किशोर न्याय बोर्ड में जिला स्तरीय सदस्यों की हुई नियुक्ति, देखें आदेश
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत किशोर न्याय बोर्ड में जिला स्तरीय नियुक्ति कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर ये आदेश जारी किया गया है। बच्चों के न्याय व समाजिक क्षेत्र में सक्रिय जिम्मेदारी निभाने वाले समाजिक कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारी दी गयी है। हालांकि पहले चरण में सिर्फ 20 जिलों के लिए ये आदेश जारी किया गया है। रायपुर सहित कई जिलों में अभी नियुक्ति नहीं हुई है।






