CG BREAKING NEWS : नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, प्रधान आरक्षक समेत दो जवान शहीद
CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने जिला बल के दो जवान आरक्षकों गोली मारी है। दोनों आरक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई है। शहीद हुए जवानों के नाम ललित सम्रत दंतेवाड़ा, राजेश सिंह डोंगरगढ़।
नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है। घटना आज सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आकर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला।




