संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलती मिली नवविवाहिता की लाश, जाने कहा की है यह घटना
रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चुनापाथर में नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार के दोपहर 12 बजे के करीब घर के कमरे में ही उसका शव फांसी से लटकता मिला। सूचना पर सनावल पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजनों द्वारा शव को फांसी से उतार लिया गया था घटना पर सनावल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आज शव का डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में परिजनों का बयान एवं पंचनामा किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चुना पाथर की आरती देवी पति रविंद्र गुप्ता उम्र 21 वर्ष का शव मंगलवार के दोपहर 12:00 बजे के करीब घर के कमरे में ही लटकता मिला जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में शव को उतारा तब तक आरती की मृत्यु हो चुकी थी जिसके बाद सनावल पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर सनावल थानेदार अमित बघेल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना पर सनावल थाने में मर्ग कायम कर आज डॉक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया गया वहीं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में परिजनों का बयान एवं पंचनामा हुआ। इस संबंध में सनावल थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
दहेज के लिए पीट-पीटकर की गई है बेटी की हत्या-मृतिका आरती देवी के पिता कृष्ण कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी की शादी 6.4.2018 को रविंद्र गुप्ता से हुई थी दहेज में मैंने 5 लाख रुपये नगद एवं 2 लाख रुपये का सामान दिया था जिसके बाद तीन लाख रुपए मोटरसाइकिल की और डिमांड थी जिसे लेकर हमेशा प्रताडि़त करते रहते थे। इसे लेकर कई बार सामाजिक बैठक भी हुआ। कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटी के शरीर पर जिस प्रकार से चोट के निशान हैं इससे स्पष्ट है कि बेटी को मारने के बाद फांसी से टांग दिया गया। जिस की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही होनी चाहिए। 2 दिन पहले ही मृतिका के नाना एवं भाई आए थे-घटना के 2 दिन पहले ही मृतिका के नाना भगवान दास एवं भाई अरविंद कुमार गुप्ता आरती से मिलने आए थे।इस दौरान भी दहेज की मांग आरती के ससुराल वालों ने की थी एवं विवाद भी हुआ था।
घटना के बाद पड़ोसियों ने दी सूचना-आरती के मृत्यु की सूचना आरती के ससुराल के लोगों ने मायके वाले को नहीं दिया बल्कि आरती के पड़ोसियों के द्वारा इसकी सूचना मायके वालों को दी गई। 7 माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया- मृतिका आरती देवी का 7 माह का पुत्र था। बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चा रो रो कर बार-बार मां को ही खोज रहा है।उस अबोध को कहां मालूम कि माँ अब नहीं रही।




