BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में खूनी वारदात, नाबालिग गर्लफ्रेंड ने गला रेतकर बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

राजधानी में खूनी वारदात, नाबालिग गर्लफ्रेंड ने गला रेतकर बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
Share

 रायपुर : राजधानी रायपुर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की धारदार चाकू से वारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि, पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है।

दरअसल, स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक की हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, सद्दाम की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। बताया गया कि, सद्दाम दो दिन पहले एक युवती के साथ होटल में आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश की जा रही है जो घटना के बाद से लापता बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। जो बिहार का रहने वाला था और रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती ही मृतक की प्रेमिका है और हत्या की मुख्य आरोपी बताई जा रही है। घटना के बाद नाबालिग युवती ने खुद अपनी मां को फोन कर हत्या की जानकारी दी। मामले में बताया गया कि, मृतक युवक अपनी प्रेमिका पर गर्भपात का दबाव बना रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि, इसी वजह से ही वारदात को अंजाम दिया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का मानना है कि हत्या एक दिन पुरानी है। वर्तमान में आरोपी नाबालिग युवती पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।



Share

Leave a Reply