BIG BREAKING : प्रदेश में अब तक का रिकॉर्ड टूटा, रायपुर में 764 समेत प्रदेश में 3120 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 21 मरीजों की हुई मौत
रायपुर । आज प्रदेश में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट गए है । आज प्रदेश में कुल 3120 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 764, राजनांदगांव से 273, दुर्ग से 263, रायगढ़ से 180, कबीरधाम व जांजगीर चांपा से 150-150, बिलासपुर से 128, बस्तर से 125, मुंगेली से 106, धमतरी से 91, महासमुंद से 84, गरियाबंद से 73, कोरिया से 72, कांकेर से 66, बेमेतरा व सरगुजा से 65-65, सुकमा से 59, कोंडागांव से 58, बीजापुर से 56, जीपीएम से 53, बालोद से 52, बलौदाबाजार से 39, सूरजपुर से 38, कोरबा से 27, नारायणपुर से 25, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 22-22, जशपुर से 12, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । प्रदेश में आज 759 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे । आज प्रदेश में 21 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 33246 है ।








.jpeg)












