BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कृषि महाविद्यालयों में प्रबंधन कोटा की सीटों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 नवम्बर से

 कृषि महाविद्यालयों में प्रबंधन कोटा की सीटों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 नवम्बर से
Share

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि, उद्यानिकी और कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के बी.एस.सी. कृषि (आनर्स) और बी.एस.सी. उद्यानिकी (आनर्स) तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया के प्रबंधन कोटे की सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन किया गया है। अब प्रबंधन कोटा की सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 12 नवम्बर, से 22 नवम्बर, 2020 (रात्रि 11ः59 बजे तक) आयोजित की जाएगी।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय प्रबंधन कोटे की सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया है एवं प्रबंधन कोटा में प्रवेश की आर्हता पूर्ण करते हैं वे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए पूर्व में आवेदन किया है यदि वे प्रबंधन कोटा के अंतर्गत प्रवेश के लिए इच्छुक हैं तो उन्हें भी पुनः ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शुल्क रूपये 1,000 और एक सेमेस्टर का शुल्क रूपये 50,000 जमा करना और दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक होगा। जिन विद्यार्थियों को सीटों का आबंटन नहीं होगा या आबंटित सीटें किसी कारणवश निरस्त कर दी जायेगी तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को सेमेस्टर शुल्क वापस कर दिया जाएगा।


Share

Leave a Reply