BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस को चोरों से मिल रही चुनौती: दोपहर में सराफा दुकान में चोरी, रात में किराना दुकान में सेंधमारी

 पुलिस को चोरों से मिल रही चुनौती: दोपहर में सराफा दुकान में चोरी, रात में किराना दुकान में सेंधमारी
Share

महासमुुंद। पटेवा थाना क्षेत्र में पुलिस को चोरों से चुनौती मिल रही है। क्षेत्र में एक दिन के अंदर सराफा दुकान में लाखों रुपए की चोरी का मामला सुलझा ही नहीं था कि रात में अज्ञात ने हाईवे स्थित ढाबे में सेंधमारी कर 35 सौ रुपए की चोरी कर ली। पटेवा थाना के सहायक उपनिरीक्षक तिलक राजपूत के मुताबिक अज्ञात चोर ने हाईवे में चन्ना ढाबा स्थित किराना दुकान में पीछे की दीवार में छेद कर दुकान में प्रवेश कर दो टिन तेल और 5 सौ रुपए नकदी रकम करीब साढ़े तीन हजार रुपए की चोरी कर ली। मामले में दुकान संचालक ने पुलिस को चोरी की सूचना दर्ज कराई है लेकिन जुर्म दर्ज करने से इंकार कर दिया है। इधर, मंगलवार को क्षेत्र के एक सराफा दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे चोर ने 2 लाख रुपए के गहने पार कर दिए। पुलिस ने शिकायत पर जुर्म दर्ज कर जांच मेंं लिया है। हालांकि मामले में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
 


Share

Leave a Reply