CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

12वीं के छात्र ने 5 मंजिला इमारत से कूदकर दी जान, बरामद हुआ सुसाइड नोट

12वीं के छात्र ने 5 मंजिला इमारत से कूदकर दी जान, बरामद हुआ सुसाइड नोट
Share

 भिलाई: 12वीं कक्षा के छात्र ने पांच मंजिला इमारत की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना सोमवार शाम नेवई थाना क्षेत्र के लक्ष्मी ग्रीन सिटी फेस 2 की है। मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय वेदांशु ठाकुर के तौर पर हुई है। पुलिस को छात्र की जेब से एक पेन और नोट बरामद हुआ है। नोट अंग्रेजी में लिखा गया है। छात्र शाम करीब साढ़े 3 बजे घर से ट्यूशन जाने के लिए घर से बैग लेकर निकला था। पुलिस ने बिल्डिंग की छत से छात्र का बैग भी बरामद कर लिया है। घटना के वक्त छात्र की मां और छोटी बहन घर पर थे। जबकि उसके पिता बालोद से घर लौट रहे थे।

रास्ते में पड़ोसियों ने फोन पर बेटे के खुदकुशी करने की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए दुर्ग मर्चुरी में रखवा दिया है। आज पुलिस पंचनामा करने के बाद शव का पीएम कराएगी। उसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। छात्र के सुसाइड नोट के पहले पन्ने में लिखा है कि मुझे कुछ अंदर से ही कुछ खाए जा रहा है, लगता है भूत है। लोगों को लगता हैं मैं खुद से बात करता हूं। मैं भगवान में विश्वास नहीं करता।



Share

Leave a Reply