51 बजे से शुरू होकर सोमवार दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 3 नवंबर को सुबह 11:54 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6:36 बजे सूर्योदय और शाम 5:44 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 12:54 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 1:25 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो उसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते है. सोमवार दोपहर 12:06 बजे तक 'शुभ योग' रहेगा, इसके बाद 'शुक्ल योग' आरंभ होगा.

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. सोमवार को सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 बजे तक अमृतकाल रहेगा. पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल सुबह 8:00 बजे से 9:23 बजे तक रहेगा. राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. सोमवार को यमगंड काल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गुलिक काल दोपहर 1:33 बजे से 2:57 बजे तक रहेगा.

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

  Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: आज राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य आचार्य मदन मोहन से जानें नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और स्वास्थ्य का हाल. साथ ही जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है. क्या नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी या किसी काम में रुकावट आ सकती है. क्या परिवार में खुशियां बढ़ेंगी या आपको किसी बात को लेकर सावधान रहना होगा. अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करना पसंद करते हैं तो जान लीजिए सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कुछ राशि वालों के लिए धन प्राप्ति और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान से जुड़े उपाय.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन विकास और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और आपके संपर्क भी काम आ सकते हैं. हालांकि, किसी करीबी या मित्र से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें. बेवजहह के झगड़ों से दूर रहें और समय का सही इस्तेमाल करें. परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है. स्थान परिवर्तन की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
- भाग्य अंक: 5
- शुभ रंग: पीला
- दान: सफेद वस्तु

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रह सकता है. विरोधी आपके खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं. ऐसे में किसी भी तरह के विवाद और बदनाामी से बचकर रहें. दूसरी तरफ, दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और परिवार में चहल-पहल बढ़ सकती है. किसी रिश्तेदार या नए संबंध से फायदा मिलने के संकेत हैं. यात्रा की योजना भी बन सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मंदिर दर्शन से मानसिकक शांति मिल सकती है.
- भाग्य अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- दान: काला उड़द

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार को नए काम की शुरुआत के मौके मिल सकते हैं. आपका जनसंपर्क बढ़ेगा और इसका फाायदा भविष्य में मिल सकता है. किसी मंगल उत्सव या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. हालांकि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. प्यार और रिश्तों के मामले में भी दिन खास रह सकता है. बढ़ती जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह संभाल पाएंगे. घर में हंसी-मजाक और खुशियों का माहौल बना रहेगा.
- भाग्य अंक: 7
- शुभ रंग: नीला
- दान: सरसों का पाउडर

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन राहत और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटकाा हुआ काम पूरा होने के योग हैं. किसी नए मित्र से फायदा मिल सकता है. आप अपनी सूझबूझ से सही फैसले लेने में सफल रहेंगे. घर के लिए कोई पसंदीदा सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है. हालांकि, बेवजह की भागदौड़ से बचें और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें. साहित्य, संगीत और रचनात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है.

- भाग्य अंक: 8
- शुभ रंग: सफेद
- दान: चीनी

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं. कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आप अपनी पसंद की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी अधूरेे काम को पूरा करने के लिए सहयोग की जरूरत पड़ सकती है. मित्रों का साथ मिलेगा. परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन स्थान परिवर्तन आपके लिए सुखद साबित हो सकता है. कानूनी मामलों में कोई नया मोड़ आ सकता है, इसलिए सावधानी रखें.
- भाग्य अंक: 2
- शुभ रंग: भूरा
- दान: गुलाब का पौधा

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन मेहनत और सफलता का मेल लेकर आ सकता है. प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा होने की संभावना है. धार्मिक और शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है. महिलाओं को अपनी पसंद की वस्तु मिल सकती है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. कुछ परेशानियों के बावजूद आपको सफलताा मिल सकती है.

- भाग्य अंक: 9
- शुभ रंग: हरा
- दान: डाब 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है. कोई बड़ा मनोरथ पूरा होने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रह सकता है. आप अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं. देश-विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, जरूरी योजनाओं में देरी हो सकती है और पहले से चल रहे कामों में रुकावटें आ सकती हैं. अनजान लोगों से दोस्ती करने में सावधानी बरतें. कानूनीी विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें.
- भाग्य अंक: 5
- शुभ रंग: सिल्वर
- दान: हरा धनिया

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सोमवार को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. कामकाज में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कुछ सहयोगियों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है. स्थान परिवर्तनन या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. हालांकि, मुश्किल परिस्थितियों में भी आप अपनी सूझबूझ से काम पूरा कर सकते हैं. मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें.
- भाग्य अंक: 4
- शुभ रंग: लाल
- दान: जटा वाला नारियल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा संकेत दे रहा है. धन प्राप्ति का नया रास्ता खुल सकता है और कारोबार में लाभ की उम्मीद रहेगी. कामकाज की व्यस्तता बढ़ सकती है. बच्चों की पढ़ाई में प्रगति होने के संकेत हैं. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है. हालांकि, वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. वायु संबंधी परेशानी के कारण मानसिक बेचैनी हो सकतीी है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
- भाग्य अंक: 9
- शुभ रंग: केसरिया
- दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है. व्यापारी नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए तबादला लाभदायक साबित हो सकता है. प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं. छोटी यात्रा भी फायदेमंद रह सकती है. किसी विरोधी की चाल से सावधान रहें. आर्थिक मदद मिलने की संभावना है और घर के लिए कोई उपयोगी सामान खरीद सकते हैं. परिवार के बच्चों और महिलााओं को घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है.
- भाग्य अंक: 8
- शुभ रंग: काला
- दान: बरगद का पौधा

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रुके हुए काम पूरे करने का मौका दे सकता है. किसी सहयोगीी की मदद से अधूरी योजना आगे बढ़ सकती है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़े लेन-देन में फायदा मिलने की संभावना है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में न पड़ें. अपनी सफलता को लेकर जरूरत से ज्यादा दिखावा करने से भी बचें.
- भाग्य अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
- दान: पीपल का पौधा

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन नई शुरुआत के लिहाज से अच्छा रह सकता है. भाग्य आपका साथ दे सकता है और किसी नए काम को शुरू करने का मौका मिल सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. किसी शुभ समााचार से मन प्रसन्न हो सकता है. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ने के संकेत हैं. विरोधियों की चाल और अफवाहों से सावधान रहें. स्वास्थ्य के मामले में भी दिन अच्छा रहने की संभावना है.
- भाग्य अंक: 7
- शुभ रंग: नारंगी
- दान: लाल मिर्च

Aaj ka Panchang 1 November 2026: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 1 November 2026: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

 Aaj ka Panchang 1 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. पढ़ें आज का पंचांग-

आज यानी 1 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 2 नवंबर दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. रविवार को सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर सूर्योदय और शाम 5 बजकर 44 मिनट पर सूर्यास्त होगा. 

आज के योग 

पंचांग के अनुसार, आज सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो इसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. स्वाति नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता पवन देव (वायु) हैं और स्वामी राहु हैं. इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से लोगों में पुरानी परिस्थितियों और बंधनों से निकलकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने की भावना प्रबल होती है.

आज का शुभ मुहूर्त

रविवार दोपहर 2 बजकर 39 मिनट तक साध्य योग रहेगा, इसके बाद शुभ योग आरंभ होगा. ज्योतिष के अनुसार, साध्य योग 27 नित्य योगों में से 22वां योग माना जाता है. 'साध्य' शब्द का अर्थ है कि जिसे साधा जा सके या जो प्राप्त करने योग्य हो. इस योग की देवी माता सावित्री (माता सरस्वती) मानी जाती हैं और इसके प्रमुख ग्रह बुध हैं. यह योग अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दौरान कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाते हैं.

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभाव या दोष स्वतः नष्ट हो जाते हैं. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

रविवार को रात 10 बजकर 23 से 11 बजकर 55 मिनट तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल भी एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

आज का अशुभ समय

आज राहुकाल शाम 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. राहुकाल सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर निकाला जाता है, जो हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

रविवार को यमगंड काल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 34 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु, या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से 4 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

रविवार को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

इस दिन चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे. कर्क राशि चंद्रमा की स्वयं की राशि है (चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं). जब चंद्रमा अपनी ही राशि (कर्क) में स्थित होते हैं, तो इसके अत्यंत प्रभावशाली और गहरे परिणाम देखने को मिलते हैं. कर्क राशि जल तत्व की राशि है, इसलिए चंद्रमा यहाँ होने पर व्यक्ति की कल्पना शक्ति, कला और रचनात्मकता में वृद्धि होती है.

रविवार को दिशाशूल पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशाओं में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: आज 1 नवंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है. चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ेगा. आज के दिन किसी को धन का लाभ मिलेगा, तो किसी को प्यार, परिवार, रोजगार में शुभ संकेत मिलेगा. जानिए मेष से लेकर मीन तक, आज का राशिफल.

मेष राशि

मंदिर दर्शन से लाभ होगा नित्यानंद का अनुभव होगा, नए काम का नेतृत्व करना पड़ेगा, परस्पर नोक झोक के योग बन रहे हैं, वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें दांपत्य सुख मिलेगा. समय कुछ विशेषताएं लिए आ रहा है. मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा. नेताओं से संबंधों का फायदा मिलेगा. शुभ समाचार आएगा. कानूनी विवाद सुलझ जाएगा. उन्नति पद समाचार से मन खुश होगा. पढ़ाई में मन लगेगा.

वृषभ राशि

यात्रा लाभप्रद रहेगी. सुख सुविधा की वस्तु मिलेगी. श्री वृद्धि से पड़ोसी को ईर्ष्या होगी. कानूनी विवाद से बचे रहें. मंदिर में दर्शन लाभ होगा. उन्नति पद समाचार से मन खुश होगा. बच्चों का मन पढ़ाई में अत्यधिक रूप से लगेगा. नए काम की रूपरेखा बना रही है. शत्रु षड्यंत्र लोको पवार से बचे रहें. बुराई करने वाले लोगों पर ध्यान ना दें.

मिथुन राशि

सोची समझी योजना कारगर रहेगी. कानूनी विवाद से राहत मिलेगी. चल अचल संपत्ति में फायदा होगा. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी. नए काम बनेंगे. यश पल्लवी का सहयोग बनेगा. मेहनत से सितारा बुलंद होगा. इसलिए मेहनत पर निरंतर प्रयास परिश्रम करते रहें. योजना पूर्ति में किसी का सहयोग अपेक्षित रहेगा. कुछ विशेष लाभ प्राप्त होंगे.

कर्क राशि

राजनीतिक लाभ का सुयोग्य है. शौक मौज की वस्तु खरीदी जाएगी. शुभ अशुभ समाचार मिलेगा. आक्रमान्यता अदृश्य फलों में बाधक जाने कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है. योजना पूर्ति में किसी का सहयोग अपेक्षित रहेगा. बनी का प्रयोग सोच समझकर करें. मित्र सहयोग से अधूरा काम बनेगा. परिवार में जिम्मेदारी का बोझ बढ़ेगा. यह समय बहुत अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर आ रहा है.

सिंह राशि

दूर समीप के लोगों से सावधान रहें. जमीन जायदाद वाहन आदि की खरीद में लाभ प्राप्त होगा. सहयोगियों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा. मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्यार प्रीति के चक्कर चलेगा. असामान्य स्थिति से गुजरना पड़ सकता है. इष्ट मित्रों के सहयोग की आशा व्यर्थ रहेगी.

कन्या राशि

देव दर्शन से आपका मनोकामना पूर्ण होगा. आगम प्रताप का नया रास्ता खुलेगा. सुबह अशुभ समाचार मिलेगा. भौतिक सुखों पर भोग के साधन सुलभ होंगे. बनते बिगड़ते कार्य से घबराएं नहीं. परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. ऐसा सोच करके परिचित व्यक्तियों से सावधान रहें. नुकसान पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं.

तुला राशि

आपका शुभ समाचार से पड़ोसी चलेंगे. विरोधियों के कुचक्र से बचें. स्वास्थ्य नरम चलेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. चालू कार्यों में रुकावटें आएगी. दूर समीप की यात्रा संभव है. व्यर्थ ब्राह्मण विवाद से बचे रहें. अनजान व्यक्ति से दोस्ती आपके हित में नहीं रहेगी.

वृश्चिक राशि

कारोबार में आश्चर्यजनक लाभ होगा. बनते बिगड़ते परिवेश में नए आयाम मिलेंगे. भौतिक सुखों पर भोग का सामान खरीदा जाएगा. बढ़ाते उत्तरदायित्व को संभाले और सफलता के मध्य सफलता मिलेगी. विकास को नई दिशा मिलेगी.

धनु राशि

पड़ोसी गतिरोध पैदा करेगी. मर्यादा रहित व्यवहार छोड़ें. अधूरा पड़ा काम पूरा हो जाएगा. व्यापार में दिया गया धन से आपका कारोबार में प्रगति की प्राप्ति होगी. धन प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा. दोस्त के साथ यात्रा का समय मिलेगा. परिवार में खुशी तथा मंगल उत्सव मिलन हर्ष और लैस होगा. मित्रों से आर्थिक मदद की आशा न करें. अनपेक्षित आवागमन से जब होगा. इच्छित भूमि वाहन आदि का लेन-देन होगा.

मकर राशि

राजनीतिक क्षेत्र में आपका एक अलग जगह बनेगा. नौकरी का पूर्ण योग हैं. परिश्रम अत्यधिक रहने वाला है. अचानक लाभ के योग बन रहे हैं. सूझबूझ से काम लें. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी. समझ में मान सम्मान भी बढ़ेगा. तरक्की के अवसर मिलेंगे. व्यापारी नया काम शुरू कर सकते हैं. आर्थिक मदद मिलेगी.

कुंभ राशि

अधूरा काम पूरा हो जाएगा. मित्र संबंधियों से फायदा मिलेगा. कानूनी विवाद सुलझेगा. देश विदेश से शुभ समाचार आएगा. घर गृहस्ती में हास्य रस बढ़ेगा. स्वयं से सूझबूझ कर काम ले बच्चों के परिणाम उत्तम होंगे. इस समय कोई नया काम बनेगा. पदोन्नति का अवसर मिलेगा.

मीन राशि

देश-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. आमोद प्रमोद बढ़ेगा. योजना आपूर्ति में कोई रुकावट पैदा कर सकता है. ग्रह चल का प्रभाव मध्यम रहेगा. पारिवारिक क्षेत्र के सपोर्ट के द्वारा आपका कार्य बनेगा. शारीरिक व व्यापारिक परेशानियां बढ़ सकती है. कठिन परीक्षा का समय चल रहा है. दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो जाएगा.

Aaj ka Panchang 31 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 31 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

 Aaj ka Panchang 31 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 

आज की तिथि

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार को रात 7:25 बजे से शुरू होकर शनिवार शाम 4:57 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 1 नवंबर दोपहर 2:51 बजे तक रहेगी. शनिवार को सुबह 6:35 बजे सूर्योदय और शाम 5:45 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 10:46 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 12:41 बजे चंद्रास्त होगा.

नक्षत्र

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो इसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. स्वाति नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता पवन देव (वायु) हैं और स्वामी राहु हैं. इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से लोगों में पुरानी परिस्थितियों और बंधनों से निकलकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने की भावना प्रबल होती है.

शनिवार शाम 5:29 बजे तक सिद्ध योग रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, सिद्ध योग 27 योगों में से एक शुभ योग है, जिसमें किए गए कार्य और नए प्रयास बिना किसी बाधा के सफल होते हैं. इस योग में शुरू किए गए नए काम, पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य कभी विफल नहीं होते हैं. अगर किसी कार्य के लिए कोई विशेष मुहूर्त नहीं मिल रहा हो, तो इस योग में कार्य की शुरुआत करना उत्तम माना गया है.

जान लें शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवाँ मुहूर्त) होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभाव या दोष स्वतः नष्ट हो जाते हैं. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

शनिवार को तड़के 3:24 बजे से 4:53 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

नोट करें राहुकाल

इस दिन राहुकाल सुबह 9:22 बजे से 10:46 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. राहुकाल को सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर निकाला जाता है, जो हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

शनिवार को यमगंड काल दोपहर 1:34 बजे से 2:57 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल सुबह 6:35 बजे से 7:59 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को 'विषैला समय' भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

ग्रहों की स्थिति

शनिवार को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

इस दिन चंद्र देव मिथुन राशि में रहेंगे. इस स्थिति में मन तर्क-वितर्क, बातचीत और नई चीज़ें सीखने की ओर अधिक आकर्षित होता है. बातचीत करने की कला में सुधार आता है. लेखन, मीडिया, परामर्श, रणनीति और विश्लेषण से जुड़े क्षेत्रों में लाभ और नए विचार मिलते हैं. भावनाओं को भी दिल की बजाय दिमाग से तौलने के कारण कई बार मानसिक तनाव, घबराहट या ओवरथिंकिंग करने से समस्या हो सकती है.

दिशाशूल

शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर और दिन शनिवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है. चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ेगा. आज के दिन किसी को धन का लाभ मिलेगा, तो किसी को प्यार, परिवार, रोजगार में शुभ संकेत मिलेगा. जानिए मेष से लेकर मीन तक, आज का राशिफल.

मेष राशि

बच्चों की साहित्य, संगीत, पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी. मनोरथ सिद्ध होगा. नए काम में सावधानी बरतें. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पदोन्नति का समाचार मन को प्रसन्न करेगा. पढ़ाई में मन लगेगा. नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है. लंबी यात्रा का विचार बन सकता है. मेहनत के चलते भाग्य का भी साथ मिलेगा

वृषभ राशि

घर-गृहस्थी से जुड़ा विचार पूरा होगा. देश-विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं. हालांकि कुछ उलझनें भी पैदा हो सकती हैं. अधिकारियों से अधिक घनिष्ठता रखने से बचें. साझेदारी के कारोबार की रूपरेखा बनेगी. असफलता के बीच भी सफलता मिलने के योग हैं. इच्छित सामान की खरीदारी कर सकते हैं. पड़ोसियों से सतर्क रहें. सूझबूझ से काम करने पर लाभ प्राप्त होगा. आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे.

मिथुन राशि

अधूरा काम पूरा हो जाएगा. महिलाओं को इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. नए मित्रों से फायदा होगा. मनचाही वस्तु खरीदी जा सकती है. किसी मांगलिक उत्सव में जाने का अवसर मिलेगा. आय-व्यय का संतुलन बिगड़ सकता है. ग्रहों की अनुकूलता से मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क राशि

आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. पदोन्नति की खबर मन को खुश करेगी. स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें. दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. ग्रहों की चाल भाग्य विकास में सहयोग करेगी. अधूरा काम पूरा होगा. परिवार में चहल-पहल बढ़ेगी. बदलते परिवेश में नए अवसर मिलेंगे. परामर्श लेकर कार्य करें, सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है.

सिंह राशि

बढ़ती जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम रहेंगे. मर्यादाहीन व्यवहार से बचें. मेहनत का लाभ मिलेगा. आय और प्रतिष्ठा के नए मार्ग खुल सकते हैं. घर-गृहस्थी में मेल-मिलाप संभव है. देश-विदेश से समाचार प्राप्त होंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े साथी उलझन पैदा कर सकते हैं. अधिकारियों से अधिक घनिष्ठता से बचें. साझेदारी के कारोबार की रूपरेखा बनेगी. मनोरथ सिद्ध होंगे. नए कार्य में सावधानी बरतें.

कन्या राशि

नई खुशियां मिलने के संकेत हैं. सोची-समझी योजना कारगर साबित होगी. नए मेहमान के आगमन की खुशी मिल सकती है. मित्रों के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा. साझेदारी के व्यापार में पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा. स्थान परिवर्तन से बचें. अधिकारियों की सलाह मानकर चलें. घर-गृहस्थी में मधुरता बनाए रखें. आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा.

तुला राशि

ग्रहों की स्थिति के अनुसार दिन मध्यम रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं. घर-गृहस्थी की समस्याएं सुलझेंगी. कार्यक्षेत्र में काम मध्यम गति से होंगे. आंतरिक विरोध की स्थिति बन सकती है. स्थान परिवर्तन से बचें. अधिकारियों की बातों को महत्व दें. उच्च अधिकारियों से सावधान रहें. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं.

वृश्चिक राशि

बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं. आशा-निराशा की स्थिति बनी रह सकती है. मित्रों से अधिक अपेक्षा न रखें. कुछ विशेष अनुभव प्राप्त होंगे. कोई व्यक्ति आपको बेवजह परेशान करने का प्रयास कर सकता है. मेहनत के बल पर भाग्य का साथ मिलेगा. उपयोगी वस्तु की खरीदारी होगी. दुविधाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

धनु राशि

देश-विदेश से समाचार प्राप्त होंगे. घर-गृहस्थी में नए मेहमान के आने की सूचना मिल सकती है. मनोरथ सिद्ध होंगे. बदलते परिवेश में नए अवसर मिलेंगे. रचनात्मक कार्यों, साहित्य और संगीत में मन लगेगा. स्थान परिवर्तन लाभकारी नहीं रहेगा. सुख-सुविधा की वस्तुओं की प्राप्ति होगी.

मकर राशि

उन्नति और पद प्राप्ति का समाचार मन को प्रसन्न करेगा. पढ़ाई में मन लगेगा. नए कार्य आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है. इष्ट मित्र ही धोखा दे सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. पारिवारिक सुख मिलेगा. मेहनत करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी. बच्चे प्रसन्न रहेंगे. राजनीतिक क्षेत्र से लाभ मिल सकता है. शौक और मनोरंजन की वस्तुएं खरीद सकते हैं. आशा-निराशा की स्थिति सामान्य रहेगी. नई खुशी मिलेगी.

कुंभ राशि

शनि के प्रभाव का सदुपयोग करें. कोई व्यक्ति आपको अनावश्यक रूप से परेशान कर सकता है. खर्चों में वृद्धि होगी. कार्यों की शुरुआत करें, सफलता मिलने के योग हैं. गृह खर्च बढ़ सकता है. व्यापार में अच्छा लाभ होगा. लंबी यात्रा का अवसर बन सकता है. साझेदारी के कार्यों की रूपरेखा आगे बढ़ेगी. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. सामाजिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.

मीन राशि

व्यापार में पूंजी निवेश सोच-समझकर करें. स्थान परिवर्तन से लाभ मिल सकता है. अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें. घर-गृहस्थी में कुछ उथल-पुथल बनी रह सकती है. व्यापार में अच्छा लाभ होगा. मामूली विवादों को अनावश्यक रूप से न बढ़ाएं. व्यवसाय में सोच-विचार कर निर्णय लें. नई जिम्मेदारियों को संभालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं.