BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

निर्माणाधीन तालाब की मिट्टी का ढेर धसकने से 3 बच्ची की दबकर मौत, गांव में पसरा मातम

निर्माणाधीन तालाब की मिट्टी का ढेर धसकने से 3 बच्ची की दबकर मौत, गांव में पसरा मातम
Share

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कटबितला में निर्माणाधीन तालाब के किनारे मिट्टी के ढेर में दबकर 03 बच्चियों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटबितला गांव में रहने वाली 03 बच्चियां प्रीति 11 वर्ष, पार्वती 10 वर्ष और प्रतिमा 6 वर्ष कल गांव के निर्माणाधीन तालाब के किनारे मिट्टी के ढेर के पास खेल रही थी इसी दौरान मिट्टी धसक गई जिसके नीचे तीनों बच्चियां भी दब गई।
 
 
घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था जिसके कारण बच्चियों के मिट्टी में दबने से पूरा गांव अंजान था। इसका पता तब चला जब बच्चियों के घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। बच्चियों के परिजनों को पता था कि बच्चियां निर्माणाधीन तालाब के पास खेलने जाया करती है। परिजनों ने गांव के अन्य लोगों के साथ जब बच्चियों की खोजबीन शुरू करते हुए निर्माणाधीन तालाब पहुंचे तो वहां तालाब खोदाई से निकली मिट्टी का ढेर धंसा हुआ पाया। लोगों को संदेह होने पर जब मिट्टी हटाकर देखा गया तो तीनों बच्चियां वहां मृत पड़ी मिली। तीनों की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस तीनों बच्चियों के शव को पीएम कराकर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। 


Share

Leave a Reply