BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो हंसिया से कर दिया हमला, मामला दर्ज

 तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो हंसिया से कर दिया हमला, मामला दर्ज
Share

मगरलोड। तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। बाइक सवारों ने दोनों युवकों पर हंसिया से वारकर घायल कर दिया। थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 5.30 बजे मोहंदी निवासी उमेश साहू पिता चमरू राम साहू उम्र 30 वर्ष व पिंटू ध्रुव पिता सीताराम उम्र 26 वर्ष बस स्टैंड में खड़े थे। बेलोरा के तीन युवक तेज गति से बाइक चलाते आ रहे थे। उमेश साहू व पिंटू ध्रुव ने बाइक सवारों युवकों को तेज रफ्तार से बाइक चलाने से मना किया । इतने में बाइक सवार युवक तैश में आ गए और अश्लील गाली गलौज, मारपीट करते हुए अपने पास रखे हंसिया से उमेश साहू व पिंटू ध्रुव पर हमला कर दिया। हमले में उमेश साहू के सिर, बाया कंधा व हथेली में गंभीर चोट लगी है। पिंटू ध्रुव को भी चोट आई  है। दोनों घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड में भर्ती कराया। प्रार्थी पिंटू ध्रुव ने थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस सम्बन्ध में टीआई विनोद कतलम ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र साहू, बुध्ददेव साहू, केवल ध्रुव ग्राम बेलोरा के खिलाफ धारा 294, 323, 506 ,34 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


Share

Leave a Reply