BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
IPS Transfer : राज्य सरकार ने इस जिले में की नए एसपी की नियुक्ति, देखें आदेश..!!

IPS Transfer : राज्य सरकार ने इस जिले में की नए एसपी की नियुक्ति, देखें आदेश..!!

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्ति की है। देर रात जारी आदेश में मनोज कुमार खिलारी को जिले के नया कप्तान बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग से आदेश जारी किया है।

बता दें कि 2014 बैच के IPS मनोज खिलारी अभी दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट थे। जीपीएम जिले के पुलिस अधीक्षक 31 दिसंबर को रिटायर हो गए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने नए पुलिस अधीक्षक को पदस्थापना की है।

खौफनाक वारदात : पति ने पत्नी और बेटे पर चलाई दनादन गोलियां, बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

खौफनाक वारदात : पति ने पत्नी और बेटे पर चलाई दनादन गोलियां, बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पत्नी और बेटे को गोली मार दी। इस गोलीबारी में उसके बेटे की मौत हो गई और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है। यहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। गुस्से में पिता ने अपने ही बेटे को भरमार बंदूक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस गोलीबारी में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुवारदल्ली गांव का रहने वाला आरोपी संत कुमार शुक्रवार की रात में जंगल के किनारे ईंट बना रहा था। इसी दौरान उसका अपनी पत्नी शांति बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही आरोपी का बेटा शेखर जब उसे समझाने आया तो वह आग बबूला हो गया और उसपर फायरिंग कर दी।

बेटे की मौके पर मौत, पत्नी की हालत गंभीर

इस फायरिंग में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंदूक से निकला छर्रा उसकी पत्नी के जबड़े में जा फंसा, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। मानपुर के पास नेशनल हाईवे 930 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस घटना में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बेलगांव निवासी एक दंपति अपने गांव लौट रहे थे और मानपुर साप्ताहिक बाजार से घर जा रहे थे। इसी दौरान, विपरीत दिशा से नेडगांव निवासी बाइक सवार कलवर गांव की ओर मानपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइकें मानपुर ब्लॉक मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर आमने-सामने टकरा गईं।

मौके पर ही दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। घायल महिला को मानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के विरोध में व्यापार बंद और आंदोलन का ऐलान

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर भारी जाम लग गया, और स्थानीय लोग हादसे की भयावहता को लेकर गुस्से में हैं। दो हफ्ते पहले भी इसी हाईवे पर एक बाइक सवार कार से टकरा कर घायल हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। दर्दनाक सड़क हादसे के विरोध में कल पूरे मानपुर में व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रवासी सड़क पर सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।

Breaking : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम

Breaking : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम

 मोहला : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कारन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई., मृतकों में पति-पत्नी और बेटा शामिल है। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

 
तीनों की दर्दनाक मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना बीते सोमवार शाम 6 से 7 बजे की है, जब रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार गांव से दूर कोठार बाड़ी में गए हुए थे जहां मुखिया सुरतराम बोगा (उम्र 62 वर्ष) करंट की चपेट में आ गया। वही पिता को बचाने बेटा रूपलाल बोगा भी बिजली के चपेट में आ गया। बाप-बेटे के घर नहीं लौटने के बाद पत्नी भागबती बाई (58 साल) वहां पहुंची। पति और बेटे को बचने की कोशिश में महिला भी करंट की चपेट में आ गई। इस तरह तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

गांव में शोक की लहर

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

तालाब में डूबने से गई तीन मासूमों की जान, गांव में पसरा मातम, एक साथ उठी तीन अर्थियां

तालाब में डूबने से गई तीन मासूमों की जान, गांव में पसरा मातम, एक साथ उठी तीन अर्थियां

 मानपुर।  अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपाहरी में रविवार शाम दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच जब तीनों दोस्तों की अर्थियां एक साथ उठीं तो हर आंख नम हो गई। पूरा गांव बच्चों को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा।

खेलते-खेलते तालाब में चली गई मासूमों की जान

ग्राम पंचायत छछानपाहरी के सरपंच पंचराम चंद्रवंशी ने बताया कि रविवार शाम बच्चे खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गए थे। नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से तीनों डूब गए। मृत बच्चों की पहचान नव्यांश कुमार (पिता सुभाष), हिमांशु (पिता प्रवीण साहू) और लक्ष्य (पिता वेदप्रकाश) के रूप में हुई है, जिनकी उम्र महज 6 से 7 साल के बीच थी।

कपड़े देख कर हुआ अनहोनी का अंदेशा, तालाब में मिली तीनों की लाश

शाम करीब 6 बजे जब कुछ ग्रामीण तालाब पहुंचे तो सीढ़ियों पर बच्चों के कपड़े पड़े मिले। शक होने पर ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन की तो तीनों बच्चों के शव पानी में उतराए मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बच्चों के शवों को बाहर निकाला और अंबागढ़ चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

एक साथ निकली तीन अर्थियां, गांव में मचा मातम

सोमवार को जब तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया तो पूरा गांव गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत की। बच्चों के माता-पिता की चीत्कार से माहौल और भी भावुक हो गया। एक साथ उठी तीन नन्हीं अर्थियों ने हर किसी का दिल दहला दिया।

ग्रामीणों ने उठाई तालाब सुरक्षा की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति न हो। सरपंच सहित ग्रामीणों ने बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की अपील की है।

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, आरक्षक, महिला आरक्षक सहित 96 पुलिसकर्मियों के हुए ट्रांसफर, देखें आदेश…..

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, आरक्षक, महिला आरक्षक सहित 96 पुलिसकर्मियों के हुए ट्रांसफर, देखें आदेश…..

 मोहला। पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिले के एसपी वायपी सिंह ने आरक्षक, महिला आरक्षक सहित कुल 96 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।

देखें आदेश…

पूर्व IAS की बेटी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग, फर्जी तरीके से सुरक्षित सीट से चुनाव….

पूर्व IAS की बेटी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग, फर्जी तरीके से सुरक्षित सीट से चुनाव….

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन पर फर्जी अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र के जरिए आरक्षित सीट से चुनाव जीतने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस खुलासे ने न केवल पंचायत राजनीति को हिला दिया है, बल्कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों, और प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कौन हैं नम्रता सिंह जैन?

नम्रता सिंह जैन, पति  सचिन जैन, वर्तमान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनके पिता स्वर्गीय नारायण सिंह ओडिशा मूल के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में सेवाएं दीं। वर्ष 2025 के जिला पंचायत चुनाव में उन्होंने ST आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद हासिल किया।

फर्जी प्रमाण पत्र का आरोप

शिकायतकर्ता का दावा है कि नम्रता सिंह जैन ने जो ST प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया (दिनांक 26/12/2019), वह फर्जी है। यह प्रमाण पत्र तत्कालीन संयुक्त कलेक्टर चन्द्रिका प्रसाद बघेल द्वारा जारी किया गया था। आरोप है कि यह प्रमाण पत्र बिना आवश्यक सत्यापन के जारी किया गया, जो प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

सवाल खड़े करने वाले तथ्य:

  • 1950 से पूर्व छत्तीसगढ़ में नम्रता या उनके परिवार का कोई दस्तावेज, राजस्व रिकॉर्ड या ग्राम सभा प्रस्ताव मौजूद नहीं है, जो ST प्रमाण पत्र के लिए अनिवार्य है।

  • उनके पिता ओडिशा मूल के हैं, और संविधान के अनुच्छेद 342 के अनुसार एक राज्य की ST मान्यता दूसरे राज्य में मान्य नहीं होती।

  • छत्तीसगढ़ में 2000-2020 के बीच 267 फर्जी ST प्रमाण पत्र के मामले पकड़ में आए हैं, जो इस मुद्दे की गंभीरता को दर्शाता है।

जांच की धीमी रफ्तार

हालांकि एसडीएम, मोहला द्वारा दिनांक 26/05/2025 को जांच समिति के गठन का पत्र जारी किया गया है, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर शिकायतकर्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने 15 दिनों में निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सत्य शीघ्र सामने आ सके।

शिकायतकर्ता की प्रमुख माँगें:

  1. 15 दिन में जांच कर ST प्रमाण पत्र की वैधता, निवास और सामाजिक स्थिति की पुष्टि हो।

  2. फर्जी पाए जाने पर प्रमाण पत्र रद्द किया जाए।

  3. पंचायत राज अधिनियम की धारा 19 व 36 के तहत अध्यक्ष पद से अयोग्यता घोषित की जाए।

  4. BNS, SC/ST अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई हो।

  5. सभी दस्तावेज RTI अधिनियम की धारा 4 के तहत सार्वजनिक किए जाएं।

संवैधानिक और सामाजिक दृष्टिकोण

यह मामला संविधान के अनुच्छेद 14, 342 और 243D का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले (जैसे माधुरी पाटिल बनाम अतिरिक्त आयुक्त – 1994 व महाराष्ट्र राज्य बनाम मिलिंद – 2001) के अनुसार, फर्जी ST प्रमाण पत्र से प्राप्त पद और लाभ रद्द किए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे, समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण…

छत्तीसगढ़ के इस जिले में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे, समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण…

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आकस्मिक पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतगांव पहुंचे हैं। उनके आगमन पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गुलाब फूल भेंटकर स्वागत किया। यहां सीएम पेड़ के नीचे चौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा से सटे सीतागांव में उतरा। मुख्यमंत्री यहां समाधान शिविर में शामिल होने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेने पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद हैं।

बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

चिल्हाटी थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक रिश्वत मामले में निलंबित, जांच जारी

चिल्हाटी थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक रिश्वत मामले में निलंबित, जांच जारी

 मोहला मानपुर : जिले के चिल्हाटी थाना प्रभारी रवि शंकर डहरिया और प्रधान आरक्षक राकेश बोगा को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राजनांदगांव रेंज के आईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक वाई. पी. सिंह द्वारा की गई है।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी एक फौजी के भाई से अवैध रूप से रकम वसूलने का आरोप दोनों पुलिसकर्मियों पर लगा है। यह मामला जब मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया, तब पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। मामले की प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी अंबागढ़ को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक वाई. पी. सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 
5 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, शासन की नई से प्रभावित होकर लिया फैसला

5 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, शासन की नई से प्रभावित होकर लिया फैसला

 मोहला-मानपुर : छत्तीसगढ़ के माओवादी विरोधी अभियान को लेकर एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दम तोड़ रहे नक्सली आंदोलन को जोरदार झटका देते हुए आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी सदस्य और एलओएस डिप्टी कमांडर रूपेश मंडावी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा  के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रयास” और छत्तीसगढ़ शासन की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 से प्रभावित होकर रूपेश मंडावी ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

रूपेश ने बताया कि संगठन में उपेक्षा, भेदभावपूर्ण व्यवहार और लगातार बढ़ते आंतरिक मतभेदों के चलते वह मानसिक रूप से टूट चुका था। साथ ही, माओवादियों द्वारा आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों से वह आहत था। उसने संविधान और लोकतंत्र में आस्था जताते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव पिता मनकेर मंडावी उम्र 34 वर्ष ग्राम मुंजाल थाना मदनवाड़ा, सीतागांव, औंधी, मानपुर, गोंडातुर, पखांजुर (कांकेर) और माड़ क्षेत्र (नारायणपुर) में सक्रिय था। वर्ष 2012 में संगठन में भर्ती होकर सीएनएम की सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ा। 2021 में एसीएम पद पर प्रमोट हुआ और 2023 से डिप्टी कमांडर के तौर पर कार्य कर रहा था।

आत्मसमर्पण की इस सफलता के पीछे डीआरजी, आईटीबीपी और जिला पुलिस बल की संयुक्त रणनीति और कड़ी मेहनत है। पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी और अन्य माओवादियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की जाती है।

भाजपा नेता हत्याकांड : आदिवासी नेता समेत 6 लोगों के घर NIA ने मारा छापा, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

भाजपा नेता हत्याकांड : आदिवासी नेता समेत 6 लोगों के घर NIA ने मारा छापा, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

 मोहला-मानपुर। विधानसभा चुनाव के पहले औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में हुए भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA कर रही. NIA ने नक्सल प्रभावित मानपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में कई लोगों के घर छापा मारा और जरूरी जांच पड़ताल की. मोहला मानपुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने इस छापे की पुष्टि की है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी की देर रात NIA की टीम मानपुर पहुंची. अलग-अलग टीमों में बंटकर NIA ने मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित दो शासकीय शिक्षकों के घर पर रेड कार्यवाही की. इनके घर पर आवश्यक जांच पड़ताल व पूछताछ की. इसी तरह ग्राम सरखेड़ा में एक आदिवासी नेता और तीन अन्य लोगों के घर छापा मारकर NIA ने संबंधितों से पूछताछ की है.

कुल 6 लोगों के घरों में एनआईए ने छापामार कार्रवाई की है. बताया जा रहा कि छापेमारी के दौरान किसी के पास से मोबाइल अथवा अन्य सामान की जब्ती भी हुई है. हालांकि NIA की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक NIA की टीम अपना काम निपटा कर वापस लौट चुकी है.

मैडम तहसीलदार का राज : आदिवासी किसान के टैक्टर के आगे अड़ाई कार, फिर सैंडल से शुरू कर दिया पीटना, जानिए क्या है पूरा मामला..!!

मैडम तहसीलदार का राज : आदिवासी किसान के टैक्टर के आगे अड़ाई कार, फिर सैंडल से शुरू कर दिया पीटना, जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 मानपुर। ना न्यायालय का डर है...ना कानून का...यहां तो सिर्फ मेरी चलती है...यह किसी गुंडे या माफिया का रवैया नहीं, बल्कि मानपुर की मैडम तहसीलदार का है। दरअसल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर में एक महिला तहसीलदार की दबंगई सामने आई है। मैडम की कार को साईड न मिलने पर वो इतना गुस्सा हो गई कि उन्होंने बीच सड़क में ही एक आदिवासी युवक पर सैंडल बरसाना शुरू कर दिया। मैडम तहसीलदार के पद का प्रभाव क्षेत्र में इतना है कि पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई है। ये पूरा मामला मानपुर का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम भरीटोला निवासी तरूण मंडावी पिता मनीराम मंडावी उम्र 25 वर्ष अपने तीन अन्य साथियों के साथ सोमवार की शाम को ट्रेक्टर से मानपुर से अपने ग्राम भर्रीटोला लौट रहा था। बताया जाता है कि ट्रेक्टर के पीछे महिला तहसीलदार संध्या नामदेव अपनी कार को स्वयं ही ड्राईव करते आ रही थी। इस दौरान कई बार हार्न देने के बावजूद ट्रेक्टर चालक ने साईड नहीं दी। इससे आक्रोशित होकर महिला तलसीलदार ने ओवरटेक करते हुए ट्रेक्टर रूकवाई और तरूण मंडावी की सरेराह पिटाई कर दी। 

महिला अधिकारी द्वारा ट्रेक्टर चालक की पिटाई होते देखकर मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई थी। महिला अधिकारी की पिटाई से किसी तरह बचकर तरूण मंडावी तथा उसके साथी जंगल की ओर भाग गये। इस बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रेक्टर को मानपुर थाने लाया गया। इस बीच रात में पीड़ित युवक थाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने बाद में आने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। घटना की जानकारी कलेक्टर एस. जयवर्धन तथा अन्य आला अधिकारियों को मिलने के बाद एसडीएम अमित नाथ योगी थाने पहुंचे और ट्रेक्टर को रिलीज करने के निर्देश दिये। 

KYC अपडेट का झांसा देकर महिला से चार लाख की धोखाधड़ी…

KYC अपडेट का झांसा देकर महिला से चार लाख की धोखाधड़ी…

 अंबागढ़ चौकी :- बैंक खाता में केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने महिला से करीब चार लाख 26 हजार रुपये ठगी कर ली। मामले में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। ग्राम बहोरनभेड़ी निवासी प्रार्थी महिला का ग्रामीण बैंक माहुद मचांदुर में खाता है। महिला खाते से राशि निकालने आइ थी। राशि निकालने के बाद वापस घर लौटी गई। कुछ देकर बाद अज्ञात ठग ने महिला को काल कर अपना नाम अभिषेक शर्मा माहुद मचांदुर बैंक से बोलना बताया। ठग ने महिला को केवाईसी नहीं होने के कारण खाता हाेल्ड होने की जानकारी दी।
केवाईसी अपडेट कराने के लिए शुल्क लगने की बात कहते हुए 1000 रुपये ट्रांसफर करने कहा। महिला ने राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग खाता बंद होने का हवाला देते हुए और राशि की मांग करते हुए अलग-अलग बार कोड भेजकर प्रार्थी से कहा कि सभी राशि केवाईसी अपडेट हाेने के बाद खाते में आ जाएगी। लेकिन राशि खाते में नहीं आई। अज्ञात ठग ने करीब चार लाख 26 हजार रुपये की ठगी की है। महिला जब बैंक पहुंची तक उसे ठगी का एहसास हुआ।

CG CRIME : रिश्ते शर्मसार; कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से अपनी मां को उतारा मौत के घाट

CG CRIME : रिश्ते शर्मसार; कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से अपनी मां को उतारा मौत के घाट

 मोहला  : छत्तीसगढ़ के मोहला में हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने खेत में काम कर रही अपने मां की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे गणेश्वर को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह औंधी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम आलकन्हार निवासी सनायो बाई लकड़ा अपने बेटे गणेश्वर लकड़ा के साथ धान बोआई को लेकर अपनें खेत गई हुई थी। वहां मां बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक मस्तिष्क रोगी है। पुलिस ने आरोपी गणेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
छत्तीसगढ़ - कुरियर बॉय चढ़ा पुलिस के हत्थे...नक्सलियों को करता था कैश व अन्य सामानों का सप्लाई

छत्तीसगढ़ - कुरियर बॉय चढ़ा पुलिस के हत्थे...नक्सलियों को करता था कैश व अन्य सामानों का सप्लाई

मोहला-मानपुर। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आए दिन जवानों ने लाल आतंक को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर मोहला मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों के कुरियर बॉय को धर दबोचा है। बताया जाता है कि कुरियर बॉय नक्सलियों को हर जानकारी देता था। बता दें कि कुरियर बॉय शहरी नेटवर्क के लिए काम करता था और नक्सलियों को हर जानकारी देता था। साथ ही बड़े नक्सलियों के भी संपर्क में था। कुछ ही दिन पहले कुरियर बॉय ने 2 लाख रुपए रायपुर पहुंचाया था। फिलहाल पुलिस ने कुरियर बॉय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि कुरियर बॉय पुलिस के सामने कई राज खोल सकते हैं। जिसके आधार पर फिर पुलिस कार्रवाई करेगी।

 नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले...भारी संख्या में फेंके पर्चे, ग्रामीण दहशत में…

नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले...भारी संख्या में फेंके पर्चे, ग्रामीण दहशत में…

 मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र मोहला मानपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों द्वारा एक साथ दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बता दें कि सितागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। नक्सलियों ने वारदात के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पर्चे भी फेंके है। पर्चाे में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने और भाजपा को मार भगाने की बात लिखी है। इस पूरी घटना की जिम्मेदारी आरकेबी डिविजन कमेटी ने ली है।

Classroom में दारू पार्टी करने वाला प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड…जानिए पूरा मामला

Classroom में दारू पार्टी करने वाला प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड…जानिए पूरा मामला

 मानपुर-मोहला : जिले में क्लास रूम में साथियों के साथ शराब सेवन करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी विकासखंड मानपुर, जिला मानपुर मोहला में पदस्थ शिक्षक कोमराज रामटेके जो व्याख्याता (प्रभारी प्राचार्य) के पद पर कार्यरत थे।बता दें कि, प्राचार्य का कक्षा के भीतर अपने साथियों के साथ शराब पीते हुए वीडियो के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शिकायत की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित करने का आदेश लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किया है।

+ Load More