BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कृषि बिल पर राजनीति कर रही है भूपेश सरकार: भाजपा

कृषि बिल पर राजनीति कर रही है भूपेश सरकार: भाजपा
Share

रायपुर। देश सहित प्रदेश में कृषि बिल को लेकर विरोध का दौर चल रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस बिल को किसान विरोधी बताकर इसका पुरजोर विरोध कर रही है। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ व सक्रिय नेता, मंत्रियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस संशोधन बिल की जानकारी दी। 

 
पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, राजेश मूड़त, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर समेत अन्य नेता उपस्थित है। चर्चा के दौरान डॉ रमन ने कहा कि केंद्र के तीनो बिल किसानों के हित में पारित किये गए है। पूर्व में किसानो को अपनी फसल देश में कहीं भी बेचने से वंचित रखा गया था। आजादी के बाद से लगातार किसान अभिमान उठा रहे। ज्यादातर राजनीतिक दल भी इस पक्ष में थे कि किसानो को कहीं भी अपना उत्पाद बेचने का अधिकार मिले। जिसे केंद्र ने पूरा किया। 

 
कांग्रेस इस बिल को एमएसपी से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि एमएसपी और एमसीएक्स अलग-अलग चीजें हैं। इस बिल में मंडिया रहेंगी, मंडी में खरीदी बिक्री भी होगी, इसमें सिर्फ किसानों को मंडी से बाहर अपना फसल बेचने का अधिकार दिया गया है। यह अतिक्रमण नहीं संशोधन है। एमसीएमसी एक्ट में संशोधन इंडिया मार्केटिंग केंद्र सरकार राज्य के किसी भी अधिकार पर अतिक्रमण नहीं कर रही है। राज्य को अपनी किसानों की फसल खरीदी का पूरा अधिकार है। विपक्षी पार्टी किसानों के मन में भ्रम फैला रही है, मंडी रहेगी, मंडी में व्यापारी भी रहेंगे।


Share

Leave a Reply