BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ट्रक से जा भिड़ी बस, चालक की मौत 7 की हालत गंभीर

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ट्रक से जा भिड़ी बस, चालक की मौत 7 की हालत गंभीर
Share

कोरबा। यूपी के वाराणसी को जोडऩे वाले एनएच 130 बिलासपुर अंबिकापुर पर पिछली रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक से यात्री बस के भिड़ जाने की घटना में मौके पर ट्रक चालक की मौत हो गई और बस में सवार 20 लोग घायल हो गये। 7 की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। संबंधितों को सीएचसी पोढ़ी.उपरोड़ा और कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत ग्राम चोटिया के लमना ग्राम पंचायत के पास बीती गुरुवार रात्रि को यह घटना हुई। बांगों की डायल 112 टीम ने इस हादसे को प्रत्यक्ष देखने का दावा किया। बताया गया की यह टीम मौके पर थी। महिंद्रा बस बिलासपुर की ओर से आ रही थी। उसमें सवार अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्रों के थे और रोजी-मजदूरी के लिए उत्तरप्रदेश जा रहे थे। उसी बीच अंबिकापुर आ रहा भूसा भरा ट्रक के साथ बस की टक्कर हो गयी। घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक के क्लीनर को गंभीर चोट आई है। इसी तरह बस क्र.-1433 के लगभग 20 लोगो को चोटे आई है, जिसमें 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यूपी के भदोही ज्ञानपुर क्षेत्र में ईंट भट्टा और अन्य संस्था में काम करने बस सवार जा रहे थे।


Share

Leave a Reply