BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 लड़कियां और 4 ग्राहक पकड़े

फिर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 लड़कियां और 4 ग्राहक पकड़े
Share

 भिलाई,दुर्ग।  शहर के जुनवानी इलाके में पुलिस ने एक बार फिर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर संचालित लोरेंज और लीवेलनेस स्पा सेंटरों में लंबे समय से देह व्यापार चलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।

आज पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ दोनों सेंटर्स में एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 लड़कियों, 4 ग्राहकों और दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजरों को मौके से गिरफ्तार किया। साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही अंदर से सिग्नल मिला, एडिशनल एसपी ICUAW पद्मश्री तंवर, दुर्ग सीएसपी भारती मरकाम और स्मृतिनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ भीतर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही अंदर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी को भागने नहीं दिया गया।

दोनों स्पा सेंटरों से कुल 5 लड़कियां और 4 ग्राहक हिरासत में लिए गए हैं। साथ ही स्पा मैनेजर और वर्कर्स से पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि लंबे समय से इन दोनों स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की शिकायतें मिल रही थीं। आज पुख्ता सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में लोरेंज स्पा से 3 लड़कियां, 2 ग्राहक, एक मैनेजर और एक वर्कर, जबकि लीवेलनेस स्पा से 2 लड़कियां, 2 ग्राहक, एक मैनेजर और एक महिला वर्कर को हिरासत में लिया गया है

 a


Share

Leave a Reply