बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दो सैलून संचालक मिले कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर
कवर्धा । कोरोना के प्रकोप से पुरे देश भर में हड़कंप सा मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी रोजाना सैकड़ो की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अब कोरोना आम लोगो तक आसानी से पहुंच रहा है। इसी कड़ी में खबर है की कवर्धा में दो सैलून संचालक के पॉजिटिव निकलने के कारण चिंता बढ़ गई है। बिना ट्रैवल हिस्ट्री के ही संक्रमित सेलून संचालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक दोनों अलग-अलग सेलून दुकान से 100 से अधिक लोग संपर्क में आ चुके हैं। सैलून संचालकों ने दुकान में आने वालों का रिकार्ड नहीं रखा था। अब सेलून संचालकों के अनुसार लोगों की पहचान की जा रही है।







.jpeg)












