BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में जारी है कोरोना का प्रकोप: कोरोना से भाजपा नेता समेत चार की मौत

 जिले में जारी है कोरोना का प्रकोप: कोरोना से भाजपा नेता समेत चार की मौत
Share

कोरबा। कोरोना ने बुधवार को जमकर कहर बरपाया। एक ही दिन में भाजपा नेता व हथकरघा विपणन संघ मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष संतोष देवांगन समेत चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। एक हफ्ते पहले देवांगन को उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अन्य तीन मरीजों ने कोविड हॉस्पिटल कोरबा में दम तोड़ा। जिले में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। 217 नए मरीज मिले हैं, जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है। एक ओर बीमार में से औसतन 70 मरीज स्वस्थ्य हो रहे हैं, वहीं हर रोज 120 संक्रमित हो रहे हैं।

 
मरीजों की संख्या बढऩे के बाद सड़क से लेकर बाजार में भीड़ ऐसे जारी है। जैसे बीमारी खत्म हो गई हो। लापरवाही के कारण संक्रमण का दायरा कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को हुई मौत में 53 वर्षीय पुरुष कसौंधियापाली निवासी है, वहीं 52 और 54 वर्षीया महिला क्रमश: ढोढ़ीपारा और कटघोरा वार्ड क्रमांक छह निवासी हैं। बताया जा रहा है इनमें से एक की मौत एक दिन पहले ही हो गई थी। लेकिन वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उनके परिजनों को नहीं सौंपा गया था। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार प्रशासन की निगरानी में की गई।
 
 
बहरहाल मृतक और संकमितों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बना हुआ है। प्रशासन ने भी जन सामान्य की सुरक्षा के प्रति बेरूखी शुरू कर दी है। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को उनके हाल में छोड़ा जा रहा। होम चरंटाइन परिवार के परिजन बुजुर्ग और बच्चों के लेकर चिंतित हैं। अब तक हुई मौत में सबसे अधिक बुजुर्ग और बीमार शामिल हैं। संक्रमण के बाद कोरोना के अलावा पूर्व बीमारी का सही इलाज नहीं होने से मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।


Share

Leave a Reply