सावधान ! आपके WhatsApp Messages पर है छत्तीसगढ़ पुलिस सायबर सेल की नजर,आखिर क्या है मामला पढ़े ये खबर
रायपुर, देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं मद्देनजर राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के DGP ने सभी रेंज आईजी और 28 जिलों के एसपी की वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में एडीजी इंटेलिजेंस हिमांश गुप्ता, अशोक जुनेजा और रायपुर रेंज आईजी आनंद छाबडा समेत रायपुर एसएसपी शेख आरिफ मौजूद थे।
बैठक में डीजीपी ने सभी जिलो के एसपी रेंज आईजी को आज से ही अपने जिलो में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने से साथ-साथ अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी मीटिंग के बाद रायपुर एसएसपी ने भी सभी सीएसपी और थानेदारों की बैठक ली। सभी थानेदारो को अपने-अपने इलाको में अतिरिक्त गश्त करने के दिये निर्देश दिए हैं।
साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद समेत देशद्रोही मैसेज वायरल हो रहे है ऐसा करने वालो पर सायबर सेल को नजर रखने के साथ-साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं।







.jpeg)












