राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सप्ताह के अंदर फिर से हो जाएगी ठंड की शुरूआत, हल्के बादलों के चलते ठंड गायब
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर फिर से ठंड की शुरूआत हो जाएगी। हालांकि अभी वर्तमान में ठंड काफी कम है, लेकिन अब मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे परिवर्तन शुरू हो गया है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो प्रदेश में इस समय दक्षिण-पूर्व दिशा से नमीयुक्त और गरम हवा दोनों आ रही है। इसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्के बादल भी छा सकता है। वहीं हल्की बदली होने के कारण तापमान में आंशिक वृद्धि भी दर्ज की जा रही है। लेकिन अब यह स्थिति बदल रही है। आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ स्थाानों पर हल्के बादल छाए रहने तथा प्रदेश के बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्के गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा 21 नवंबर से उत्तर भारत में ठंड फिर से जोड़ पकड़ेगा। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट शुरू होते ही इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा और संभावना है कि 22 नवंबर से प्रदेश में फिर से ठंड की शुरूआत हो जाएगी। इस समय मौसम में फिलहाल ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है।




