BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती की रुकी प्रक्रिया हुई शुरू, रेंजवार समय सारणी जारी

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती की रुकी प्रक्रिया हुई शुरू, रेंजवार समय सारणी जारी
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की रेंजवार समय सारणी जारी कर दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) स्थगित की गई थी। जिसे पुनः शुरू करते हुए आगामी 4 जनवरी से शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है तथा 20 फरवरी 2021 तक चयन सूची जारी करने का समय निर्धारित किया गया है। 

पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शेष भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रत्येक रेंज स्तर पर भर्ती समिति का गठन 14 नवम्बर तक किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रचार-प्रसार एवं उम्मीदवारों का दिवसवार चार्ट 15 दिसम्बर तक जारी किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार रायपुर रेंज के कुल 11 हजार 672 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी 2021 से 3 फरवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार दुर्ग रेंज के 21 हजार 140 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 6 फरवरी तक, बिलासपुर रेंज के 5 हजार 649 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 16 जनवरी तक, सरगुजा रेंज के 3 हजार 588 अभ्यर्थियों के लिए 4 से 12 जनवरी तक और बस्तर रेंज के 6 हजार 710 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 19 जनवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 100 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, उंची कूद तथा गोला फेंक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर कोविड-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

गौरतलब है कि पूर्व में 1 अप्रैल से 25 अप्रैल तक शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।


Share

Leave a Reply