बड़ी खबर: पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, लॉकडाउन को लेकर कर सकते है कोई बड़ी घोषणा
नईदिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि मंगलवार 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे देश में जारी लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पीएमओ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
मुख्यमंत्रियों ने दी थी लॉकडाउन की अपनी सहमति-
आपको बता दें कि लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसले की जानकारी पीएम मोदी दे सकते हैं, पीएम ने बीते दिनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस विषय पर चर्चा की थी, इस दौरान ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने के लिए अपनी सहमति दी थी।
बढाया जा सकता है लॉकडाउन-
यह संकेत मिल रही है कि पीएम मोदी देश में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा सकते हैं, जिसका संकेत उन्होने पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया था, लेकिन लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कुछ गाइडलाइन्स के साथ कुछ सेक्टर्स में लॉकडाउन से छूट भी दी जा सकती है, खासकर खेती किसानी से जुड़े मामलों में डील दी सकती है।







.jpeg)












