बड़ी खबर रायपुर: प्रतिबंधित टेबलेट व नशीला कफ सिरप के साथ तीन पकड़ाए
रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है| इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने कफ सीरप एवं नशीला टेबलेट के साथ पुलिस ने तिन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से टेबलेट व कफ सीरप के साथ बाईक जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार सरस्वतीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशीला कफ सिरप व प्रतिबंधित टेबलेट लेकर जाने की सूचना पर कुकुरबेड़ा सरस्वतीनगर में मुखबिर के द्वारा बताये गए हुलिये के अनुसार देख मैस्ट्रों स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एचपी 8033 गाड़ी से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी लेने पर तिन युवकों के पास से 13 नग कफ सीरफ वन रैक्स एवं प्रतिबंधित टेबलेट 4 पत्ता कुल 40 नग स्ट्रीप टेबलेट पाए जाने पर स्कूटी व नशीला कफ सीपर व टेबलेट जब्त कर लिया है।
पकड़े गए युवकों के नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम सोहेल अली आयु 23 वर्ष पिता समीर हुसैन एवं मोहसीन अली 18 वर्ष पिता जावेद अली संजय चौधरी पीटा महेश उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है।




