राज्यपाल को ढाल बनाकर अपना राजनैतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहे भाजपा नेता - मंत्री भगत
रायपुर | छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव जैसे कोई स्थिति नहीं है, बल्कि प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता राज्यपाल को ढाल बनाकर अपना राजनैतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहे है।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में रफ्तार का कहर, अलग-अलग जगह रोड एक्सीडेन्ट में चार की मौत
मंत्री श्री भगत ने कहा कि भाजपा नेताओ को पहले ये सोचना चाहिए कि वे क्या कर रहे है क्योंकि पहले भी तो राज्यपाल हुआ करते थे लेकिन इस प्रकार से कभी सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव जैसे स्थिति कभी नहीं आई। लेकिन भाजपा नेताओ द्वारा बार-बार राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर राजभवन को अखाड़ा बनाना चाहते है और राजभवन के पीछे छुपकर यहां की राजनीति को यहां से शासन-प्रशासन को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे है वो उचित नहीं है। बहुमत की सरकार है उनके काम करने दें।
श्री भगत ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ छत्तीसगढ़ की बात नहीं है पूरे देश में गैर भाजपाई जो राज्य सरकारें है वहां सरकार और राजभवन के बीच ऐसी स्थिति है। इसके पीछे उनका गुप्त एजेंडा क्या है इसके निर्देश कहां से प्राप्त हो रहे है।
श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक किसानों की संख्या है कि उनके लिए पूर्व भाजपा सरकार ने कुछ किया नहीं और आज उनके बीच में भाजपा जाने लायक रहे है इसलिए कहां जाएंगे वे सिर्फ एक ही जगह जा रहे है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर श्री भगत ने कहा कि भाजपा इस समय बौखलाई हुई है। सत्ता जाने के बाद से पानी के बाहर मछली की तरह तड़प रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के मुंह से कानून व्यवस्था की बात शोभा नहीं देता। जिनके माथे पर झीरम घाटी का धब्बा हो ऐसे लोग कानून व्यवस्था की बात कर रहे है।




