तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की उपचार के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोंदेकला विधानसभा निवासी शत्रुघन बघेल आयु 20 वर्ष पिता गणेश बघेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का छोटा भाई दयाल बघेल 18 वर्ष पिता गणेश बघेल को 6 अक्टूबर को तेज रफ्तार हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 8226 का चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




