BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे खरीददार व व्यापारी, सोशल डिस्टेंसिंग को ताक में रख लोग खरीददारी में व्यस्त

राजधानी में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे खरीददार व व्यापारी, सोशल डिस्टेंसिंग को ताक में रख लोग खरीददारी में व्यस्त
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचने राजधानी में लगे लॉक डाउन ख़त्म होने व अनलॉक शुरू होने के बाद अब राजधानी की सड़कों व बाजारों में भीड़ नजर आना शुरू हो गई है। रायपुरवासियों की दैनिक दिनचर्या अब सामान्य नजर आने लगी है। त्योहारों की शुरुआत होने के बाद अब शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। अभी दो दिन बाद करवाचौथ है, उसके बाद दिवाली। इसे देखते हुए राजधानीवासी खरीददारी में व्यस्त हो गए है। शहर के सभी बड़े बाजारों में अब भीड़ नजर आना आम बात हो गई है। इस दौरान सोशल डिस्टन्सिंग की जनकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। 
 

राजधानी के बाजारों में बढ़ती भीड़ से यह प्रतीत हो रहा है कि अब रुकी हुई अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है, वहीं दूसरी ओर इस भीड़ में संक्रमण बढ़ने का खतर भी है। कोरोना संक्रमण अभी ख़त्म नहीं हुआ है। जब तक इसके खिलाफ कारगर इलाज की खोज नहीं हो जाती, बचाव ही असली उपाय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा की जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। लेकिन दुकानों व बाजारों में इस बात का पालन कम ही लोग कर रहे है। 
 
 

 
ऐसा ही नजारा राजधानी की प्रसिद्ध सराफा दुकान में देखने को मिला। सदर बाजार स्थित इस दुकान में सोशल डिस्टन्सिंग की खुले आम अवहेलना की जा रही है। यहां संक्रमण के भय से परे, लोग खरीददारी में व्यस्त नजर आ रहे है। 
 

रायपुर की ज्यादातर दुकानों में जरुरत से ज्यादा भीड़ नजर आना अब आम हो गया है। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में एक बार में क्षमता से आधे ग्राहकों की इजाजत है, सोशल डिस्टन्सिंग का पालन अनिवार्य है। लेकिन अधिकतर दुकानों में भीड़-भाड़ का नजर देखने को मिल रहा है। दिवाली व करवाचौथ के कारण सदर बाजार के सराफा दुकानों में तो बेतहाशा भीड़ नजर आ रही है। लोग व दुकानदार जमकर सोशल डिस्टन्सिंग की धज्जियां उड़ा रहे है। 


Share

Leave a Reply