BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुर्गा महाविद्यालय में एंटी रैगिंग वीक का समापन समारोह संपन्न

दुर्गा महाविद्यालय में एंटी रैगिंग वीक का समापन समारोह संपन्न
Share

 "पिक एंड ड्रॉप" की मानसिकता से बाहर निकलकर "पिक एंड चूज़" तक आना है:- डॉ. वर्णिका शर्मा


रायपुर, 19 अगस्त। दुर्गा महाविद्यालय के एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा आयोजित एंटी रैगिंग वीक का समापन आज महाविद्यालय के सभा कक्ष में भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा डॉ. वर्णिका शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा मुखर्जी  ने स्वागत भाषण के माध्यम से समारोह की भूमिका प्रस्तुत की।

अपने उद्बोधन में डॉ. वर्णिका शर्मा ने रैगिंग के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इसका वास्तविक अर्थ समझाया। उन्होंने छात्रों को "पिक एंड ड्रॉप" की मानसिकता से बाहर निकलकर "पिक एंड चूज़" के दृष्टिकोण को अपनाने की प्रेरणा दी। उनका संदेश युवाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में था।

समारोह के दौरान एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा।

कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा मुखर्जी, एनएसएस प्रभारी सुनीता चंसोरिया, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply