बिहार चुनाव: मुख्यमंत्री बघेल ने बिहार की जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर नया रिकार्ड बनाने की अपील की
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के दिन आज बिहार की जनता के नाम एक संदेश ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं को वोटिंग कर प्रदेश में नया वोटिंग रिकार्ड बनाने की अपील की है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री बघेल चुनावी दौरे पर बिहार गए थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने बिहार में अनेक स्थानों पर चुनावी सभाओ को संबोधित भी किया। बिहार प्रवास से वापस रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता के लिए एक संदेश ट्वीट किया है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओ से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकार्ड बनाएं।
श्री बघेल ने मतदाताओं से यह भी अपील की है कि कोरोना काल के चलते मतदान के दौरान सभी सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने हेतु नियमों का पालन अवश्य करें।




