BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: डेढ़ लाख की अवैध मदिरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: डेढ़ लाख की अवैध मदिरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Share

कबीरधाम। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख की अवैध मदिरा जप्त की। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने लाइ जा रही 25 पेटी मदिरा को रेंगाखार के समीप नाके में पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर कबीरधाम रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कबीरधाम जीपीएस दर्दी के निर्देशन में 13 -14 अक्टूबर की रात मुखबिर ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से मदिरा परिवहन होने की सूचना दी। जिसके बाद तत्काल आबकारी विभाग कबीरधाम के सहायक जिला आबकारी अधिकारी नितिन कुमार खंडूजा के निर्देशन में एक टीम नाका लगाकर रात्रि लगभग 11.30 बजे रेंगाखार जंगल मे महिंद्रा TUV 300 वाहन क्रमांक सीजी 04 MT 7923 को रोककर तलाशी की। तलाशी में मध्यप्रदेश में निर्मित विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की 25 पेटी (225 बल्क) मदिरा बरामद कर कब्जे में लिया गया। 25 पेटी जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग1,50,000 है। मौके पर वाहन स्वामी अजय मंडावी उम्र 23 ,सहयोगी हेमंत मंडावी उम्र 24 वर्ष, एवं ओम पोर्ते उम्र 19 वर्ष सभी साकिन खम्हरिया थाना तिल्दा जिला रायपुर को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) ,36 एवं 59 क के तहत गिरफ्तार किया गया एवम रात्रि में थाना कोतवाली कवर्धा में रक्खकर अभी रिमांड में जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में कुल जब्त स्प्रिट का बाजार मूल्य लगभग 1,50,000 एवम वाहन लगभग 10 लाख कुल 11,50,000 लगभग की है।

उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव, व तुलेश देशलहरें तथा आबकारी मुख्य आरक्षक जय सिंह मरकाम आरक्षक संजय सिंह राजपूत संदीप तिरकी ,जनक राम जगत नगर सैनिक हेमचंद गुमान सिंह ,राजेश व ड्राइवर राजेशकौशिक एव जितेंद्र सागर शामिल थे।


Share

Leave a Reply