BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं, कोविड-19 पर पीएम मोदी ने दिया मंत्र

 जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं, कोविड-19 पर पीएम मोदी ने दिया मंत्र
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी त्योहारों और ठंड के मौसम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कोविड-19 से निपटने के लिए लोगों को जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं  का मंत्र देते हुए ट्विटर पर एक ''जन आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण के खिलाफ संघर्ष में एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जब तक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोई टीका नहीं बन जाता तब तक उन्हें हर सावधानी बरतनी है और तनिक भी ढिलाई नहीं करनी है।
 
 
उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट कर कहा, 'आइए, कोरोना से लडऩे के लिए एकजुट हों! हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें। हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।'दो गज की दूरी रखें। उन्होंने कहा, 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव संबंधी संदेशों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें वह मास्क के बजाय गमछा बांधे हुए हैं और हाथ जोड़कर लोगों से बचाव का आग्रह करते दिख रहे हैं। अभियान को धार देने के लिए उन्होंने ''यूनाइट टू फाइट कोरोना हैशटैग का भी उपयोग किया। कुछ ही घंटों बाद यह हैशटैग टॉप पांच में ट्रेंड करने लगा।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ सफलता हासिल करेंगे और इस लड़ाई को जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई लोगों द्वारा लड़ी जा रही है जिसे कोरोना योद्धाओं से मजबूती मिली है। उन्होंने कहा, ''हमारे सामूहिक प्रयासों ने कई जिंदगियां बचाने में मदद की है। हमें इस गति को बरकरार रखना है और इस वायरस से नागरिकों की रक्षा करनी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस आहृवान के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा,''हम सभी आपके द्वारा शुरू किए आंदोलन को सफल बनाने में पूरी तन्मयता से साथ हैं और इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इन आवश्यक बातों का पालन कर भारत की जीत के भागीदार बनेंगे। गौरतलब है कि कोविड-19 के 78,524 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 971 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,05,526 हो गई है।
 
 


Share

Leave a Reply