प्रदेश में प्याज की कीमत में नियंत्रण के लिए निरंतर जांच जारी
रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्याज के खुदरा मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि होने की वजह से जिले के थोक व्यापारी एवं कमीशन अभिकर्ताओं की बैठक लेकर सभी थोक व्यापारियों एवं कमीशन अभिकर्ताओं को उनके परिसर में प्याज के स्टॉक एवं मूल्य प्रदर्शित करने तथा पंजी संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के पंडरी थाने में हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में लगाई फांसी, पढ़ें पूरी खबर
खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की जा रही है। धमतरी जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को राहत देने के लिए धमतरी के पांच थोक दुकानों में नियंत्रित दर पर 70 रूपए प्रति किलो के मान से दो किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्याज विक्रय की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें : लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने दर्ज कराई प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला
इनमें सिहावा रोड स्थित नारायण आलू भण्डार, सुरेश प्रभुदास, रत्नाबांधा चैक स्थित अठवानी ट्रेडर्स, घड़ी चैक स्थित देशराज पंजाबी तथा बठेना अस्पताल के सामने पटेल ट्रेडर्स शामिल हैं। खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उपभोक्ता अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करते हुए प्याज प्राप्त कर सकते हैं। प्याज प्राप्त करने के लिए उन्हें थैला साथ में लेकर जाना होगा। व्यापारी एवं कमीशन अभिकर्ताओं को फु टकर व्यापारी एवं उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर प्याज विक्रय करने के लिए निर्देशित किया गया।




