बड़ी खबर : शिवराज कैबिनेट का हुआ गठन, मंत्री मंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को मिली जगह, पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया | 29 दिनों के बाद हुए कैबिनेट विस्तार में 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. जानकारी के अनुसार इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री भी शामिल हैं | शपथ ग्रहण के दौरान राजभवन में मंत्री समेत कई नेता मास्क पहने हुए भी नज़र आए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया है |
राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में @GovernorMP श्री लालजी टंडन मंत्रिमंडल सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं।
— Jansampark MP (@JansamparkMP) April 21, 2020
Watch LIVE : https://t.co/a9HT7uJBiG#JansamparkMP
शिवराज कैबिनेट में इन मंत्रियों ने ली शपथ..
नरोत्तम मिश्रा
कमल पटेल
मीना सिंह
तुलसीराम सिलावट
गोविंद सिंह राजपूत
आपको बता दें कि इनमें से तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत की गिनती ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में होती है | ऐसे में साफ है कि कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में आए सिंधिया का सरकार गठन में बड़ा रोल रहा है |
राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई. इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी वहां पर मौजूद रहीं |
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं | इस हिसाब से सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 35 विधायक मंत्री बन सकते हैं. शिवराज की नई सरकार में सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कवायद दिखी |







.jpeg)












