BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छापामार कार्रवाई: पुलिस ने गोदाम से किया लाखों रुपए का पटाखा जब्त

 छापामार कार्रवाई: पुलिस ने गोदाम से किया लाखों रुपए का पटाखा जब्त
Share

जगदलपुर। बोधघाट पुलिस ने 5 नवंबर को देर शाम छापामार की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आड़ावाल स्थित एक पटाखा दुकान से लाखों रुपए का पटाखा जब्त किया। पटाखा व्यवसायी अमित देव ने शहर के बीचों-बीच पटाखा का अवैध रूप से भंडारण किया था। इसके बाद बोधघाट पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए, लाखों रुपए का पटाखा व्यवसायी के पास से जब्त किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आड़ावाल के मेन रोड में स्थित एक पटाखा व्यवसायी ने उसके गोदाम में अवैध रूप से लाखों रुपए का पटाखा भंडारण कर रखा गया है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने गोदाम में तलाशी के दौरान लगभग डेढ़ लाख रुपए का पटाखा जब्त किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसाई के पास पटाखा से जुड़े कोई भी कागजात नहीं है और ना ही उसके पास पटाखा रखने के लिए लाइसेंस है। ऐसे में पुलिस ने व्यवसायी पर विस्फोटक अधिनयम के तहत कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का पटाखा जब्त कर लिया है।

दिवाली त्योहार के नजदीक आते ही शहर में बड़ी संख्या में पटाखा व्यवसायी ने पटाखा का अवैध रूप से भंडारण कर रखा जाता है । जिसे देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन इन पटाखा व्यवसायियों पर कार्रवाई करने के लिए जुट गया है। 


Share

Leave a Reply