बड़ी खबर: शराब दुकानें रहेंगी 20 अप्रैल तक बंद और सिनेमाघर रहेंगे 3 मई तक बंद, सरकार ने जारी किया निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में 20 अप्रैल तक शराब दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही सरकार ने सिनेमाघरों को 3 मई तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित कर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं इस ऐलान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस फैसला का स्वागत किया है। वहीं कोरोना को मात देने पीएम मोदी के बताए रास्ते पर चलने की बात कही है। लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ने के बाद प्रदेश में पहले की तरह कई तरह की सेवाएं बंद रहेंगी। इसी कड़ी में सरकार ने शराब दुकानों को 20 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
यर भी पढ़े-
उप सचिव एसडी रिछारिया ने जारी आदेश में लिखा कि राष्ट्रीय विपदा कोरोनावायरस के फैलाव पर नियंत्रण तथा बचाव के प्रयासों के तहत 20 अप्रैल 2020 तक मध्य प्रदेश की सभी मंदिरा एवं भांग की दुकानें बंद रहेगी।







.jpeg)












