अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार: हादसे में डॉक्टर की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सकरी-कोटा मोड़ पर सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई, वहीं 04 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करवाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर उत्तम कश्यप पिता छविराम कश्यप (37 वर्ष) अपने साथी शाहिद, हेमंत, ब्रजेश और मुकेश कार से किसी काम से बिलासपुर थे। यहां से काम निपटाने के बाद रात को सभी कार से वापस घर लौट रहे थे तभी कार सकरी-कोटा मोड़ के पास सड़क के किनारे मिट्टी डंप में चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में डॉक्टर उत्तम कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार शाहिद, हेमंत, ब्रजेश और मुकेश को गंभीर चोट आई है, जिन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है।




