बड़ी खबर: राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, नगदी व टीवी एवं पायल चोरी
रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेशकर एलईडी टीव्ही व पायल एवं नगदी चोरी कर लेने की रिपोर्ट गोबरानवापारा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्टेशनपारा नवापारा निवासी अंजली वाधवानी 23 वर्ष पति दिलीप अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 21 से 22 नवंबर के मध्यम किसी ने प्रार्थिया के मकान ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर चांदी का पायल व नगदी 10 हजार रुपयें एवं एलईडी टीवी चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




