BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी की, मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भी भारतीय अमीरों में टॉप पर

 फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी की, मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भी भारतीय अमीरों में टॉप पर
Share

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। टॉप 100 ने 517.5 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है, जो पिछले साल की लिस्ट में शामिल लोगों की कुल संपत्ति से 14 फीसदी ज्यादा है। पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शामिल हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है। फोर्ब्स की लिस्ट में 25.2 अरब डॉलर की सपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं। तीसरे नंबर पर शिव नाडार का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।
चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं। इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है। छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला हैं। सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री हैं, जिन की संपत्ति 11.4 अरब डॉलर है। आठवें नंबर पर उदय कोटक 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ है। जबकि नौवें नंबर पर गोदरेज फैमिली को जगह मिली है। इनकी संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है। दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है। 


Share

Leave a Reply