BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING : दो शिक्षिकाओं पर गिरी गाज, प्रधान पाठिका, शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला..!!

BREAKING : दो शिक्षिकाओं पर गिरी गाज, प्रधान पाठिका, शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला..!!
Share

 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का है, जहां राजपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला उधेनूपारा में कक्षा 5वीं की परीक्षा में एक छात्रा के स्थान पर किसी अन्य को परीक्षा में बैठाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो महिला शिक्षिका का सस्पेंड कर दिया गया है।

जांच में दोषी पाए जाने पर विद्यालय की प्रधान पाठक प्रमिला तिग्गा एवं सहायक शिक्षिका नीलू केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि कक्षा 5वीं की परीक्षा में एक छात्रा के स्थान पर किसी अन्य छात्रा को परीक्षा दिलाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं तीन सदस्यीय जांच समिति द्वारा त्वरित जांच की गई।

संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से पाया गया कि विद्यालय की प्रधान पाठक प्रमिला तिग्गा एवं सहायक शिक्षिका नीलू केरकेट्टा ने कक्षा 5वीं में किसी अन्य छात्रा को वास्तविक छात्रा की जगह परीक्षा में बैठाया। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है।

शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा ने दोनों शिक्षिकाओं को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान प्रमिला तिग्गा एवं नीलू केरकेट्टा का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शंकरगढ़ नियत किया गया है। इस अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।



Share

Leave a Reply