BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देवी देवताओ के फोटो युक्त पटाखे पर लगाये रोक, हिंदूवादी संगठन व धर्मसेना ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन

  देवी देवताओ के फोटो युक्त पटाखे पर लगाये रोक, हिंदूवादी संगठन व धर्मसेना ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन
Share

कोरबा। दीपावली का पर्व जिसमे हिन्दू सनातन धर्म के रीति रिवाज के अनुसार देवी देवताओं की पूजा अर्चना कि जाती है। दीपक जलाकर पटाखे भी फोटो जाते है दीपोत्सव का पर्व को हर्षोउलास के साथ मनाया जाता है, कुछ पटाखों पर उन्ही देवी देवताओं का फोटो युक्त पटाखे बनाकर जलाया फोड़ा जाता है, जिससे हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों की धार्मिक भावना एवं आस्था को ठेस पहुंचता है।

जिस पर हिंदूवादी संगठन व धर्मसेना के द्वारा प्रशासन को एक ज्ञापन सौपकर आग्रह किया गया है कि ऐसे पटाखे विक्रय करने पर तत्काल रोक लगाई जाए साथ नियम का उलंघन करने वाले दुकानदारों पर ठोस कार्यवाही भी की जाए जिसके संदर्भ में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे वस्तुओं पर रोक लगाने का एवं उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया। जिसमें संगठन की तरफ से धर्म सेना के जिला सह संयोजक नवीन गोयल कटघोरा खंड संयोजक प्रवीण कुमार, बजरंग दल से राज वर्मा, मंडल संयोजक प्रशांत गुप्ता सह संयोजक झाड़ू राम निर्मलकर एवं दीपक वास, अजय गुप्ता एवं अन्य साथियों के द्वारा आज कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार एवं थाना प्रभारी कटघोरा को ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर थाना प्रभारी अविनाश सिंह के द्वारा सभी दुकानदारों की बैठक कर समझाइस देने का अस्वासन दिया गया है। लंबे समय से दिवाली धनतेरस के अलावा अन्य कार्यक्रमों में हिंदु देवी देवताओं का फोटो वाली पटाखे बिना रोक-टोक के बेखौफ होकर षडय़ंत्र पूर्वक त्योहारों एवं उत्साह के आड मे हिंदू देवी देवताओं को पटाखे के रूप में दहन कर पैरों से रौंदा जाता था, जिसे गंभीरता से लेते हुए धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने साथ ही देवी देवता के फोटो लगे पटाखा विक्रेताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर, सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


Share

Leave a Reply