राजधानी के पास हाईवा को रोककर चार युवको ने की लूटपाट, मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में सारागांव मेन रोड नर्सरी के पास दो मोटरसायकल में सवार दो युवकों ने फिल्मी स्टाईल में एक हाईवा वाहन को रोककर उसके चालक और कंडेक्टर से नगदी 25370 रूपये, 01 मोबाईल फोन और 60 हजार रूपये का एक चेक लूट कर फरार हो गए।
घटना के संबंध में खरोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसायकल में सवार चार युवको ने शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे मेन रोड नर्सरी सारागांव के पास एक हाइवा को अपनी दोनों मोटरसायकल को सड़क के बीच में खड़ी करके रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने हाइवा में सवार भगवानीराम खुंटे से नगदी 25 हजार रूपये, एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन एवं 60 हजार रूपये का एक चेक के साथ कंडेक्टर से नगदी 370 रूपये लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 34 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों में एक की पहचान अजय मंडावी के रूप में की गई है।




