BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर अजय चंद्राकर ने मंत्री ताम्रध्वज के विरूद्ध विशेषाधिकार हनन की सूचना दी

 प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर अजय चंद्राकर ने मंत्री ताम्रध्वज के विरूद्ध विशेषाधिकार हनन की सूचना दी
Share

रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधान सभा का विशेष सत्र हंगामे के साथ शुरू हो गया । प्रदेश में धान खरीदी और किसान के मुद्दे पर जोरदार हंगामे के बीच भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज के विरूद्ध विशेषाधिकार हनन की सूचना दी। आसंदी से उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रोटोकाल का उल्लंघन हो रहा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत ने सूचना को विचारार्थ रखे जाने की बात कहीं।
 
 
विधानसभा के विशेष सत्र में भाजपा के अजय चंद्राकर ने आसंदी को सूचित किया कि उन्होने लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की सूचना दी है। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने आसंदी से कहा बीते 29 अगस्त को विधानसभा के नए भवन का शिलान्यास हुआ, उसके शिलान्यास पत्थर पर जो नाम जिस क्रम में अंकित किए गए वो क्रम प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
 
 
जो प्रोटोकॉल के वरियता क्रम है उसमें सांसद 19 वें नंबर पर हैं, जबकि अध्यक्ष समेत अन्य इसमें उपर होते हैं। अजय चंद्राकर ने कहा कि भूमिपूजन दो सांसदों द्वारा किया गया, सांसद राजनैतिक रुप से शक्तिशाली हो सकते हैं, लेकिन विधायिका के भीतर अध्यक्ष सर्वोच्च हैं। शिलान्यास पत्थर पर विधानसभा अध्यक्ष का नाम बेहद नीचे था, यह अवमानना है। विधानसभा की व्यवस्था की अवमानना है। पीडब्ल्यूडी मंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की सूचना मैने दी है। इस पर अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा, मैने आपका विशेषाधिकार हनन की सूचना विचारार्थ रखी है.. मैं उस पर व्यवस्था दूँगा।


Share

Leave a Reply