BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आलमारी का लॉक तोड़कर नगदी व सोने के जेवरात चोरी, पूर्व में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अब तक फरार

 आलमारी का लॉक तोड़कर नगदी व सोने के जेवरात चोरी, पूर्व में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अब तक फरार
Share

भिलाई। सूने मकान के छत के रास्त कमरे में रखे आलमारी का लॉक तोड़कर सोने के जेवरात व नगदी रुपयें चोरी किये जाने रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार टंकी मरौदा गणेश चौक निवासी भूपेन्द्र देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 14 अक्टूबर कों अपने परिवार के साथ दोपहर 2 बजे ससुराल रायपुर गया हुआ था,दूसरे दिन वापस शाम को घर आने पर आलमारी खुला हुआ था, छत के उपर लगे दरवाजे की सिटकिनी कमजोर होने की वजह से दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश कर आलमारी का लॉक तोड़कर सोने का एक मंगलसूत्र जिसमें तीन नग सोने का पत्ती और 06 नग सोने का गेंहूं दाना तथा तीन नग सोने का पत्ती बिना गुथा हुआ कुल वजनी लगभग 06 ग्राम तथा नगदी रकम लगभग 4000 रूपये चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

ज्ञातव्य हो कि 19 अक्टूबर को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्टेशन मरौदा के स्टोर रूम का ताला तोड़कर कमरे में रखे 1 नग स्टैंडिंग पंखा, 01 नग स्टील का ड्रम 40 लीटर का, 01 नग स्टील बाल्टी 10लीटर का, 01नग स्टील का छोटा गंजी तथा 06 नग स्टील का गिलास चोरी कर लेने की रिपोर्ट प्रधान पाठक ममता गुप्ता ने नेवई थाने में दर्ज करायी थी। वहीं मार्च 2020 माह में टंकी मरौदा में नेवई थाने केे सामने जनरल स्टोर्स का शटर काटकर करीब 30 हजार रुपयें सिगरेट गुटखा एवं नगदी चोरी कर लिया गया था एवं कैलाश पान ठेला का छत तोड़कर अंदर रखे हजारों रुपयें के जनरल व सिगरेट गुटखा सहित नगदी रुपयें चोरी करने की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज की गई थी। लेकिन अब तक चोरी गए सामान व चोर का कुछ भी पता नही चल पाया है। 


Share

Leave a Reply