BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महिला ने पड़ोसी के सर पर पत्थर मार कर ले ली जान, जानिए क्या है पूरा मामला

 महिला ने पड़ोसी के सर पर पत्थर मार कर ले ली जान, जानिए क्या है पूरा मामला
Share

बिलासपुर। पड़ोसी का हर मामले में हस्तक्षेप करना, लगातार गाली गलौज कर झगड़ा करना, यहां तक की बहू को भड़का कर पुलिस में उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से तंग आकर ग्रामीण महिला ने पत्थर मारकर पड़ोसी की जान ले ली। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। ग्राम भांडी खैरा में रहने वाला तोषण लिबर्ती पेशे से मजदूर था। उसके घर से ही कुछ दूरी पर त्रिवेणी बाई का मकान है। बताया जाता है कि तोषण अक्सर त्रिवेणी बाई से गाली गलौज कर झगड़ा किया करता था ।कुछ दिन पहले उसने महिला के छोटे बेटे के खिलाफ उसी की बड़ी बहू को थाने ले जाकर छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इससे भी दोनों के बीच कड़वाहट थी। मंगलवार शाम को भी एक बार फिर तोषण त्रिवेणी बाई के पास पहुंच कर गाली गलौज कर रहा था, जिससे तंग आकर त्रिवेणी ने पास ही पड़े बड़े-बड़े से पत्थर को उठाकर उसके सर पर दे मारा, जिससे तोषण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इससे भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने उस पत्थर से उसका सर कई बार कुचल दिया, जिससे तोषण की मौत हो गयी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। असल में तोषण ने त्रिवेणी बाई के जिस बेटे के खिलाफ अभिभावक बनकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी वह लंबे वक्त से गायब था और तोषण को शक था कि उसे भगाने में त्रिवेणी बाई का ही हाथ है। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। दोनों परिवार के बीच लंबे वक्त से रंजिश थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसे वहां लहूलुहान हालत में तोषण मिला लेकिन कोई भी यह बताने की स्थिति में नहीं था कि वहां क्या हुआ था। इसके बाद त्रिवेणी बाई खुद पत्थर लेकर वहां पहुंच गई और बताया कि उसने ही तो तोषण को मारा है। दूसरे परिवार में हद से अधिक दखल देने और किसी बेबस महिला को हर वक्त तंग करने का खामियाजा तोषण को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।


Share

Leave a Reply