BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ब्रेकिंग : 3 महीने तक बंद रहेंगे मांस -मटन की दुकानें, अंडे-चिकन बिक्री पर लगा प्रतिबंध

ब्रेकिंग : 3 महीने तक बंद रहेंगे मांस -मटन की दुकानें, अंडे-चिकन बिक्री पर लगा प्रतिबंध
Share

 कोरीया : शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में में बर्ड फ्लू (एवियन एंफ्लुएन्जा) संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सोमवार को रातोंरात 34 हजार से अधिक 34 हजार चूजे, अंडे और मुर्गियोें को दफना दिया गया है। साथ ही जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर अगले तीन महीने तक इंफेक्टेड और सर्विलांस जोन अंडे-चिकन बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी ने कहा कि तीन महीने तक या आगामी आदेश तक अंडे व चिकन बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इंफेक्टेड जोन एक किलोमीटर को घोषित किया गया है। पूर्व दिशा में हेचरी से जनकपुर, पश्चिम दिशा में हेचरी से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में हेचरी से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में हेचरी से एमएलए नगर तक सीमा निर्धारित है। वहीं सर्विलांस जोन हेचरी से 10 किलोमीटर है। जो इंफेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक प्रतिबंधित है।
जहां इंफेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और सह उत्पाद मुर्गे, अंडे के बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही डोर टू डोर डिलीवरी भी रोकी गई है। भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्यूरिटी एनिमल डिजीज से बर्ड फ्लू संक्रमण की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे में हेचरी के सारे पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट कर दिया गया है। विनिष्टकरण टीम में शामिल प्रत्येक कर्मचारियों को नियमित रूप से ओसेल्टामिविर टेबलेट वितरण किया जा रहा है। मामले की पुष्टि होने के बाद रैपिड रिस्पॉन्स टीम(आरआरटी) का गठन किया है। जो बर्ड फ्लू की स्थिति पर निगरानी रखेगी और कार्यवाही भी करेगी।

कंट्रोलरूम स्थापित, बढ़ाई गई चौकसी
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें। क्योंकि अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला कंट्रोल रूम स्थापित है। आम नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। जिसका नंबर 07836-232469 है। बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ . चिरमिरी भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बैरियर लगाकर जांच की जा रही है। वहीं संक्रमण एरिया की निजी दुकानों-घरों से मुगी, चूजे व अंडे जब्त कर विनष्टीकरण किया जाएगा। जिसका शासन की गाइडलाइन के हिसाब से मुआवजा भी दिया जाएगा।



Share

Leave a Reply