CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुरवासियों के लिए बड़ी खबर , 15 मई को 6 टंकियों से नहीं होगी पानी सप्लाई, जानिए वजह

रायपुरवासियों के लिए बड़ी खबर , 15 मई को 6 टंकियों से नहीं होगी पानी सप्लाई, जानिए वजह
Share

 रायपुर :- 15 मई की शाम शहर की 6 टंकियों से पानी सप्लाई नहीं होगी। भाठागांव स्थित 47.5 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट के पुराने प्लांट की रॉ वॉटर पाइपलाइन को नई 80 एमएलडी रॉ वाटर पाइपलाइन से इंटरकनेक्शन का काम  होना है ।

15 मई की सुबह पानी सप्लाई की जाएगी, लेकिन शाम को पानी की सप्लाई नहीं (Raipur Water Cut) होगी।बताया गया कि, काम के दौरान 10 घंटे का शटडाउन रहेगा। काम पूरा होने के बाद 16 मई की सुबह से फिर से पानी की सप्लाई शुरू होगी।निगम अधिकारियों ने बताया कि, पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन के कारण बैरन बाजार पुरानी टंकी, बैरन बाजार नई पानी टंकी, देवेन्द्र नगर नई और पुरानी पानी टंकी,संजय नगर और महापौर निवास स्थित टंकी से पानी की सप्लाई नहीं होगी।

टैंकर से की जाएगी पानी की सप्लाई

नगर निगम जल विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत के काम से शहर की लगभग सभी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित (Raipur Water Cut) होगी।हमारी कोशिश रहेगी कि समय से पहले काम को पूरा कर लिया जाए। इस दौरान पानी की ऑप्शनल सप्लाई जारी रहेगी। इसके लिए टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।



Share

Leave a Reply