अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बम का ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है। लक्ष्मी बम के इस ट्रेलर को लेकर खिलाड़ी कुमार के फैंस में भी एक्साइटमेंट देखने लायक है. ट्रेलर में लक्ष्मी के तौर पर अक्षय कुमार का अंदाज वाकई देखने वाला और हैरान करने वाला है। ट्रेलर में अक्षय कुमार लाल साड़ी और लाल चूड़ी पहने नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि वह लोगों को डराने के साथ-साथ हंसाने के लिए भी तैयार हैं।
Jahan kahi bhi hain, wahi ruk jaayyein aur taiyyaar ho jaayyein dekhne #LaxmmiBomb ka trailer, kyunki barasne aa rahi hai Laxmmi! #LaxmmiBombTrailer out now. #YeDiwaliLaxmmiBombWali!
लक्ष्मी बम’ के ट्रेलर को अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जाएं और तैयार हो जाएं देखने लक्ष्मी बम का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी” वीडियो में अक्षय कुमार की एक्टिंग वाकई कमाल की लग रही है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार ने लक्ष्मी का किरदार बखूबी निभाया है।वहीं, कियारा आडवाणी एक्टर की पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं।




