CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शहर में चला नगर निगम का बुलडोजर: कालीबाड़ी से भगवा चौक तक 134 स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण

शहर में चला नगर निगम का बुलडोजर: कालीबाड़ी से भगवा चौक तक 134 स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण
Share

 भिलाई: नगर निगम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक तक 134 स्थानों में तोड़फोड़ की। अतिक्रमण के दायरे में आए टीन शेड, चबूतरा, बोर्ड, सीढ़ियां सब तोड़ दी गईं। निगम के अफसरों का कहना है कि इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन जाम की भी समस्या रहती थी। इसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद अफसरों ने इलाके का निरीक्षण किया था।

दरअसल, वैशाली नगर जोन क्रमांक-2 का यह एरिया प्रमुख बाजार क्षेत्र में आता है। ओम शांति ओम चौक के पास ही बाजार क्षेत्र लगा हुआ है। वहीं कैलाश नगर और अवंती बाई जाने वाले मार्ग व बोगदा पुल की ओर को यह मार्ग जोड़ता है। लगातार यहां राहगीरों का आना-जाना होता है। इसी के चलते निगम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही यहां पर की है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर और अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कुछ दिन पहले ही एकता चौक के पास के इलाकों का निरीक्षण किया था।



Share

Leave a Reply