पेट्रोल-डीजल क्रय में जीएसटी से प्रदेश को 195.35 करोड़ की हुई क्षति -सिंहदेव
रायपुर | वाणिज्यक कर (जीएसटी) मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक डा. विनय जायसवाल द्वारा अतारांकित प्रश्रों के लिखित उत्तर में बताया है कि जीएसटी लागू होने के बाद से जनवरी 2020 तक औद्योगिक इकाईयों द्वारा दूसरे राज्यों से पेट्रोल और डीजल के क्रय करने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य को वैट टैक्स में अनुमानित 195.35 करोड़ रूपये की क्षति हुई है।
श्री सिंहदेव ने यह भी जानकारी दी है कि औद्योगिक इकाईयों द्वारा सी-फार्म के विरूद्ध क्रय की गई पेट्रोल-डीजल के उत्पादक एवं गैर उत्पादक कार्यों में उपयोगि किये जाने के सतत् पर्यवेक्षण करने हेतु सभी वृत्त प्रभारी वाणिज्यिक कर अधिकारियों (राज्य कर सहायक आयुक्तों) को 19 जून 2018 को निर्देश जारी किये गये है।




