बड़ी खबर: राजधानी में दो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में सैलून में कार्य करने वाले दो युवक पर चाकू एवं पाईप से मारकर जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी एवं 02 अपचारी सहित कुल 04 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू एवं पाईप जप्त किया गया है।
पढ़िए पूरी खबर-
पुरानी दुश्मनी की वजह से सेलून मे घूसकर नाई काम करने वाले युवकों के साथ गाली-गलौज कर डण्डे एवं चाकू से मारकर घायल कर देने की रपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलदल सिवनी निवासी धमेन्द्र सेन (28) वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका मकान व सेलून शंकरनगर में है, मकान में निर्माण का कार्य चल रहा है इस वजह से उसके पिता देख-रेख करने के लिये वहीं रह रहे है साथ प्रार्थी के सेलून में काम करने वाले युवक भी उसी मकान में रहते है।
21 जुलाई की रात तीन युवक मकान में आकर उसके पिता से माचिस मांगा था नही देने पर वे गाली-गलौज करने लगे जिसकी की शिकायत 112 पर व सिविल लाईन थाने में की गई थी। इसी बात नाराज युवक रोहित ताण्डी व छवि महानंद एवं उसके साथी ने 22 जुलाई की रात्रि 7.30 बजे सेलून में काम करने वाले खिलेंद्र कुमार बिसेन आयु 23 साल एवं वेद प्रकाश धीवर आयु 19 वर्ष को दुकान में घूसकर गाली-गलौज करते हुये हत्या करने की नियत से डण्डा एवं चाकू से मारकर चोट पहुचायी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 458,307,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया।
.jpeg)
चाकूबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसके बाद आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गयी। टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड़ कार्यवाही करते हुये अंततः प्रकरण में शामिल आरोपी छवि महानंद पिता संतोष महानंद उम्र (19) साल, मुन्ना जगत उर्फ राजा जगत पिता बसंत जगत उम्र (19) साल एवं 02 अपचारी बालक सहित कुल 04 को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। सभी आरोपी रायपुर के गाँधी नगर सिविल लाईन के रहवासी है। आरोपियों /अपचारी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू एवं पाईप जप्त किया गया है। आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।




