विद्यालय में फीस राशि की रिकार्ड में हेर-फेर कर लाखों रुपयें का गबन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर। विद्यालय में फीस कलेक्शन में हेराफेरी कर लाखों रुपयें के गबन करने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वर नगर भनपुरी खमतराई निवासी मनोज कुमार वर्मा 51 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रगति विद्यालय का संचालन 2002 से कर रहा है। प्रार्थी के विद्यालय में लगभग 950 विद्यार्थी अध्ययनरत है। कुमारी क्रींजल दूबे 25 वर्ष पिता बृज भूषण दुबे निवासी दर्री तालाब के पास भनपुरी रायपुर विद्यालय में फ़ीस कलेक्शन का कार्य करती थी, नवंबर 2019 में फीस की राशि में हेर-फेर की शंका होने पर कींजल दूबे की जगह पी माधूरी को फीस वूसली का जिम्मा सौपा गया। जिसके फीस रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि राशि का हेर-फेर की गई है। क्रींजल दूबे द्वारा स्कूल की फीस वसूलने के बाद उसे जमा ना कर स्वयं उपयोग कर रही थी। इस बारे में क्रींजल दूबे से स्कूल प्रबंधन द्वारा पुछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह फीस का पूरा पैसा जमा नही करायी है, क्रिंजल दूबे द्वारा सन 2019-20 की राशि चेक करने पर 2,54,684/- रूपये की राशि कम पाये जाने पर आरोपियां ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा रुपयें कम जाम कराये गये है। फिर 2018-19 की राशि का मिलान किया तो 6,41,249/- रूपये की राशि कम जमा कराना पाया गया। इस प्रकार कुल 8,95,993/- रूपये की राशि वह गबन कर ली। आरोपियां ने स्वीकार किया था कि उसके द्वारा पैसा बाद में जमा करा दी जाएंगी। लेकिन कई महीने बाद भी वह रुपयें नही जमा करायी व देने से इंकार कर दिया। आरोपियां ने 2017-18 एवं 2018-19 का हिसाब का आधा रजिस्टर एवं कापी गायब कर दी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद क्रींजल दुबे के विरूद्ध 14,41,526/- (चौदह लाख इकतालीस हजार पांच सौ छब्बीस) रूपये का गबन करने के मामले में धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।




